एक्सप्लोरर

क्या कुछ इंसानों पर नहीं होता है सांप के जहर का असर? 272 बार काटने पर भी जिंदा था ये इंसान

92 साल के अमर सिंह का दावा था कि उन्हें बचपन से अब तक 272 बार सांप ने काटा, लेकिन सांप के जहर का उनपर कोई असर नहीं हुआ. उनका कहना था कि जहर का असर इसलिए उन पर नहीं होता क्योंकि वह नमक नहीं खाते.

इंसान सांप से इसीलिए डरते हैं क्योंकि उनमें जहर होता है. इंसानों को पता है कि अगर जहरीले सांप ने उन्हें काट लिया तो उनकी जान पर बन आएगी. हालांकि, कुछ इंसान ऐसे भी होते हैं, जिन पर सांपों के जहर का असर नहीं होता. आपने इतिहास में कई ऐसे किरदारों के बारे में पढ़ा होगा जिन पर सांपों के जहर या किसी भी जहर का असर नहीं होता था. ऐसा इसलिए क्योंकि उन्हें जहर से बचने के लिए शुरू से ही तैयार किया जाता था. लेकिन आज हम आपको ऐसे भारतीय के बारे में बताएंगे जिसे 272 बार सांप ने काटा लेकिन उन्हें कुछ नहीं हुआ.

हिमाचल प्रदेश के अमर सिंह

हम जिस शख्स की बात कर रहे हैं वो हिमाचल प्रदेश के अमर सिंह हैं. साल 2003 में जब इनके बारे में पता चला तो इंटरनेशनल मीडिया ने भी इन्हें कवर किया. उस वक्त 92 साल के अमर सिंह का दावा था कि उन्हें बचपन से अब तक 272 बार सांप ने काटा, लेकिन सांप के जहर का उनपर कोई असर नहीं हुआ.

अमर सिंह ने उस वक्त मीडिया से बात करते हुए कहा था कि सांप के जहर का असर उन पर इसलिए नहीं होता, क्योंकि वह शुरू से ही नमक नहीं खाते. उनका मानना था कि अगर आप नमक नहीं खाते तो आप पर भी सांप के जहर का असर नहीं होगा. हालांकि, विज्ञान इस बात को नहीं मानता.

विज्ञान का मानना है कि अगर किसी जहरीले सांप ने आपको काट लिया तो आप पर उस जहर का असर होना तय है. ये जरूर हो सकता है कि किसी व्यक्ति पर इस जहर का असर ज्यादा हो और किसी व्यक्ति पर इस जहर का असर कम हो. चलिए अब आपको इतिहास के उन किरदारों के बारे में बताते हैं, जिन्हें लेकर दावा किया जाता है कि उन पर भी किसी जहर का असर नहीं होता था.

चन्द्रगुप्त पर नहीं होता था जहर का असर

कुछ इतिहासकारों का मानना है कि सम्राट चंद्रगुप्त के गुरु चाणक्य उन्हें बचपन से ही एक सीमित मात्रा में जहर की खुराक दिया करते थे. चाणक्य ऐसा इसलिए करते थे, ताकि भविष्य में अगर कभी चंद्रगुप्त को जहर देकर मारने की कोशिश की जाए तो चंद्रगुप्त के शरीर में उस जहर से लड़ने की क्षमता पहले से ही उत्पन्न हो.

विषकन्याओं के बारे में भी यही कहा जाता था

इतिहास में आपको विषकन्याओं के बारे में काफी कुछ पढ़ने को मिलता है. ये हत्यारे के किरदार में हुआ करती थीं. जो लोग विषकन्याओं को बनाते थे, वह पैसे लेकर इनके उपयोग से किसी की भी हत्या कर देते थे. दरअसल, इन विषकन्याओं को बनाने के लिए उन्हें बचपन से ही जहर दिया जाता था. बड़ी होते-होते ये इतनी जहरीली हो जाती थीं, कि अगर इनके नाखून से किसी को खरोच भी लग जाए तो उसकी मौत हो जाती थी. हालांकि, कई इतिहासकार विषकन्या के किरदार पर विश्वास नहीं करते. उनका मानना है कि ये एक मनगढ़ंत किरदार है.

ये भी पढ़ें: Paris Olympics: ओलंपिक में मंगोलिया के खिलाड़ियों की ड्रेस की खूब हो रही चर्चा, जानें क्या है इसका इतिहास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप के पास एयरफोर्स वन तो पीएम मोदी के पास इंडिया वन, जिनपिंग के पास क्या?
ट्रंप के पास एयरफोर्स वन तो पीएम मोदी के पास इंडिया वन, जिनपिंग के पास क्या?
चीन-पाकिस्तान में कितने रुपये किलो मिल रही चीनी, बढ़े दाम के बीच जानें जवाब?
चीन-पाकिस्तान में कितने रुपये किलो मिल रही चीनी, बढ़े दाम के बीच जानें जवाब?
कहां से शुरू हुआ राखी बांधने का चलन, किस बहन ने बांधी थी पहली राखी?
कहां से शुरू हुआ राखी बांधने का चलन, किस बहन ने बांधी थी पहली राखी?
राज्यपाल को कौन देता है छुट्टी, कहां करना होता है उन्हें आवेदन?
राज्यपाल को कौन देता है छुट्टी, कहां करना होता है उन्हें आवेदन?

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget