एक्सप्लोरर

यहां समोसे से ऐसी नफरत कि खाने पर ही लगा है बैन! किसी ने बनाया या फिर खाया तो मिलती है सजा

कहा जाता है कि सोमालिया के चरमपंथी समूहों का मानना है कि समोसे कि आकृति तिकोनी होती है और यह ईसाई समुदाय के एक पवित्र चिन्ह से मिलती-जुलती है, इसलिए इसे बैन किया गया.

समोसा एक ऐसा स्नैक्स है जो भारत में बेहद लोकप्रिय है. खासतौर से उत्तर भारत का शायद ही कोई शख्स जिसे समोसा प्रिय ना हो. यहां आपको हर गली हर नुक्कड़ पर एक समोसे की दुकान मिल जाएगी. 5 से 10 रुपए में मिलने वाला यह हर किसी के बजट में आ जाता है. इसीलिए बर्थडे पार्टी हो या प्रमोशन की पार्टी समोसे की एक खास जगह होती है. यह स्नैक्स सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल जैसे देशों में भी खूब फेमस है. इसके साथ-साथ दुनिया के तमाम बड़े देशों में जहां भी भारतीय हैं, वहां आपको बड़ी आसानी से समोसा मिल जाएगा. हालांकि, आपको जानकर हैरानी होगी कि इस दुनिया में एक देश है ऐसा भी है जहां समोसे पर प्रतिबंध है. अगर इस देश में किसी ने समोसा खाया या बनाया तो उसे कठोर सजा मिलती है.

कहां बैन है समोसा

जहां एक तरफ पूरी दुनिया में समोसे को पसंद किया जाता है, वहीं अफ्रीकी देश सोमालिया में समोसे के खाने और इसे बनाने पर पाबंदी है. यहां अगर किसी भी व्यक्ति ने समोसा खाया या इसे बनाकर बेचा, तो उसे कड़ी सजा दी जाती है. इस देश में कई ऐसे लोग हैं जो समोसे की वजह से सजा पा चुके हैं.

क्यों बैन हुआ समोसा

कहा जाता है कि सोमालिया के चरमपंथी समूहों का मानना है कि समोसे कि आकृति तिकोनी होती है और यह ईसाई समुदाय के एक पवित्र चिन्ह से मिलती-जुलती है. यही वजह है कि इस देश में समोसे को बैन कर दिया गया. हालांकि, दूसरी ओर समोसे पर पाबंदी को लेकर कहते हैं कि सोमालिया में समोसे के अंदर सड़े गले मीट को भरकर बेचा जाता था इस वजह से इस पर पाबंदी लगा दी गई.

समोसा कहां से आया है

उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, समोसे की रेसिपी भारत 10वीं सदी के आसपास मध्य एशिया से आए अरबी सौदागरों के साथ आई. ईरानी इतिहासकार अबोलफाजी बेहाकी अपनी किताब 'तारीख-ए-बेहाकी' में इस बात का जिक्र करते हुए कहते हैं कि समोसे का जन्म मिस्र में हुआ और वहां से वह लीबिया पहुंचा, जिसके बाद वहां से पहले ईरान फिर मद्धेशिया और फिर भारत पहुंचा.

ये भी पढ़ें: क्या आपको पता है पाकिस्तान में आजादी के वक्त कितने मंदिर थे और अब कितने हैं?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दवा के साथ दारू का क्या है पुराना कनेक्शन, जानें क्यों इलाज के साथ जुड़ गया शराब का नाम?
दवा के साथ दारू का क्या है पुराना कनेक्शन, जानें क्यों इलाज के साथ जुड़ गया शराब का नाम?
Salt Rain: इस ग्रह पर होती है नमक की बारिश, वजह जानकर नहीं होगा यकीन
इस ग्रह पर होती है नमक की बारिश, वजह जानकर नहीं होगा यकीन
Harmonium History: विदेशी पैदाइश, तवायफखाने का दाग और 40 साल का बैन; जानें कैसे संगीत का शहंशाह बना हारमोनियम?
विदेशी पैदाइश, तवायफखाने का दाग और 40 साल का बैन; जानें कैसे संगीत का शहंशाह बना हारमोनियम?
Mughal Salary: मुगल काल में किसे मिलती थी सबसे ज्यादा सैलरी, जानें एक सिपाही कितना कमाता था?
मुगल काल में किसे मिलती थी सबसे ज्यादा सैलरी, जानें एक सिपाही कितना कमाता था?

वीडियोज

Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!
Monsoon Disaster | Cloudburst in Kashmir: बादल फटा, आफत गिरी! कुपवाड़ा से अनंतनाग तक तबाही का मंजर!
Ram Mandir Donation Scam | Janhit: अग्नि परीक्षा से क्यों भाग रहे हैं ट्रस्ट के पदाधिकारी?
Akhilesh | UP Election 2027: PDA या हिंदुत्व? 2027 के महासंग्राम में अखिलेश यादव की नई सियासी बिसात!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया के 'खूनी दिमाग' का पॉलीग्राफ टेस्ट खोलेगा राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान के बाद अब म्यांमार-बांग्लादेश पर डोरे डाल रहा चीन, बनाएगा इकोनॉमिक कॉरिडोर, भारत की क्यों बढ़ी टेंशन?
PAK के बाद अब म्यांमार-बांग्लादेश पर डोरे डाल रहा चीन, बनाएगा इकोनॉमिक कॉरिडोर, भारत की क्यों बढ़ी टेंशन?
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे हादसे की जांच में बड़ा खुलासा, इन खामियों की वजह से गई 10 लोगों की जान
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे हादसे की जांच में बड़ा खुलासा, इन खामियों की वजह से गई 10 लोगों की जान
5 दिग्गज खिलाड़ी जिन्हें T20I करियर में कभी नहीं मिला प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड, दो विश्व कप जीतने वाला खिलाड़ी भी शामिल
5 दिग्गज खिलाड़ी जिन्हें T20I करियर में कभी नहीं मिला प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड, दो विश्व कप जीतने वाला खिलाड़ी भी शामिल
भूकंप के मलबे से 7 दिन बाद जिंदा निकला सिक्योरिटी गार्ड, वेनेजुएला में 7 देशों की टीमों ने किया रेस्क्यू
भूकंप के मलबे से 7 दिन बाद जिंदा निकला सिक्योरिटी गार्ड, वेनेजुएला में 7 देशों की टीमों ने किया रेस्क्यू
Pritam and Pedro Review: राज कुमार हिरानी की ये मुन्ना भाई हैकर कमाल है, हर हाल में देखिए
प्रीतम एंड पेड्रो रिव्यू: राज कुमार हिरानी की ये मुन्ना भाई हैकर कमाल है, हर हाल में देखिए
Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल होगा सस्ता? सरकार का आया बड़ा बयान, कहा- 'भारत में...'
Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल होगा सस्ता? सरकार का आया बड़ा बयान, कहा- 'भारत में...'
Monsoon Vegetable Buying Tips : बारिश में सबसे पहले सड़ती हैं ये 7 सब्जियां, खरीदते वक्त रहें सावधान
बारिश में सबसे पहले सड़ती हैं ये 7 सब्जियां, खरीदते वक्त रहें सावधान
EV खरीदने से पहले जान लीजिये, Hybrid Cars क्यों बन रही हैं लोगों की पहली पसंद?
EV खरीदने से पहले जान लीजिये, Hybrid Cars क्यों बन रही हैं लोगों की पहली पसंद?
Embed widget