एक्सप्लोरर

एक ऐसी बंदूक, जिसे मालिक के अलावा कोई और नहीं चला सकता, इस खास तरीके से होती है सिक्योर

ब्रूमफील्ड में स्थित बायोफायर नाम की एक कंपनी ने 'स्मार्ट गन' को विकसित किया है, जिसमें बायोमेट्रिक आईडेंटिफिकेशन का उपयोग किया गया है. इस 9mm की स्मार्टगन की कीमत करीब 1 लाख 23 हजार रुपये है.

Smart Gun: अक्सर हमें न्यूज में एक्सीडेंटल फायरिंग से संबंधित खबरें सुनने को मिलती रहती हैं. ये खबरें हमें यह दिखाती हैं कि किसी दुनिया को किसी ऐसे आविष्कार की जरूरत है जिससे इन हिंसक घटनाओं को कम करने में मदद मिल सकती है. अमेरिका में पिछले दिनों एक्सीडेंटल फायरिंग की घटनाओं में काफी इजाफा हुआ है. ऐसे में एक कंपनी ने इस समस्या से निपटने का एक अनोखा तरीका ढूंढ निकाला है. यह अनोखा तरीका कुछ और नहीं, बल्कि एक स्मार्ट गन है.

सवा लाख की 'स्मार्ट गन'

ब्रूमफील्ड में स्थित बायोफायर नाम की एक कंपनी ने 'स्मार्ट गन' को विकसित किया है, जिसमें बायोमेट्रिक आईडेंटिफिकेशन का उपयोग किया गया है. इस गन की खास बात ये है कि सिर्फ ऑथराइज्ड यूजर ही इस गन को इस्तेमाल कर सकता है. अगर कोई और इसे इस्तेमाल करना चाहेगा तो यह गन फायर नहीं करेगी. कंपनी के मुताबिक, इस 9mm की स्मार्टगन की कीमत करीब 1 लाख 23 हजार रुपये है.

बायोफायर की स्मार्ट गन किस तरह अलग है?

बायोफायर की स्मार्ट गन अपने आइडेंटिफिकेशन सिस्टम के कारण बाकी गनों से अलग है. इसमें फिंगरप्रिंट और फेस डिटेक्शन आइडेंटिफिकेशन सिस्टम का इस्तेमाल किया जाता है. इस गन से फायरिंग करने की पूरी प्रक्रिया यही है. गन में तीन खास बातें हैं-

  • इसमें एक फिंगरप्रिंट सेंसर लगा है. अगर कोई अनजान शख्स इससे फायर करने की कोशिश करता है तो वो नहीं कर पाएगा. इसकी वजह है कि फायर करने के पहले फिंगरप्रिंट स्कैनर उंगली को स्कैन करेगा. यानी सिर्फ वही शख्स फायर कर सकेगा जो इसका मालिक है.


एक ऐसी बंदूक, जिसे मालिक के अलावा कोई और नहीं चला सकता, इस खास तरीके से होती है सिक्योर

  • फायर अंगूठे के पास वाली पहली उंगली से किया जाता है. यही ट्रिगर पर होती है. इसको भी वही स्कैनर स्कैन करेगा.
  • दरअसल, इस गन में 3D इन्फ्रारेड फेशियल रिकग्निशन सिस्टम लगा है. अगर गन ओनर यानी गन के मालिक के अलावा कोई फायर करना भी चाहे तो नहीं कर सकेगा. यह इस गन की सबसे अहम और सबसे यूनिक खूबी है.


एक ऐसी बंदूक, जिसे मालिक के अलावा कोई और नहीं चला सकता, इस खास तरीके से होती है सिक्योर

एक्सीडेंटल फायरिंग को किया जा सकेगा कम 

कुछ समय पहले अमेरिका में एक्सीडेंटल फायरिंग के कारण कई बच्चों की मृत्यु हो गई थी. इसे कम करने के लिए बायोफायर के संस्थापक काई क्लोएफर (Kai Kloepfer) ने एक बायोमेट्रिक गन विकसित करने का निर्णय लिया. काई क्लोएफर के मुताबिक, स्मार्ट गन बनाना एक चुनौतीपूर्ण कार्य रहा है. ऐसे व्यक्तियों को खोजना आसान नहीं था, जिनको बैलिस्टिक और बायोमेट्रिक्स दोनों की अच्छी समझ हो. हाल के दिनों में, स्मार्ट गन के निर्माण के कुछ प्रयास कमजोर रहे हैं. इसमें मौजूदा हथियार में कुछ सेंसर जोड़ने की कोशिश की जा रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह गन 2024 तक अमेरिकी मार्केट में उपलब्ध हो जायेगी.

'द पोस्ट' की एक रिपोर्ट में काई क्लोएफर ने कहा को "हम यह दावा नहीं कर रहे हैं कि बायोफायर स्मार्ट गन सभी एक्सीडेंटल फायरिंग को रोक पाएगी. हालांकि, हमें विश्वास है कि यह कई दुर्घटनाओं को जरूर कम करेगी, जिससे कई जानें बचाई जा सकेंगी."

यह भी पढ़ें - जिस तरह हिंदुस्तान में ISRO है, वैसे पाकिस्तान की स्पेस एजेंसी कौन-सी है? आज ये है उसकी हालत!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Race Course Mosque: PM हाउस के पास किसने बनवाई थी मस्जिद? जानें इसका इतिहास
PM हाउस के पास किसने बनवाई थी मस्जिद? जानें इसका इतिहास
PNB Fraud: कब-कब गिना जाता है बैंक में जमा पूरा पैसा, कौन लेता है हिसाब?
कब-कब गिना जाता है बैंक में जमा पूरा पैसा, कौन लेता है हिसाब?
स्पेन में हर साल कितने होते हैं रेल हादसे, भारत से कम या ज्यादा?
स्पेन में हर साल कितने होते हैं रेल हादसे, भारत से कम या ज्यादा?
High Speed Train: स्पेन में कितनी स्पीड से चलती हैं ट्रेनें, कैसे मैनेज होता है रेल सिस्टम?
स्पेन में कितनी स्पीड से चलती हैं ट्रेनें, कैसे मैनेज होता है रेल सिस्टम?

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव रिजल्ट का साइड इफेक्ट, BJP-शिंदे गठबंधन में तकरार, UP में बढ़ी टेंशन
MLC चुनाव रिजल्ट का साइड इफेक्ट, BJP-शिंदे गठबंधन में तकरार, UP में बढ़ी टेंशन
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
बुरी तरह हारी टीम इंडिया, PAK ने सिर्फ 3.5 ओवर में खत्म किया मैच, कप्तान अफरीदी चमके
बुरी तरह हारी टीम इंडिया, PAK ने सिर्फ 3.5 ओवर में खत्म किया मैच, कप्तान अफरीदी चमके
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अनंत सिंह को जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
अनंत सिंह को जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
गठबंधन के मॉक पार्लियामेंट में विजय की पार्टी TVK शामिल होगी या नहीं? बड़ा अपडेट
गठबंधन के मॉक पार्लियामेंट में विजय की पार्टी TVK शामिल होगी या नहीं? बड़ा अपडेट
Diwali Fan Cleaning: दीवाली पर पंखा चमकाने का आसान जुगाड़, बिना खोले 2 मिनट में करें साफ
दीवाली पर पंखा चमकाने का आसान जुगाड़, बिना खोले 2 मिनट में करें साफ
JEE Main Registration 2027: जेईई मेन 2027 में कहां दे पाएंगे परीक्षा, NTA ने लागू किया नियम
JEE Main 2027 में कहां दे पाएंगे परीक्षा, शहर चुनने के लिए NTA ने लागू किया नियम
Embed widget