एक्सप्लोरर

Bangladesh News: कितनी संपत्ति की मालकिन हैं बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना, जिन्हें अचानक छोड़ना पड़ गया अपना ही देश

Sheikh Hasina: बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है और अब वो भारत के लिए रवाना हो चुकी हैं. ऐसे में चलिए जानते हैं कि आखिर बांग्लादेश की पूर्व पीएम की नेटवर्थ कितनी है

Sheikh Hasina Networth: बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, इसके बाद देश की कमान अब सेना ने अपने हाथों में आ गई है. हैरान कर देने वाली बात ये है कि बांग्लादेश की सेना ने प्रधानमंत्री शेख हसीना को अपने पद से इस्तीफा देने और देश छोड़ने के लिए 45 मिनट का अल्टीमेटम दिया था. प्रोथोम एलो डेली से मिली जानकारी के मुताबिक, उनके आवास में सैकड़ों प्रदर्शनकारी घुस गए थे. इसके बाद वो सैन्य हेलिकॉप्टर से भारत के लिए रवाना हुईं. 

हाल ही में खबर सामने आई थी कि शेख हसीना के घर पर काम करन वाला नौकर भी अरबपति बन गया है. वो अब अमेरिका में रहता है और उसके पास 284 करोड़ रुपये की संपत्ति है. जिसके दुनियाभर में चर्चे थे. बता दें शेख हसीना दुनिया की सबसे पावरफुल महिलाओं में शुमार की जाती रही हैं. ऐसे में चलिए जानते हैं कि आखिर वो कितनी संपत्ति की मालकिन हैं.

कितनी संपत्ति की मालकिन हैं शेख हसीना?

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना देश की इतिहास में सबसे लंबे समय से पीएम के पद पर कार्यरत रही हैं. वर्तमान में वो अपना चौथा कार्यकाल पूरा कर रही थीं. पिछली बार हुए चुनावों में उनकी पार्टी बांग्लादेश अवामी लीग ने 300 संसदीय सीटों में से 288 सीटें जीती थीं. जिसके बाद ये शेख हसीना का चौथा कार्यकाल था, लेकिन इस जीत के बाद शेख हसीना ने ये बात भी कही थी कि उनका मानना है कि ये उनका अंतिम कार्यकाल होगा. बांग्लादेश में भड़क रही विरोध की आग का शायद पीएम पद पर रहते हुए शेख हसीना को अंदाजा हो गया था. उनपर समय-समय पर भ्रष्टाचार के आरोप भी लगते रहे हैं.

ऐसे में उनकी सैलरी की बात करें तो उन्हें सालाना 9,92,922.00 रुपये के वेतन के रूप में मिलते थे. वहीं एक महीने के वेतन के रूप में उन्हें 86 हजार रुपये मिलते थे. हालांकि इसके अलावा उनके इनकम के अन्य कई स्रोत भी हैं. चुनाव आयोग को सौंपे गए हलफनामे के मुताबिक, प्रधानमंत्री शेख हसीना की कुल संपत्ति 4 करोड़ 36 लाख रुपये है. चुनाव से पहले दिए गए उनके हलफनामे में बताया गया था कि साल 2022 में उन्होंने 1 करोड़ 7 लाख टका कमाए थे और इसका एक महत्वपूर्ण हिस्सा कृषि क्षेत्र से आता है. कृषि से उनकी आय 2018 की तुलना में कई गुना बढ़ गई है. शेख हसीना के इनकम टैक्स रिटर्न के अनुसार, उनकी आय 1 करोड़ 91 लाख रुपये है. विभिन्न 'प्रतिभूतियों' से भी उनकी आय में बढ़ोतरी हुई. ऐसे में उनकी आय दोगुनी हो गई है. उन्होंने ये भी बताया कि पिछले चार साल में उन्होंने कुल 75 लाख रुपये के फिक्स्ड डिपॉजिट और सेविंग बॉन्ड खरीदे हैं. 

इतनी जमीन की मालिक

हलफनामे में दी गई जानकारी के अनुसार, उनके नाम पर 6 एकड़ कृषि भूमि है. मछली पालन से भी उनकी कमाई होती है. उनके पास दान में दी गई एक कार भी है. वहीं प्रधानमंत्री की शैक्षणिक योग्यता बीए है.

बता दें कि शेख हसीना बांग्लादेश के संस्थापक और पहले राष्ट्रपति बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान की बेटी हैं. हसीना की शादी 1968 में एम.ए. वाजेद मिया से हुई थी. हालांकि 2009 में उनके पति का निधन हो गया. अपने छात्र जीवन में वो ढाका विश्वविद्यालय की छात्र राजनीति में भी काफी सक्रिय रहीं, जिसके बाद उन्होंने सालों तक पीएम का पद संभाला. 

यह भी पढ़ें: Bangladesh Army Rule: शेख हसीना के बांग्लादेश छोड़ने के बाद अब सेना के हाथों में कमान, जानें किसके आदेश पर चलेगा देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Zayed II medal Smit Machhar: क्या होता है जायद मेडल, स्मित माच्छर को UAE ने दिया यह सम्मान
क्या होता है जायद मेडल, स्मित माच्छर को UAE ने दिया यह सम्मान
Vande Bharat Train: कौन-सा देश बेचता है वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के पार्ट्स, एक ट्रेन बनाने में कितना खर्च?
कौन-सा देश बेचता है वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के पार्ट्स, एक ट्रेन बनाने में कितना खर्च?
Oct-7 Government: इजरायल की मौजूदा सरकार को क्यों कहा जाता है Oct-7 Govt? ये है वजह
इजरायल की मौजूदा सरकार को क्यों कहा जाता है Oct-7 Govt? ये है वजह
Dearness Allowance: DA देने पर सरकारी खजाने में कितना पड़ेगा भार, कहां से देती है सरकार?
DA देने पर सरकारी खजाने में कितना पड़ेगा भार, कहां से देती है सरकार?

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
DA Hike: 60 से 63% हुआ महंगाई भत्ता, कितनी सैलरी वालों को कितना फायदा होगा? समझें पूरा गणित
DA Hike: 60 से 63% हुआ महंगाई भत्ता, कितनी सैलरी वालों को कितना फायदा होगा? समझें पूरा गणित
डायबिटीज या है कोई बीमारी तो कैसे रखें करवाचौथ का व्रत, कैसे रहें एक्टिव?
डायबिटीज या है कोई बीमारी तो कैसे रखें करवाचौथ का व्रत, कैसे रहें एक्टिव?
Embed widget