एक्सप्लोरर

किसी बोतल पर लिखा होता Whisky तो किसी पर Whiskey... इन दोनों में शराब में क्या अंतर है?

Alcohol Fact: दरअसल, शराब की बोतल पर लिखे ये शब्द उसके फ्लेवर और बनने की जगह के बारे में बताते हैं. आइए जानते हैं कि कब शराब की बोतल पर Whisky लिखा जाता है और कब Whiskey

Difference Between Whisky and Whiskey: मार्केट में अलग अलग किस्म की शराब आती हैं. शराब की ऐसी ही एक किस्म है व्हिस्की. अगर आप शराब पीते हैं तो आपने गौर किया होगा कि व्हिस्की की किसी बोतल पर अंग्रेजी में Whisky और किसी पर Whiskey लिखा होता है. इसे देख मन में यह सवाल आता है कि इनमें कौन-सा शब्द सही है. व्याकरण के नजरिए से दोनों ही शब्द सही हैं. अब सवाल यह उठता है कि अगर दोनों सही हैं तो फिर Whisky और Whiskey में क्या फर्क है? आइए जानते हैं कि कब बोतल पर Whisky लिखा जायेगा और कब Whiskey...

Whisky और Whiskey में अंतर
दरअसल, इस अंतर का मुख्य कारण है आयरिश और अमेरिकी शराब कंपनियां. आयरलैंड और अमेरिका की शराब कंपनियां अपने व्हिस्की ब्रांड को एक अलग पहचान देने के लिए Whisky में एक अतिरिक्त E का इस्तेमाल करते हुए Whiskey लिखती हैं. यही वजह है कि अमेरिकी कंपनी जैक डेनियल की व्हिस्की की बॉटल और आयरिश व्हिस्की ब्रांड जेमसन की बोतल पर भी  Whiskey लिखा होता है. हालांकि, अगर भारतीय, स्कॉटिश, जापानी या कनाडा की शराब कंपनियों की बोतलें जैसे ग्लेनफिडिक, ग्लेनलेविट, ब्लैक डॉग, जॉनी वॉकर, ब्लैक एंड वाइट, एंटीक्यूटी आदि को देखें तो उन पर Whisky ही लिखा होता है.  

स्कॉच व्हिस्की और आम व्हिस्की में फर्क
कई बार लोगों के मन में शराब की बोतलों पर लिखे स्कॉच के मतलब को लेकर भी सवाल उठते रहते हैं. दरअसल, स्कॉटलैंड में बनी व्हिस्की को स्कॉच व्हिस्की कहते हैं. स्कॉच बनाने के लिए उसे ऐज किया जाता है, मतलब व्हिस्की को कुछ सालों तक एक खास प्रक्रिया के तहत स्टोर कर दिया जाता है. इसी वजह से स्कॉच की बोतलों पर आप 5 साल, 12 साल या 15 साल लिखा हुआ पाएंगे. स्कॉच व्हिस्की को बनाने के लिए जौं, मक्का आदि का इस्तेमाल किया जाता है. वहीं, ज्यादातर भारतीय कंपनियां अनाज की जगह गन्ने से चीनी बनाने के दौरान बने मोलेसेज या शीरे का इस्तेमाल करके व्हिस्की बनाती हैं. हालांकि, भारतीय ब्रांड की व्हिस्की इंडियन मेड फॉरेन लिकर (IMFL) की श्रेणी में आती हैं इसलिए उन्हें ऐज करना अनिवार्य नहीं है. 

यह भी पढ़ें - दो गांव में ये कैसी लड़ाई! कौनसा गांव जीता, इसका फैसला बुलबुल की लड़ाई से होता है... ये हैं लड़ाई के नियम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम को लेकर अंग्रेज क्या सोचते थे, कब-कब लगाया प्रतिबंध?
वंदे मातरम को लेकर अंग्रेज क्या सोचते थे, कब-कब लगाया प्रतिबंध?
 XI JINPING Dinner Menu: शी जिनपिंग क्या खाएंगे-क्या नहीं, विदेश दौरे पर कैसे तय होता है मेन्यू?
शी जिनपिंग क्या खाएंगे-क्या नहीं, विदेश दौरे पर कैसे तय होता है मेन्यू?
Tenure Of Governor In India: एक राज्य में कितने साल तक रह सकते हैं गवर्नर, क्या है नियम?
एक राज्य में कितने साल तक रह सकते हैं गवर्नर, क्या है नियम?
Mount Huygens: धरती पर एवरेस्ट तो चांद पर सबसे ऊंची चोटी कौन-सी, वहां पहुंचना कितना मुश्किल?
धरती पर एवरेस्ट तो चांद पर सबसे ऊंची चोटी कौन-सी, वहां पहुंचना कितना मुश्किल?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Smartwatch Technology : स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
Embed widget