एक्सप्लोरर

डोसे के साथ खूब खाते होंगे सांभर, क्या पता है इसकी कहानी? 'छावा' से जुड़ा है इतिहास

शिवाजी के बड़े बेटे और मराठा साम्राज्य के उत्तराधिकारी संभाजी तंजावुर आए तो उन्हें एक अनोखी डिश परोसी गई. संभाजी को यह डिश बहुत पसंद आई और इसी तरह संभाजी के नाम के साथ जोड़कर इस डिश को सांभर कहा गया.

Sambar Recipe History: दक्षिण भारतीय राज्यों में सांभर के बिना खाना अधूरा है. डोसे के साथ सांभर, इडली के साथ सांभर, यहां तक वड़े के साथ भी सांभर खाया जाता है. इसका स्वाद लोगों को ऐसा भाया कि यह डिश साउथ से निकलकर नॉर्थ इंडिया में भी छा गई. आज उत्तर भारत के कई घरों में चाव से सांभर खाया जाता है. कई तरह की सब्जियों को मिलाकर बनने वाली यह डिश अपने स्वाद के साथ स्वास्थ्य के लिए भी बेहतरीन होती है. 

सांभर कई लोगों को पसंद होता है, लेकिन क्या आप इसके पीछे की कहानी जानते हैं? यह कहां से आया? सबसे पहले किसने बनाया और इसका नाम सांभर ही क्यों रखा गया? दरअसल, इसकी कहानी हाल ही में आई फिल्म 'छावा' के संभाजी महाराज से जुड़ी है. चलिए जानते हैं इसका इतिहास. 

किसने बनाया था पहली बार सांभर?

सांभर के बारे में उपलब्ध जानकारी के अनुसार, इस रेसिपी को सबसे पहले महाराष्ट्र में बनाया गया था. ऐसा माना जाता है कि सांभर को सबसे पहले शाहजी प्रथम की शाही रसोई में बनाया गया था. कहा जाता है कि जब शिवाजी के बड़े बेटे और मराठा साम्राज्य के उत्तराधिकारी संभाजी तंजावुर आए तो उन्हें एक अनोखी डिश परोसी गई. संभाजी को यह डिश बहुत पसंद आई और इसी तरह संभाजी के नाम के साथ जोड़कर इस डिश को सांभर कहा गया, जिसका मतलब था 'सांभा चा आहार', यानी संभाजी का आहार.

दाल बनाते-बनाते बन गया सांभर

सांभर के पीछे एक और कहानी है और यह भी शाहजी प्रथम और संभाजी से जुड़ी हुई है. कहा जाता है कि शाहजी खाना बनाना अच्छी तरह जानते थे. एक दिन वह पारंपरिक आमटी दाल बना रहे थे, जो कोकम से बनती थी. उनकी रसोई में उस समय कोकम मौजूद नहीं था, इसलिए उन्होंने उसमें इमली और कुछ सब्जियां डाल दीं. बाद में यह डिश संभाजी को परोसी गई, जो उन्हें बहुत पसंद आई. इसके बाद से ही इसे संभाजी के नाम पर सांभर कहा जाने लगा. 

यह भी पढ़ें: आखिर कितनी आबादी का बोझ उठा सकती है हमारी पृथ्वी, जनसंख्या बढ़ने के साथ क्या-क्या होंगी दिक्कतें?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे स्टेटस सिंबल बना सिनेमा हॉल में पॉपकॉर्न खाना, इससे कितनी होती है कमाई?
कैसे स्टेटस सिंबल बना सिनेमा हॉल में पॉपकॉर्न खाना, इससे कितनी होती है कमाई?
क्या सत्ता परिवर्तन के लिए आंदोलन करना संवैधानिक नहीं, 'रिजीम चेंज' पर क्यों नाराज हुआ HC?
क्या सत्ता परिवर्तन के लिए आंदोलन करना संवैधानिक नहीं, 'रिजीम चेंज' पर क्यों नाराज हुआ HC?
दिल्ली की हवा में जहर, क्यों ठंड में सबसे ज्यादा परेशान करता है प्रदूषण?
दिल्ली की हवा में जहर, क्यों ठंड में सबसे ज्यादा परेशान करता है प्रदूषण?
क्या होता है IPO, इसे लॉन्च करने के बाद कंपनी में कौन-से बदलाव आते हैं?
क्या होता है IPO, इसे लॉन्च करने के बाद कंपनी में कौन-से बदलाव आते हैं?

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
6000 रिश्ते ठुकराए, 47 की उम्र में भी सिंगल, नहीं बनना चाहते थे एक्टर, किस्से प्रभास के
एक्टर नहीं बनना चाहते थे प्रभास, 6 हजार रिश्तों को मारी ठोकर
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
Embed widget