एक्सप्लोरर

Tarantula And Frog Symbiotic Relationship: मेंढकों को पालतू बनाकर रखती हैं ये मकड़ियां, आखिर क्या काम करते हैं ये

Tarantula And Frog Symbiotic Relationship: दुनिया में मकड़ियों की 50 हजार प्रजातियां रहती हैं. इनमें से एक होती है टेरेंटुला प्रजाति की मकड़ी. ये मकड़ियां मेंढकों को अपने साथ बॉडीगार्ड की तरह रखती हैं

Tarantula And Frog Symbiotic Relationship: कुदरत ने दुनिया में कई अजीबोगरीब चीजें बनाई हैं. वहीं कई ऐसे भी खतरनाक जीव धरती पर मौजूद हैं, जो कि एक पल में किसी को खत्म करने की क्षमता रखते हैं. कई बार जिन जानवरों को हम छोटा समझते हैं वो बहुत खतरनाक भी होते हैं. मकड़ियां उनमें से एक हैं. अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर नन्ही सी मकड़ी इंसान का क्या बिगाड़ लेगी. लेकिन ऐसा नहीं है, दुनिया में मकड़ियों की 50 हजार प्रजातियां पाई जाती हैं. उनमें से कई मकड़ियां तो ऐसी और इतनी बड़ी हैं, जो कि जहरीले सांपों को भी खा जाती हैं. वहीं कुछ के काटने से तो इंसान की मौत भी हो जाती है.

कैसे शिकार करती हैं टेरेंटुला

इनमें से मकड़ी की एक प्रजाति होती है टेरेंटुला. अब टेरेंटुला प्रजाति में भी अलग-अलग तरह की मकड़ियां होती हैं. इनकी एक प्रजाति की मकड़ी तो करीब 12 इंच की भी होती है, यानि कि आपके स्मार्टफोन के दोगुनी साइज की. ये देखने में बड़ी डरावनी होती हैं. इस प्रजाति की मकड़ियां छोटे-छोटे जीव जैसे कीड़े, छिपकली और मेंढकों को खाती हैं. ये अपने डंक से उनको काटती हैं, जिसके बाद शिकार धीरे-धीरे बेहोश हो जाता है और तब ये उनसे अपना पेट भरती हैं. 

एक दूसरे पर निर्भर हैं मेंढक और टेरेंटुला 

टेरेंटुला प्रजाति की मकड़ियां छोटे मेंढकों को अपना पालतू बनाकर रखती हैं. जो मेंढक इनके साथ रहता है, वो इसे कभी खाती नहीं हैं. दरअसल ये मकड़ियां और इनके साथ रहने वाले मेंढक एक-दूसरे पर निर्भर होते हैं. टेरेंटुला मेंढकों को सुरक्षा और रहने के लिए जगह देती हैं, तो वहीं मेंढक बदले में मकड़ी के जाले में फंसे छोटे-छोटे कीड़ों की सफाई करते हैं और जाले साफ रखने का काम करते हैं. ये मेंढक कीड़ों को कंट्रोल में करने का काम करते हैं और टेरेंटुला के अंडों को नुकसान होने से बचाते हैं. 

दोनों एक-दूसरे का करते हैं बचाव

टेरेंटुला छोटे डॉटेड हमिंग फ्रॉग्स को अपने साथ रखती हैं, जो कि चीटिंयों और छोटे कीड़े मकोड़ों को खा जाते हैं. इसके अलावा ये मकड़ियों को जाले को सुरक्षित करने का भी काम करते हैं. वहीं टेरेंटुला मेंढक का सांप और बाकी बड़ी मकड़ियों से बचाव करती है. इनके साथ रहने वाले मेंढक वो चीजें खाते हैं जो कि टेरेंटुला के शिकार में से बच जाता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विमान पर गिरे बिजली तो कैसे सुरक्षित रहते हैं यात्री, कैसे काम करता है फैराडे सिद्धांत?
विमान पर गिरे बिजली तो कैसे सुरक्षित रहते हैं यात्री, कैसे काम करता है फैराडे सिद्धांत?
Rahul Gandhi Security: राहुल गांधी की सुरक्षा पर हर दिन कितना पैसा खर्च होता है, देख लीजिए हिसाब-किताब?
राहुल गांधी की सुरक्षा पर हर दिन कितना पैसा खर्च होता है, देख लीजिए हिसाब-किताब?
ज्ञानेश कुमार से पहले और कौन-से CEC रह चुके हैं विवादों में? यहां जानें
ज्ञानेश कुमार से पहले और कौन-से CEC रह चुके हैं विवादों में? यहां जानें
2006 आत्महत्या से क्यों जोड़े जा रहे ज्ञानेश कुमार के तार, क्या है मलेशिया का वह मामला?
2006 आत्महत्या से क्यों जोड़े जा रहे ज्ञानेश कुमार के तार, क्या है मलेशिया का वह मामला?

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
Embed widget