एक्सप्लोरर

How to know Snake age: सांप की उम्र का कैसे चलता है पता, एक्सपर्ट ने बताया इसका तरीका

सांप को दुनिया का सबसे जहरीला जानवर माना जाता है. लेकिन आप जानते हैं कि सांप की उम्र कितनी होती है और सांप की उम्र पहचानने का तरीका क्या होता है? एक्सपर्ट बताएंगे इसका जवाब.

सांप को लेकर वैज्ञानिक लगातर रिसर्च करते रहते हैं. अभी हाल ही में वैज्ञानिकों ने सांप के जहर से बचाने के लिए कृत्रिम एंटी वेनम इंजेक्शन बनाया है. लेकिन इन सभी बातों से अलग क्या आप जानते हैं कि सांप की अधिकतम उम्र कितनी होती है? वहीं सांप के उम्र का पता कैसे चलता? आज हम आपको बताएंगे कि सांप की उम्र का पता कैसे लगाया जा सकता है. 

सांप की उम्र

एक्सपर्ट महादेव पटेल ने मीडिया से बातचीत में बताया कि वो सांपों का रेस्क्यू करके उन्हें अपने प्राकृतिक आवास में छोड़ने का काम विगत 8 वर्षों से कर रहे हैं. अबतक उन्होंने करीब 4000 सांपों का रेस्क्यू कर चुके हैं. उन्होंने कहा कि देश में सांप की लगभग 270 से ज्यादा प्रजातियां पाई जाती हैं. इनमें कुछ प्रजातियां गार्डन स्नेक की होती हैं, जो हमारे आस-पास रहवासी इलाके में पाए जाते हैं. कुछ जंगलों में पाए जाते हैं और कुछ विरले ही होते हैं, जो कम ही दिखाई देते हैं. हर जगह के हिसाब से हर सांप की उम्र अलग-अलग होती है.

कितनी होती है सांपों की उम्र

सांप की उम्र को लेकर उन्होंने कहा कि जो घास फूस में रहते हैं या फिर रहवासी बस्तियों में जहां लोगों की हलचल ज्यादा होती है, वहां रहने वाले सांपों की मौत जल्दी हो जाती है. ऐसे सांप 8 से 10 साल तक जीवित रहते हैं. लेकिन, कॉमन करैत, कोबरा, रसैल वाइपर, सॉ-स्केल्ड वाइपर जैसे सांपों की उम्र ज्यादा होती है. यह सांप 15 वर्ष से भी अधिक समय तक जीवित रहते हैं.

इस सांप की उम्र सबसे ज्यादा

बता दें कि सबसे अधिक उम्र वाले सांपों की जब बात होती है, तो अजगर का नाम सबसे ऊपर होता है. अजगर भी सांपों की ही एक प्रजाति है. अजगर में जहर नहीं होता है, लेकिन इनकी पकड़ इतनी मजबूत होती है कि इंसान वहीं दम तोड़ देता है. अजगर 25 से 40 वर्ष तक जीवित रहता है.

कैसे चलता है सांप की उम्र का पता

एक्सपर्ट महादेव ने बताया कि सामान्य तौर पर किसी भी सांप को देखकर उनकी सटीक उम्र नहीं बता सकते हैं. लेकिन सांप के आकार, त्वचा और चमक के आधार पर उम्र का अनुमान लगा सकते हैं. इसमें भी एक तय समय के बाद उम्र का पता लगा पाना मुश्किल हो जाता है, क्योंकि इंसानों की तरह की सांपों की लंबाई भी एक समय के बाद बढ़ना बंद हो जाती है. वहीं सांप अपनी त्वचा को बदलते रहते हैं.

 

ये भी पढ़ें: स्पेस एजेंसी नासा तय करेगा लूनर स्‍टैंडर्ड टाइम, अब आम इंसान जान सकते हैं चांद पर कितने बजे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Black Armband Protest : कहां से शुरू हुआ काली पट्टी बांधकर विरोध करना, किसने पहली बार किया था ऐसा प्रयोग
कहां से शुरू हुआ काली पट्टी बांधकर विरोध करना, किसने पहली बार किया था ऐसा प्रयोग
दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद, जानिए इससे DMRC को कितना होगा नुकसान?
दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद, जानिए इससे DMRC को कितना होगा नुकसान?
दुनिया में किस देश को सबसे ज्यादा मिलता है रेमिटेंस, किन देशों से आता है यह पैसा?
दुनिया में किस देश को सबसे ज्यादा मिलता है रेमिटेंस, किन देशों से आता है यह पैसा?
संसद भवन से कितना दूर है प्रधानमंत्री आवास, वहां धरना देने के लिए किसकी लगती है परमिशन?
संसद भवन से कितना दूर है प्रधानमंत्री आवास, वहां धरना देने के लिए किसकी लगती है परमिशन?

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और पीएम मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और PM मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
मार… मार! BJP विधायक विनय बिहारी की गाड़ी पर हमला, पटना में हिंसक हुआ छात्रों का प्रदर्शन
मार… मार! BJP विधायक विनय बिहारी की गाड़ी पर हमला, पटना में हिंसक हुआ छात्रों का प्रदर्शन
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ; जानें कब खेलेंगे पहला मैच
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
संसद सत्र से निलंबित होने पर TMC सांसद कल्याण बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ये सभी गद्दार...'
संसद सत्र से निलंबित होने पर TMC सांसद कल्याण बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ये सभी गद्दार...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
Embed widget