एक्सप्लोरर

अमेरिका सहित कई देशों में पड़ रही भीषण गर्मी, जानिए इसका भारत पर क्या असर होगा

ज्यादा गर्म मौसम होने पर हीटवेव की स्थिति बनती है. इसके तीन मानक हैं. इस समय अमेरिका सहित कई यूरोपीय देश भीषण गर्मी की जद में हैं. आइए जानते हैं भारत पर इसका क्या असर होगा.

Heatwave In India: यूरोपीय महाद्वीप में गर्मी दिन-ब-दिन नए रिकॉर्ड बना रही है. इटली में रोम समेत 16 शहरों में झुलसाती गर्मी के कारण रेड अलर्ट घोषित किया गया है. अमेरिका में भी लोग भयंकर गर्मी का सामना कर रहे हैं. वैज्ञानिकों के मुताबिक, अफ्रीका से आने वाली गर्म हवाएं यूरोप में हालात को बिगाड़ रही हैं. ऐसे में यह सवाल उठता है कि क्या भारत में भी आने वाले समय में तापमान बढ़ने पर लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा?

किसे कहते हैं हीटवेव?

मौसम विज्ञानियों के अनुसार, बहुत ज्यादा गर्म मौसम होने पर हीटवेव की स्थिति बनती है. ये स्थिति लंबे समय तक नहीं बनती है, और यह क्षेत्रवार भी हो सकती है. भारत में हीटवेव को तीन मानकों से नापा जाता है. पहला मानक है जब मैदानी इलाकों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो जाता है, तो हीटवेव की स्थिति घोषित की जाती है. दूसरे मानक में तटीय इलाकों का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के पार जाता है, तो हीटवेव की स्थिति की घोषणा की जाती है. तृतीय मानक के मुताबिक, जब पहाड़ी इलाकों में टेंपरेचर 30 डिग्री सेल्सियस या इससे ज्‍यादा हो जाता है तो हीटवेव की स्थिति बनती है.

भारत पर क्या होगा असर?

वैज्ञानिकों के अनुसार, लगातार जलवायु परिवर्तन के कारण भारत भी हीटवेव की जद में है. यह कहा नहीं जा सकता है कि भारत में आने वाली ग्रीष्म लहर अमेरिका जैसी होगी या नहीं, लेकिन भारत समेत एशिया, अमेरिका, और यूरोप इस गर्मी से प्रभावित होते रहेंगे. ग्लोबल वार्मिंग के कारण गर्म हवा का प्रसार होना और इससे तापमान में लगातार बढ़ोतरी होना संभव है. यह गर्मी से होने वाली मौतों को बढ़ा सकता है और फसलों के लिए भी नुकसानदायक साबित हो सकता है.

क्या कहती है आईएमडी की रिपोर्ट?

आईएमडी की मई 2022 की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में 2060 तक हीटवेव में बढ़ोतरी होने की संभावना है. जलवायु विज्ञानी डॉ. डेनियल हॉर्टन ने भी कहा है कि ग्लोबल वार्मिंग के कारण गर्म हवा का प्रसार होगा, जिससे तापमान में लगातार वृद्धि होगी. इससे लोगों के स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ सकता है, और नुकसान वैश्विक अर्थव्यवस्था को भी हो सकता है.

यह भी पढ़ें - ये हैं वो फल, जिनके बीज खाने से हो सकती है मौत? ऐसा क्या है इनके बीजों में...?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिंधु समझौता रद्द, फिर भी भारत ने क्यों नहीं रोका पाक का पानी? क्या है वजह
सिंधु समझौता रद्द, फिर भी भारत ने क्यों नहीं रोका पाक का पानी? क्या है वजह
किन देशों को बिजली सप्लाई करता है भारत, नेपाल को किस भाव बेचेगा?
किन देशों को बिजली सप्लाई करता है भारत, नेपाल को किस भाव बेचेगा?
भारत को क्यों है चीन के होटन एयर रूट की जरूरत, क्या होगा इससे फायदा?
भारत को क्यों है चीन के होटन एयर रूट की जरूरत, क्या होगा इससे फायदा?
दिरहम या रुपया, किस करेंसी में मिलती है पायलट मच्छार को सैलरी?
दिरहम या रुपया, किस करेंसी में मिलती है पायलट मच्छार को सैलरी?

वीडियोज

YRKKH: कबीर-मायरा का बड़ा कदम! घर से भागकर आए मुंबई, तलाश में दर-दर भटके अभिरा-अरमान
Bollywood News: अक्टूबर में फिल्मों का महा क्लैश, स्टार पावर से बॉक्स ऑफिस गरम (01.10.26)
पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वन नेशन, वन इलेक्शन’ पर बड़ा अपडेट, CJI ऑफिस ने खारिज की SC से बैठक की खबर
वन नेशन, वन इलेक्शन’ पर बड़ा अपडेट, CJI ऑफिस ने खारिज की SC से बैठक की खबर
अनंत सिंह JDU से OUT होंगे? पार्टी का आया बड़ा बयान, 'कुछ लोग…'
अनंत सिंह JDU से OUT होंगे? पार्टी का आया बड़ा बयान, 'कुछ लोग…'
बदल जाएगा टेस्ट मैच की गेंद का रंग! ICC ने बनाया बड़ा प्लान
बदल जाएगा टेस्ट मैच की गेंद का रंग! ICC ने बनाया बड़ा प्लान
'बॉक्स ऑफिस पर रूल करेगी', 'दृश्यम 3' का आया फर्स्ट रिव्यू, जानें कैसी है अजय देवगन की फिल्म
'बॉक्स ऑफिस पर रूल करेगी', 'दृश्यम 3' का आया फर्स्ट रिव्यू, जानें कैसी है अजय देवगन की फिल्म
Explained: दो जहरीले इंजेक्शन के बावजूद क्रिस्टा पाइक की मौत क्यों नहीं हुई? 207 साल में पहला केस
दो जहरीले इंजेक्शन के बावजूद क्रिस्टा पाइक की मौत क्यों नहीं हुई? 207 साल में पहला केस
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता
UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता
गांधीजी के आश्रम में खाने से सामान रखने तक के नियम, क्यों जरूरी थे 11 व्रत?
गांधीजी के आश्रम में 11 व्रत क्यों जरूरी थे? खाने से सामान रखने तक के थे नियम
Embed widget