एक्सप्लोरर

आखिर क्या है लंगड़ा आम की कहानी, इसे कैसे मिला यह नाम? जानिए...

लंगड़ा आम की पैदावार की शुरुआत उत्तर प्रदेश के बनारस से हुई बताई जाती है. इसके नाम के पीछे इतिहास में एक कहानी बताई जाती है, जो वाकई काफी दिलचस्प है. आइए जानते हैं.

Story Of Langda Aam: बहुत सारे लोगों का फेवरेट फल आम है. अपने देश में करीब 1500 तरह की प्रजातियों के आम उगाए जाते हैं. यहां से दुनियाभर के कई देशों को आम भेजे जाते हैं. आम के सीजन में जब हम बाजार में जाते हैं तो कई वैरायटी के आम दुकानों पर बिक रहे होते हैं, जिनमें से "लंगड़ा आम" वैरायटी काफी ज्यादा फेमस है. देशभर में इस किस्म के आम की काफी ज्यादा डिमांड है. क्या आपने कभी गौर किया है कि इसका नाम थोड़ा अजीब है? आखिर क्यों इस आम को "लंगड़ा आम" कहा जाता है? दरअसल, इसके पीछे एक कहानी है. आइए जानते हैं.

300 साल पुराना है लंगड़ा आम का इतिहास

लंगड़ा आम की पैदावार की शुरुआत उत्तर प्रदेश के बनारस से हुई बताई जाती है. कहा जाता है कि बनारस के एक छोटे से शिव मंदिर में एक पुजारी रहा करता था. एक बार उस मंदिर में एक साधु आए और उन्होंने मंदिर के परिसर में आम के दो छोटे पौधे लगाकर उस पुजारी से कहा कि जब भी इन पौधों का फल आया करेगा, उसे सबसे पहले भगवान शंकर पर चढ़ाकर भक्तों में बांट देना. पुजारी ने ऐसा ही किया. जब भी उन पेड़ों पर फल आता, वो सबसे पहले भगवान शंकर को चढ़ाकर मंदिर में आने वाले भक्तों में प्रसाद के रूप में आम बांट देता.

किसी को नहीं दी गुठली और कलम

साधु ने पुजारी से पेड़ की कलम और गुठली किसी को देने से भी मना किया था. पुजारी ने इस बात का भी पूरा ख्याल रखा, उसने किसी को भी उस आम की गुठली या कलम नहीं दी. धीरे-धीरे समय बीतता गया और पूरे बनारस में मंदिर वाले आम की चर्चा होने लगी. इसकी खबर काशी नरेश को लगी तो वो भी वहां पहुंचे, उन्होंने आम के फल को भगवान शिव को अर्पित करने के बाद उन पेड़ों का मुआयना किया और पुजारी से आग्रह किया कि महल के बगीचे में लगाने के लिए वो आम की कलम राज्य के प्रधान माली को दे दें. पुजारी ने कहा कि वो भगवान से प्रार्थना करेंगे और उनके निर्देश पर महल आकर आम की कलम दे देंगे. रात को पुजारी के सपने में आकर भगवान शिव ने आम की कलम राजा को देने के लिए कहा.

राजा का सौंप दी कलम

उसके अगले ही दिन पुजारी आम के प्रसाद को लेकर राजमहल गया और राजा को आम की कलम सौंप दी, जिन्हे बगीचे में लगा दिया गया. कुछ ही सालों में ये पौधे से पेड़ बन गए और धीरे-धीरे पूरे बनारस से बाहर भी आम की फसल होने लगी और आज यह देशभर में सबसे पॉपुलर आम की वैरायटी है.

कैसे पड़ा नाम?

लंगड़ा आम की कहानी के बाद आपको बताते हैं कि इसका ये नाम कैसे पड़ा. दरअसल, साधु ने जिस पुजारी को आम के पेड़ सौंपे थे, वो दिव्यांग था. उन्हें लोग 'लंगड़ा पुजारी' के नाम से जानते थे. इसलिए इस आम की किस्म का नाम भी 'लंगड़ा आम' पड़ गया. आज भी इसे लंगड़ा आम या बनारसी लंगड़ा आम कहा जाता है.

यह भी पढ़ें - अगर कोयले को कई साल रखा जाए तो वो हीरा बन जाता है... क्या ये बात सही है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिना गोली लगे कैसे झुलसा टाइगर का हाथ, कैसे असर करता है गन पाउडर?
बिना गोली लगे कैसे झुलसा टाइगर का हाथ, कैसे असर करता है गन पाउडर?
छात्र नेता से गैंगस्टर कैसे बना लॉरेंस बिश्नोई, जेल से कैसे चला रहा नेटवर्क?
छात्र नेता से गैंगस्टर कैसे बना लॉरेंस बिश्नोई, जेल से कैसे चला रहा नेटवर्क?
कहां है फ्रांस का जंतर-मंतर, यहां किस जगह जनता करती है प्रदर्शन?
कहां है फ्रांस का जंतर-मंतर, यहां किस जगह जनता करती है प्रदर्शन?
टाइगर श्रॉफ से सलमान तक... किन लोगों को निशाना बना चुका है लॉरेंस बिश्नोई गैंग?
टाइगर श्रॉफ से सलमान तक... किन लोगों को निशाना बना चुका है लॉरेंस बिश्नोई गैंग?

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
मुझे उल्टी आती है... धोनी ने झूला झूलने से किया मना, अनंत अंबानी के साथ मेले का वीडियो वायरल
मुझे उल्टी आती है... धोनी ने झूला झूलने से किया मना, अनंत अंबानी के साथ मेले का वीडियो वायरल
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
नर्मदापुरम: रेलवे स्टेशन के बाहर कार में मिले 2 बच्चों के शव, पिता की ट्रेन से कटकर मौत
नर्मदापुरम: रेलवे स्टेशन के बाहर कार में मिले 2 बच्चों के शव, पिता की ट्रेन से कटकर मौत
Embed widget