एक्सप्लोरर

Surgical Strike: सर्जिकल स्ट्राइक को आखिर कैसे दिया जाता है अंजाम, अब तक कितनी बार हुए ऐसे मिलिट्री ऑपरेशन

Surgical Strike: सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर हाल ही में एक खबर सामने आई थी, जिसे भारतीय सेना की तरफ से नकार दिया गया. सेना ने बताया कि बालाकोट इलाके में घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया गया.

Surgical Strike: सेना की सर्जिकल स्ट्राइक एक बार फिर चर्चा में है. एक दिन पहले कुछ मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर ऐसी खबरें तैरने लगीं, जिनमें कहा जा रहा था कि भारतीय सेना ने एक बार फिर सर्जिकल स्ट्राइक की है, जिसमें कई आतंकी मारे गए हैं. हालांकि सेना की तरफ से इस दावे को पूरी तरह से खारिज कर दिया गया और बताया गया कि घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया गया था. अब कई लोगों के दिमाग में ये सवाल आज भी है कि आखिर सर्जिकल स्ट्राइक होती क्या है और भारतीय सेना ने कितनी बार इसे अंजाम दिया है. आइए हम आपको बताते हैं. 

क्या होती है सर्जिकल स्ट्राइक?
दरअसल सर्जिकल स्ट्राइक के लिए दुश्मन के किसी एक या फिर दो नजदीकी ठिकानों की पहचान की जाती है. आमतौर पर टारगेट आतंकी कैंप या ठिकाने होते हैं. इसकी तैयारी काफी पहले से शुरू हो जाती है, जिसमें दुश्मनों की संख्या, उनकी ताकत और सटीक लोकेशन का पता लगाया जाता है. दुश्मन की सटीक लोकेशन मिलने के बाद एक खास सैन्य ऑपरेशन शुरू किया जाता है, जिसे सर्जिकल स्ट्राइक कहते हैं. 

सर्जिकल स्ट्राइक में कमांडो या सेना के जवान चुपके से दुश्मन के इलाके तक पहुंचते हैं और अचानक एंबुश होता है, ये हमला इतना घातक होता है कि दुश्मन को संभलने तक का मौका नहीं मिलता. सर्जिकल स्ट्राइक में टारगेट इतना सटीक चुना जाता है कि इससे आम लोगों को नुकसान नहीं होता है. सर्जिकल स्ट्राइक पानी, जमीन और हवा के रास्ते से की जा सकती है. हवा से किए जाने वाले ऐसे हमलों को एयर स्ट्राइक भी कहा जाता है. 

अब तक कितनी सर्जिकल स्ट्राइक
भारतीय सेना की तरफ से इस तरह के हमले या स्ट्राइक पहले भी कई हुई, लेकिन 2016 में हुए उरी हमले के 10 दिन बाद जब भारतीय सेना ने पाकिस्तान की सीमा में घुसकर बदला लिया तो इसकी खूब चर्चा हुई. इसमें सेना ने रात के अंधेरे में कई आतंकी कैंप तबाह कर दिए थे. इसके बाद से ही सर्जिकल स्ट्राइक शब्द हर किसी की जुबान पर चढ़ गया. 

पहली बार 1998 में भारतीय सेना के सीमा पार कर दुश्मनों को खत्म करने की बात सामने आई थी. इसके बाद 1999 में कारगिल युद्ध के दौरान एलओसी पार करके पाकिस्तान की चौकी को उड़ाया गया था, साल 2000, 2003, 2008 और 2013 में भी ऐसे ही ऑपरेशन की जानकारी सामने आई थी. हालांकि सेना की तरफ से इन्हें लेकर ज्यादा जानकारी साझा नहीं की गई. इसके बाद 2015 में म्यांमार की सीमा में घुसकर भारतीय सेना ने एक उग्रवादी संगठन को पूरी तरह से तबाह कर दिया था. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोर को कौन-सा दाना खिलाना सही? वरना खराब हो जाएगा पेट
मोर को कौन-सा दाना खिलाना सही? वरना खराब हो जाएगा पेट
खेत में दिखे यह सांप तो न करें अजगर समझने की गलती, चली जाएगी जान
खेत में दिखे यह सांप तो न करें अजगर समझने की गलती, चली जाएगी जान
Hindu Cerematorium In Pakistan: लाहौर में कैसे होता है हिंदुओं का दाह संस्कार, क्या वहां इसकी नहीं है इजाजत?
लाहौर में कैसे होता है हिंदुओं का दाह संस्कार, क्या वहां इसकी नहीं है इजाजत?
क्या काम करते हैं हाजी मस्तान के बच्चे, क्या वे भी हैं क्रिमिनल?
क्या काम करते हैं हाजी मस्तान के बच्चे, क्या वे भी हैं क्रिमिनल?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget