एक्सप्लोरर

किसी भी फ्लैट में शिफ्ट होने से पहले जान लें कहीं वहां स्टिल्ट पार्किंग तो नहीं है? जानिए ये क्या है

Stilt Parking Rules: जहां फ्लैट्स बने होते हैं, वहां पार्किंग की व्यवस्था होती है. कई बिल्डिंग्स में स्टिल्ट पार्किंग भी होती है, जिसके नियम अलग हैं. तो बताते हैं कि आखिर ये क्या है...

शहरों में बढ़ रही पार्किंग की दिक्कत के बीच कई तरह के रास्ते निकाले जा रहे हैं और इन रास्तों में एक है स्टिल्ट पार्किंग. क्या आपने पहले कभी इसका नाम सुना है या आप जानते हैं कि यह कहां बनाई जाती है और इस पार्किंग को लेकर क्या नियम हैं. दरअसल, ये पार्किंग की व्यवस्था कई शहरों में की जा रही है और अक्सर छोटी बिल्डिंग्स बनाने वाले बिल्डर्स इसका इस्तेमाल करते हैं. तो आज हम आपको बताते हैं कि आखिर स्टिल्ट पार्किंग की क्या कहानी है और क्या है इससे जुड़े नियम...

क्या होती है स्टिल्ट पार्किंग?

अगर स्टिल्ट पार्किंग की बात करें तो यह पार्किंग बिल्डिंग्स में बनाई जाती है. जब कोई बिल्डर्स एक छोटी जमीन पर कुछ फ्लैट्स बनाते हैं तो उन जगहों पर स्टिल्ट पार्किंग बनाते हैं. यह कंसेप्ट बड़ी सोसायटी में नहीं बल्कि 8-10 फ्लैट्स वाली बिल्डिंग में यह तरीका इस्तेमाल होता है. अब सवाल है कि आखिर यह आम पार्किंग स्पेस से किस तरह अलग होती है.

दरअसल, जब भी कोई बिल्डिंग बनाई जाती है तो उस बिल्डिंग के निचले फ्लोर में कुछ खाली जगह छोड़ी जाती है. इसकी ऊंचाई आम पार्किंग स्पेस की तरह ज्यादा नहीं होता है, बल्कि यह करीब 8 फुट ऊंची एक मंजिल होती है. आपने भी देखा होगा कि कई बिल्डिंग में बेसमेंट की तरह एक स्पेस गाड़ी पार्किंग के लिए रखा जाता है, जिसे स्टिल्ट पार्किंग कहा जाता है.  स्टिल्ट पार्किंग वाली बिल्डिंग को आमतौर पर G+4 या G+3 के जरिए बताया जाता है. वहीं, जो बड़ी सोसायटी होती हैं, उनमें मल्टी फ्लोर की पार्किंग बनाई जाती है, जिसे स्टिल्ट पार्किंग नहीं कहा जा सकता है. 

आपको बता दें कि जिन बिल्डिंग में स्टिल्ट पार्किंग बनाई जाती है, उन जगहों का इस्तेमाल सिर्फ पार्किंग के लिए ही किया जा सकता है. कई बिल्डिंग में इस स्थान पर कुछ फ्लैट्स बना दिए जाते हैं या फिर कर्मचारियों के रहने के लिए कुछ कंस्ट्रक्शन कर दिया जाता है, जो गैर कानूनी है. बिल्डिंग के सबसे नीचे वाले फ्लोर पर बनाए गए इस स्पेस को गाड़ी खड़ी करने के लिए ही इस्तेमाल किया जा सकता है या फिर किसी सामूहिक कार्य के लिए इसका यूज कर सकते हैं. इसका इस्तेमाल किसी भी व्यावसायिक गतिविधियों के लिए नहीं किया जा सकता है. 

क्या है इससे जुड़े नियम?

अगर आप किसी ऐसी बिल्डिंग में शिफ्ट हो रहे हैं, जहां स्टिल्ट पार्किंग हैं तो आपको इस पार्किंग से जुड़े कुछ नियम जानने की जरुरत है. एक तो खास बात ये है कि स्टिल्ट पार्किंग को फ्लोर-स्पेस रेशियो का हिस्सा नहीं माना जाता है. ऐसे में जितने फ्लोर की मंजूरी है, उतने फ्लोर बनाए जा सकते हैं और इसमें पार्किंग शामिल नहीं होती है. हालांकि, इन जगहों पर कोई निर्माण नहीं किया जा सकता है और इस जगह को खाली ही रहने दिया जाएगा. इस स्थान का इस्तेमाल बिल्डिंग में रहने वाले लोगों के लिए सामान्य सुविधाओं का हिस्सा माना जाता है. इसके अलावा बिल्डर पार्किंग स्थान को बेच नहीं सकता है. बता दें कि कोर्ट ने भी इसे ना बेचने की बात अपने फैसलों में कही है. 

यह भी पढ़ें- किसी बोतल पर लिखा होता Whisky तो किसी पर Whiskey... इन दोनों में शराब में क्या अंतर है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Teesta River Project: बांग्लादेश ने चीन को सौंपा तीस्ता प्रोजेक्ट, जानें यह भारत के लिए कितना खतरनाक?
बांग्लादेश ने चीन को सौंपा तीस्ता प्रोजेक्ट, जानें यह भारत के लिए कितना खतरनाक?
दिल्ली का जंतर-मंतर कैसे बना लोकतंत्र की आवाज, सबसे पहले यहां कौन सा आंदोलन हुआ था?
दिल्ली का जंतर-मंतर कैसे बना लोकतंत्र की आवाज, सबसे पहले यहां कौन सा आंदोलन हुआ था?
Plastic Currency Note Cost: प्लास्टिक के नोट बनाने में कितना पैसा होगा खर्च, जानें 10 रुपये का नोट कितने में बनेगा?
प्लास्टिक के नोट बनाने में कितना पैसा होगा खर्च, जानें 10 रुपये का नोट कितने में बनेगा?
Sonam Wangchuk Hunger Strike: अन्ना हजारे कैसे 12 दिन में घुटनों पर ले आए थे UPA सरकार, क्यों इतना सफल रहा था आंदोलन?
अन्ना हजारे कैसे 12 दिन में घुटनों पर ले आए थे UPA सरकार, क्यों इतना सफल रहा था आंदोलन?

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget