एक्सप्लोरर

दुबई में बाढ़ के हालात! जानिए वहां कितनी बारिश होने पर ही ऐसे हालात हो गए हैं?

यूएई और उसके आस-पास के देशों में इतनी बारिश हुई है कि बाढ़ जैसी स्थिति हो गई है. लेकिन सवाल ये है कि रेगिस्तानी इलाकों में कितनी मिलीमीटर बारिश हुई है, जिससे बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है.

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और उसके आसपास के देशों में मंगलवार को जमकर बारिश हुई है. कहा जा रहा है कि पूरे सालभर जितनी बारिश होती है, उतनी बारिश एक दिन में हुई है. बारिश इतनी तेज हुई है कि कई जगहों पर बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं. जानिए आखिर रेगिस्तानी इलाकों में कितनी बारिश हुई है, जिससे बाढ़ जैसे हालात बन गये हैं.  

कितनी हुई बारिश

बता दें कि दुबई एयरपोर्ट पर मंगलवार को महज 12 घंटों के अंदर लगभग 100 मिलीमीटर और 24 घंटों में कुल 160 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है. यहां गौर करने वाली बात यह है कि दुबई शहर में पूरे साल में लगभग 88.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जाती है. आसान भाषा में कहें तो दुबई में पूरे साल में जितना बारिश होता है, उतना एक दिन में हुआ है. 

मौसम विज्ञान केंद्र

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने बीते मंगलवार की सुबह दुबई, अबू धाबी और शारजाह सहित देश के बड़े हिस्से के लिए मौसम की चेतावनी जारी की थी. वहीं दुबई पुलिस ने आम जनता को कुछ सड़कों पर नहीं जाने की सलाह दी है. 

फ्लाइट

दुबई एयरपोर्ट को दुनिया के व्यस्तम हवाई अड्डों में से एक माना जाता है. तेज बारिश के कारण दुबई एयरपोर्ट बारिश में डूब गया था. जिस कारण दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (डीएक्सबी) पर कुछ समय संचालन बंद था, इस कारण कई उड़ानें रद्द करनी पड़ी और कई विलंबित हो गई थी. 

कारों में घुसा पानी

दुबई में इतनी बारिश हुई है कि सड़कों पर खड़ी लोगों की गाडियों में भी पानी घुस गया है. दुबई के स्थानीय लोगों का कहना है कि इतनी बारिश उन्होंने पहले नहीं देखा था. वहीं आंकड़ों के मुताबिक साल भर में जितनी मिलीमीटर बारिश होती है, एक दिन में उतनी बारिश हुई है.

इसके अलावा बता दें कि यूएई के पड़ोसी देशों बहरीन, कतर, सऊदी अरब में भी जमकर बारिश हुई है. वहीं ओमान में तो हाल के दिनों में हुई भारी बारिश से आई बाढ़ के कारण 18 लोगों की मौत हुई थी. इनमें 10 स्कूली बच्चे शामिल हैं, जिनका वाहन बाढ़ में बह गया था. बहरीन की राजधानी मनामा में सड़कों पर पानी भर गया है, कुवैत, सऊदी अरब व ओमान में बुधवार को चक्रवात की आशंका जताई गई है.

 

ये भी पढ़ें: अमेरिका की एक नदी जो 'मरकर' जिंदा हो गई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुनिया में नास्तिकों की बढ़ रही है संख्या, जानें लोग क्यों छोड़ रहे धर्म?
दुनिया में नास्तिकों की बढ़ रही है संख्या, जानें लोग क्यों छोड़ रहे धर्म?
अगर डिटेन कर ले पुलिस तो किन बातों का रखें ख्याल?
अगर डिटेन कर ले पुलिस तो किन बातों का रखें ख्याल?
कहां चल रहा कैप्टन मच्छार का इलाज, कौन उठा रहा इसका खर्च?
कहां चल रहा कैप्टन मच्छार का इलाज, कौन उठा रहा इसका खर्च?
परमाणु हमले में भी क्यों नहीं मरते कॉकरोच, कैसे रहते हैं जिंदा?
परमाणु हमले में भी क्यों नहीं मरते कॉकरोच, कैसे रहते हैं जिंदा?

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
Soft Roti Making Tips: तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
Embed widget