एक्सप्लोरर

वैज्ञानिक ही नहीं अब आप भी कर सकते हैं अंतरिक्ष की सैर, इतना आएगा खर्चा

आज अंतरिक्ष में सिर्फ विज्ञान ही नहीं बल्कि स्पेस टूरिज्म के लिए भी अवसर खुल गया है. स्पेस टूरिज्म यानी अंतरिक्ष की यात्रा. इसके जरिए अब लोग अंतरिक्ष यात्रा का अनुभव कर सकते हैं.

Space Tourism: एक आम नागरिक घूमने के लिए आस-पास की जगह जाता है. एक अमीर व्यक्ति घूमने के लिए दूसरे देश की यात्रा कर आता है. पहले घूमने के लिए लोग कहीं दूर आईलैंड पर जाया करते थे. आज घूमने के लिए एक नया विकल्प उभर कर आ रहा है. यह विकल्प सिर्फ कहने के लिए ही नहीं बल्कि असल में दुनिया से परे हैं. हम बात कर रहे हैं स्पेस टूरिज्म की. चंद पलों के मनोरंजन के लिए रईस लोग करोड़ों रुपये खर्च करने के लिए तैयार है. आइए जानते हैं कि स्पेस टूरिज्म क्या है और आपको यह अनुभव करने के लिए कितनी जेब खाली करनी पड़ेगी. 

क्या होता है स्पेस टूरिज्म? 

साल 1961 में पहली बार किसी इंसान ने अंतरिक्ष को करीब से देखा था. यह इंसान सोवियत संघ का एस्ट्रोनॉट Yuri Gagarin था. तब से अब तक सौरमंडल और बाकी गृहों को समझने के लिए कई सारे स्पेस मिशन हुए हैं. समय के साथ विज्ञान और टेक्नॉलॉजी में तरक्की भी हुई है. आज अंतरिक्ष में सिर्फ विज्ञान ही नहीं बल्कि स्पेस टूरिज्म के लिए भी अवसर खुल गया है. स्पेस टूरिज्म यानी अंतरिक्ष की यात्रा. इसके जरिए लोग पैसे देकर अंतरिक्ष यात्रा का अनुभव कर सकते हैं. इसका मकसद मनोरंजन है. कई कंपनियों ने अंतरिक्ष की यात्रा कराने की तैयारी शुरू कर दी है. 

अंतरिक्ष की यात्रा में प्रति यात्री कितना खर्चा होगा?

जैसा कि आप अंदाजा लगा सकते हैं, स्पेस ट्रेवल की कीमत भी दुनिया से बाहर की होगी. अभी केवल कुछ ही कंपनी लोगों को अंतरिक्ष की सैर कराने में सफल हुई है. इनमें भी स्पेस के लिए कंपनियों के अलग-अलग मायने हैं. इसका मतलब है कि इन सब के अंतरिक्ष यान अलग-अलग ऊंचाई की यात्रा कराते हैं. इन स्पेस टूरिज्म की ज्यादातर कंपनियों के टिकट की कीमत अभी तय नहीं हुई है.

स्पेस टूरिज्म में अरबपति बिज़नेसमैन सर रिचर्ड ब्रैनसन की Virigin Galactic मशहूर नाम है. इसमें एक यात्री की टिकट 2 करोड़ रुपये से शुरू होती है. वहीं, अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस की Blue Origin की स्पेस ट्रेवल कंपनी की कीमत अभी तय नहीं हुई है. कुछ रिपोर्ट के मुताबिक, एक टिकट 2.5 करोड़ रुपये की हो सकती है. अंतरिक्ष पर्यटन के बढ़ते बाजार के बीच अब भारत भी इस बाजार में प्रवेश करने के लिए पूरी तरह तैयार है. रिपोर्ट के मुताबिक, 6 करोड़ रुपये प्रति यात्री की लागत से भारत की अंतरिक्ष एजेंसी ISRO साल 2030 तक अंतरिक्ष पर्यटन शुरू करने की योजना बना रही है.

यह भी पढ़ें - प्लेन में फोन को Flight Mode पर नहीं रखने पर प्लेन क्रैश हो जाएगा, जानिए ये मोड क्या करता है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ali Khamenei Funeral: 4 महीने तक कोल्ड स्टोरेज में रखा रहा खामेनेई का शव, जानिए इस्लाम में क्यों दी गई इतनी ढील?
4 महीने तक कोल्ड स्टोरेज में रखा रहा खामेनेई का शव, जानिए इस्लाम में क्यों दी गई इतनी ढील?
महाभारत और रामायण से लिया गया है भारत के इन हथियारों का नाम, यहां देख लें लिस्ट
महाभारत और रामायण से लिया गया है भारत के इन हथियारों का नाम, यहां देख लें लिस्ट
Pakistan Internet System: इन तरीकों से बैठे-बैठे पाकिस्तान का इंटरनेट सिस्टम ठप कर सकता है भारत- खौफ में रहते हैं पड़ोसी
इन तरीकों से बैठे-बैठे पाकिस्तान का इंटरनेट सिस्टम ठप कर सकता है भारत- खौफ में रहते हैं पड़ोसी
India Pralay Missile: चीन और पाकिस्तान बॉर्डर पर तैनात भारत की 'प्रलय' मिसाइल, इससे क्यों खौफ खाते हैं चीन और पाक
चीन और पाकिस्तान बॉर्डर पर तैनात भारत की 'प्रलय' मिसाइल, इससे क्यों खौफ खाते हैं चीन और पाक

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत और 14 घायल
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
Sunday Box office Collection Updates: 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक सब पिछड़े
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक पिछड़े
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
Exclusive: पिता राम विलास पासवान की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी एनकाउंटर से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
पिता राम विलास की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
Embed widget