एक्सप्लोरर

अगर कोयले को कई साल रखा जाए तो वो हीरा बन जाता है... क्या ये बात सही है?

Coal And Diamond Connection: ये बात काफी कही जाती है कि अगर कोयले को कई सालों तक रखा जाए तो वो हीरा बन जाता है. तो जानते हैं इस बात में कितनी सच्चाई है?

अगर कोयले को लंबे समय तक रखा जाए तो वो वक्त बाद हीरा बन जाता है... ये बात आपने भी पहले कई बार सुनी होगी. आज भी लोगों को मानना है कि अगर कोयला लंबे समय तक रखा जाए तो वो हीरा बन जाता है. इसके पीछे तर्क ये दिया जाता है कि दोनों ही कार्बन से बने होते हैं और कोयले से हीरा बनता है. इसलिए, अगर कोयले को लंबे समय तक रखा जाए तो वो हीरा बन जाएगा. ऐसे में आज हम आपको बताते हैं कि आखिर क्या सही में ही कोयले को रखे रहने से वो हीरा बन जाता है. अगर ऐसा होता है तो फिर इसके लिए कोयले को कितने दिन तक रखना होगा. 

क्या है कोयले से हीरा बनने की कहानी?

दरअसल, हीरा कार्बन से बना होता है और कार्बन से ही कोयला या ग्रेफाइट भी बनता है. ऐसे में कोयले और हीरा का कनेक्श बैठाया जाता है. ये बात सही है कि दोनों कार्बन से बने होते हैं, लेकिन इनके बनने का तरीका अलग अलग है. जैसे हीरा सिर्फ कार्बन का बना होता है, लेकिन कोयले में कार्बन के साथ ही कई और भी पदार्थ होते हैं. कोयले में कार्बन के अलावा हाइड्रोजन, नाइट्रोजन, सल्फर होता है, इस वजह से शुद्ध कार्बन फॉर्म नहीं माना जाता है. 

इसके साथ ही हीरे में एटम्स का प्लेसमेंट भी काफी अलग होता है और ये खास बात ही हीरे को दुनिया में सबसे खास बनाता है. हीरे में हर कार्बन एटम चार कार्बन एटम से जुड़ा होता है, जबकि ग्रेफाइट में एक कार्बन एटम 3 कार्बन एटम से जुड़ा होता है. हीरे में कार्बन स्ट्रक्चर काफी टाइट होता है और इस वजह से ही ये पारदर्शी होता है और इसके बीच से लाइट पास होती है. वहीं, कोयले और ग्रेफाइट के बीच से लाइट पास नहीं हो पाती है और ये डार्क होते हैं. 

कैसे बनता है हीरा?

दरअसल जमीन के अंदर काफी ज्यादा हाई प्रेशर और तापमान की वजह से कार्बन परमाणु काफी ज्यादा सिकुड़ जाते हैं. ये काफी हाई प्रेशर की वजह से होता है और ये दबाव पृथ्वी की सतह पर दबाव से लगभग 50,000 गुना अधिक होता है और तापमान लगभग 1600 डिग्री सेल्सियस होता है तो कार्बन परमाणु 4 अन्य परमाणुओं के साथ बंध जाते हैं और इसके बाद हीरे बनते हैं. खास बात ये है कि पृथ्वी के इस हिस्से में मौजूद अत्यधिक दबाव और अत्यधिक तापमान में इस पूरी प्रक्रिया में 1 अरब से 3.3 अरब वर्ष का समय लगता है. इसके बाद कार्बन से हीरा बनता है. 

क्या कोयला सोना बन जाएगा?

कोयले में कार्बन के अलावा काफी कुछ होता है और कार्बन को भी काफी प्रेशर की जरुरत होती है. ऐसे में अगर आप कोयले को सिर्फ रख लें तो वो हीरा नहीं बनेगा. इसके लिए काफी विपरीत परिस्थितियों की आवश्यकता है. 

ये भी पढ़ें- स्पेस में एस्ट्रोनॉट क्या खाते हैं? समझिए वहां किस तरह टिकता है पेट में खाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में फांसी तो दूसरे देशों में कैसे दी जाती है सजा, कहां सबसे दर्दनाक मौत?
भारत में फांसी तो दूसरे देशों में कैसे दी जाती है सजा, कहां सबसे दर्दनाक मौत?
गैंगरेप के मामलों में महिला पर कैसे दर्ज होगा केस, क्या हैं नियम?
गैंगरेप के मामलों में महिला पर कैसे दर्ज होगा केस, क्या हैं नियम?
इमरान खान के पास है OCI कार्ड, जानें इसमें मिलते हैं क्या-क्या अधिकार?
इमरान खान के पास है OCI कार्ड, जानें इसमें मिलते हैं क्या-क्या अधिकार?
अंकिता भंडारी केस में क्यों उछला दुष्यंत गौतम का नाम, गवर्नर बनने का विरोध क्यों?
अंकिता भंडारी केस में क्यों उछला दुष्यंत गौतम का नाम, गवर्नर बनने का विरोध क्यों?

वीडियोज

Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!
Yami Gautam ने किए Ayodhya में रामलला के दर्शन, Ramayana में Sita बनने की उठी मांग!
लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा, पवन खेड़ा, वो नेता जिन्होंने कहा- 'तख्तापलट चाहता है विपक्ष'
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा, पवन खेड़ा, वो नेता जिन्होंने कहा- 'तख्तापलट चाहता है विपक्ष'
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
Embed widget