एक्सप्लोरर

दुनिया का सबसे महंगा कीड़ा, कीमत सुनते ही चकरा जायेगा सिर!

शायद कोई इंसान किसी कीड़े को खरीदने के लिए 100 रुपये भी खर्च न करे. लेकिन इस कीड़े को खरीदने के लिए लोग एक करोड़ रुपये तक भी खर्च करने को तैयार रहते हैं.

Worlds most expensive insect: दुनिया में जीवों की अलग-अलग प्रजातियां पाई जाती हैं. इनमें से कई तो बेहद दुर्लभ होते हैं. बहुत से लोगों को जानवर जैसे - कुत्ता, बिल्ली, घोड़ा आदि पालने का शौक होता है तो कुछ पक्षी पालना पसंद करते हैं. इनको खरीदने और इनके पालन-पोषण में लोग मोटा पैसा खर्च कर देते हैं, लेकिन आज हम आपको आज एक ऐसे जीव के बारे में बताएंगे, जिसके बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे. असल में यह जीव एक कीड़ा है और यह कोई आम कीड़ा नहीं हैं, ये एक ऐसा कीड़ा है जिसको पालने के लिए लोग लाखों-करोड़ों रुपये देकर इसे खरीदते हैं. जी हां, आज हम आपको बताने वाले हैं दुनिया के सबसे महंगे कीड़े के बारे में...

धरती पर मौजूद कीड़ों में एक ऐसा दुर्लभ कीड़ा भी पाया जाता है, जिसको पालने के लिए लोग करोड़ों रुपये खर्च कर देते हैं. इस दुर्लभ कीड़े की कीमत इतनी है कि इसमें आप एक आलीशान घर खरीद लें. यह बेशकीमती कीड़ा स्टैग बीटल के नाम से जाना जाता है. यह दुर्लभ कीड़ा महज दो से तीन इंच का होता है. जहां ज्यादातर लोग कीड़ों से नफरत करते हैं, वहीं इस कीड़े को खरीदने के लिए लोगों में होड़ मची रहती है. अब सवाल बनता है कि आखिर इसमें ऐसा क्या है जो लोग इसे इतनी ज्यादा कीमत पर भी खरीदना चाहते हैं? आइए जानते हैं...

रातों रात बना सकता है करोड़पति

शायद कोई इंसान किसी कीड़े को खरीदने के लिए 100 रुपये भी खर्च न करे. लेकिन इस कीड़े को खरीदने के लिए लोग एक करोड़ रुपये तक भी खर्च करने को तैयार रहते हैं. इसकी अजीब बनावट को देखकर कोई इसे देखना पसंद नहीं करता है, लेकिन जैसे ही लोगों को इसकी खासियत का पता चलता है वो इसके लिए 50 लाख से लेकर एक करोड़ तक देने को तैयार हो जाते हैं. यह लुकानिडे प्रजाति का कीड़ा है और दुर्लभ होने की वजह से इतना महंगा बिकता है. दावे के अनुसार, इस कीड़े से कई तरह की महंगी दवाइयां भी बनती हैं.

ठंड में हो जाती है मौत

इस कीड़े की एक मोटी पहचान यह है कि इसके काले सिर से दो सींगों से निकले रहते हैं. इसका औसत आकार 2 से 4.8 इंच के बीच होता है. कुछ वर्षों पहले एक जापानी ब्रीडर ने इस कीड़े को तकरीबन 65 लाख रुपये में बेचा था. लोग इसे खरीदने के लिए एक करोड़ रुपये तक खर्च करने को तैयार रहते हैं. यह गर्म जगहों पर रहता है. सर्दियां आने पर कई स्टैग बीटल की मौत भी हो जाती है. यह खाद और कूड़े के ढेर के नीचे गरम जगहों पर जिंदा रहकर अपना जीवन गुजरता है. 

यह भी पढ़ें - धोखाधड़ी करने वाले को 420 ही क्यों कहते हैं, 520 क्यों नहीं... समझिए इसके पीछे का लॉजिक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जीरो एफआईआर क्या होती है, केरल में दिल्ली पुलिस के खिलाफ हुई दर्ज?
जीरो एफआईआर क्या होती है, केरल में दिल्ली पुलिस के खिलाफ हुई दर्ज?
क्या दूसरे देशों में भी होता है SIR, जानें कहां-किसके पास ये जिम्मेदारी?
क्या दूसरे देशों में भी होता है SIR, जानें कहां-किसके पास ये जिम्मेदारी?
फ्रांस में कितनी बढ़ गई महंगाई, भारत से कितनी ज्यादा या कम?
फ्रांस में कितनी बढ़ गई महंगाई, भारत से कितनी ज्यादा या कम?
नवंबर में दिल्ली में ही क्यों बढ़ता है प्रदूषण, किसी और शहर में क्यों नहीं?
नवंबर में दिल्ली में ही क्यों बढ़ता है प्रदूषण, किसी और शहर में क्यों नहीं?

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
कश्मीर जा रही बस पर हरियाणा में पथराव, CM उमर अब्दुल्ला बोले- कार्रवाई हो...
कश्मीर जा रही बस पर हरियाणा में पथराव, CM उमर अब्दुल्ला बोले- कार्रवाई हो...
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget