एक्सप्लोरर

अगर किसी के सिर या दिल में गोली लग जाए, तो कितनी देर में उसकी मौत हो जायेगी?

Gunshot: यह कई स्थितियों पर निर्भर करता है कि शरीर में गोली लगने पर इंसान कितनी देर तक जिंदा रह सकता है. लेकिन बॉडी के बहुत ही ज्यादा सेंसिटिव पार्ट्स जैसे सिर और दिल का मामला थोड़ा अलग है.

Gun Shot: हाल ही में लखनऊ के कैसरबाग कोर्ट के परिसर में गैंगस्टर संजीव महेश्वरी जीवा की गोली मारकर हत्या कर दी गई. लड़ाई-झगड़ों में लाठी डंडे या गोली चलने ने मामले अक्सर समाचार में आते रहते हैं. कई मामलों में गोली लगने वाला बच जाता है तो अक्सर सिर या छाती में गोली लगने वाले मामलों में शख्स की मौत भी हो जाती है. यूं तो आपने कई किस्से ऐसे भी सुने होंगे जब कई गोलियां लगने के बाद शख्स जिंदा बच गया होगा. लेकिन सिर या छाती में (दिल या उसके आसपास) गोली लगने पर मामला अधिकतर सीरियस रहता है. ऐसे में आइए जानते हैं अगर किसी शख्स के सीधे सिर या दिल में गोली लग जाए तो वह कितनी देर तक जिंदा रह सकता है.

असल, में यह कई स्थितियों पर निर्भर करता है कि शरीर में गोली लगने पर इंसान कितनी देर तक जिंदा रह सकता है. गोली शरीर के किस हिस्से पर लगी है, कितना खून बहा और कितनी देर बाद उसको इलाज मिला. लेकिन, कुछ बॉडी पार्ट्स इतने सेंसिटिव होते हैं कि वहां गोली लगने के बाद इंसान का बचना मुश्किल होता है.

गोली लगने पर क्या होता है?

गोली शरीर को भेदते समय पहला काम कोशिकाओं को बुरी तरह फाड़ने का करती है. यह काम करते हुए गोली शरीर में एक सुरंग की तरह रास्ता बनाते हुए अंदर घुसती जाती है. इस बीच अपने रास्ते में आने वाली हर मांसपेशी, नब्ज-नाड़ी और यहां तक कि हड्डी को भी यह नष्ट कर देती है. हालांकि, कई बार हड्डी की मजबूती इसे रोक लेती है. शरीर के गोली लगे हिस्से से खून बहना शुरू हो जाता है. अगर खून ज्यादा बह जाता है तो इंसान की मौत भी हो जाती है.

गोली से शरीर में फैलता है जहर!

बूलेट में कैल्शियम सिलिकेट, लेड जैसे कई खरतनाम तत्व होते हैं. कई बार तो जब बुलेट का बारूद भी पूरी तरह से जल नहीं पाता तो यह भी गोली के साथ शरीर में प्रवेश कर जाता है. इन सबसे बॉडी में जहर फैलने लगता है और समय से इलाज न मिलने पर स्थिति गंभीर होती जाती है. 

गोली लगने के कितने समय बाद मौत हो जाती है?

हमारी बॉडी में दो तरह के अंग रहते हैं. पहले नॉन-वाइटल आर्गन और दूसरे वाइटल आर्गन. जब बाहरी अंगों जैसे हाथ या पैर आदि पर गोली लगती है तो बचने की संभावना अधिक रहती है. लेकिन वाइटल आर्गन पर गोली लगना खतरनाक होता है. लीवर, किडनी और सीने के आसपास मोटी खून की नलियां आदि इनमें शामिल हैं. अगर इन ऑर्गन में गोली लगने के कुछ ही मिनटों में इलाज नहीं मिला तो बचने की गुंजाइश बहुत कम रह जाती है.

सिर या दिल में गोली लगे तो...

अगर बात करें दिल और सिर (दिमाग) में गोली लगने की तो इन अंगों में गोली लगने की बाद बचने की संभावना बहुत की कम हो जाती है. आपने फिल्मों या फिर सोशल मीडिया पर वायरल विडियोज में देखा भी होगा की सिर या सीधे दिल पर गोली लगते ही इंसान नीचे गिर पड़ता है और देखते ही देखते कुछ ही सेकंड्स में दम तोड देता है. दिल या दिमाग में गोली लगने के सिर्फ तीन से चालीस सेकंड्स के भीतर ही इंसान की मौत हो जाती है.

यह भी पढ़ें - रेलवे में क्या होती हैं मेन, ट्रंक और ब्रांच लाइन? इनके हिसाब से तय होती है ट्रेन की रफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या चांद पर भी चल सकता है इंटरनेट, वहां से कैसे होगी वीडियो कॉल
क्या चांद पर भी चल सकता है इंटरनेट, वहां से कैसे होगी वीडियो कॉल
Gandhi on Currency: नोटों पर गांधी जी की यही तस्वीर क्यों छपी, दूसरी क्यों नहीं... कहां खींची गई थी ये वाली फोटो?
नोटों पर गांधी जी की यही तस्वीर क्यों छपी, दूसरी क्यों नहीं... कहां खींची गई थी ये वाली फोटो?
Monsoon In India: बारिश होगी या नहीं, मौसम का पूर्वानुमान कैसे तैयार होता है, सैटेलाइट, रडार या AI... किस चीज का होता है इस्तेमाल?
बारिश होगी या नहीं, मौसम का पूर्वानुमान कैसे तैयार होता है, सैटेलाइट, रडार या AI... किस चीज का होता है इस्तेमाल?
Plastic Currency India: प्लास्टिक की करेंसी आई तो कागज के नोटों का क्या होगा, कैसे होंगे एक्सचेंज?
प्लास्टिक की करेंसी आई तो कागज के नोटों का क्या होगा, कैसे होंगे एक्सचेंज?

वीडियोज

Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive
Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA World Cup Final: वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; हेड टू हेड समेत जानें फाइनल के बारे में सबकुछ
वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; जानें दोनों का हेड टू हेड रिकॉर्ड
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget