एक्सप्लोरर

दुश्मन के हर ड्रोन या मिसाइल पर फायर नहीं होता S-400, ऐसे पूरा होता है भारत का सुदर्शन चक्र

S-400 की गिनती दुनिया के सबसे एडवांस एयर डिफेंस सिस्टम में की जाती है. इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि इसे आसानी से कहीं भी मूव किया जा सकता है और आदेश मिलने के बाद 10 मिनट के अंदर तैनात किया जा सकता है.

भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सैन्य संघर्ष में सबसे ज्यादा चर्चा S-400 एयर डिफेंस सिस्टम की रही. यह भारत का वही एयर डिफेंस है, जिसने पाकिस्तान की ओर से दागी गई हर मिसाइल और ड्रोन हमले को नाकाम कर दिया, जिसके कारण भारत दुश्मन देश पर बढ़त बनाने में कामयाब रहा. भारत ने 2018 में रूस से पांच एस-400 सिस्टम खरीदने के सौदे पर हस्ताक्षर किए थे, जिसके बाद इसे चीन और पाकिस्तान से खतरे को देखते हुए दोनों बॉर्डर पर तैनात किया गया था. 

भारत में इस S-400 एयर डिफेंस सिस्टम का नाम 'सुदर्शन चक्र' रखा गया है, जो भगवान विष्णु के अस्त्र से प्रेरित है, जिसकी कोई काट नहीं होती. S-400 की ताकत देखने के बाद लोग इसके बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाह रहे हैं. ऐसे में लोगों का सवाल है कि क्या S-400 दुश्मन की हर मिसाइल और ड्रोन को इंटरसेप्ट करके हमला करता है? और यह पूरा सिस्टम कैसे तैयार होता है? 

क्या है S-400 की खासियत?

S-400 की गिनती दुनिया के सबसे एडवांस एयर डिफेंस सिस्टम में की जाती है. इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि यह मोबाइल एयर डिफेंस सिस्टम है, जिसे आसानी से कहीं भी मूव किया जा सकता है और आदेश मिलने के बाद 10 मिनट के अंदर तैनात किया जा सकता है. S-400 का रडार इतना एडवांस है कि यह 600 किलोमीटर की रेंज में 300 टारगेट को एक साथ ट्रैक कर सकता है और 400 किलोमीटर की रेंज में दुश्मन की मिसाइलों, एयरक्राफ्ट और ड्रोन को मार गिरा सकता है. S-400 एक बार में 72 मिसाइलें छोड़ सकता है, इसका मतलब यह हुआ कि S-400 का एक स्क्वाड्रन एक बार में 72 मिसाइलों को निशाना बना सकता है. 

क्या दुश्मन के हर ड्रोन या मिसाइल पर फायर करता है S-400?

सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या 400 किलोमीटर की रेंज में S-400 दुश्मन की हर मिसाइल और ड्रोन पर हमला करता है? जवाब है-नहीं. S-400 दुश्मन की मिसाइल, ड्रोन या फिर एयरक्राफ्ट पर तभी हमला करता है, जब उससे खतरा हो. हालांकि, यह सिस्टम 600 किलोमीटर रेंज में दुश्मन की हर गतिविधि पर नजर तो रखता है, लेकिन एक्शन तभी लेता है जब दुश्मन की मिसाइल या एयरक्राफ्ट हमले के लिए हमारी तरफ बढ़ रहा हो. इसके लिए इसे कमांड की जरूरत होती है. 

S-400 का स्क्वाड्रन

  • रडार
  • कमांड एंड कंट्रोल यूनिट
  • एंगेजमेंट रडार
  • लॉन्चर 

ऐसे करता है काम

S-400 के रडार का काम 600 किलोमीटर की रेंज में दुश्मन की हर गतिविधि पर नजर रखना होता है. यह रडार 24 घंटे काम करता है, लेकिन जैसे ही दुश्मन का कोई जहाज या एयरक्राफ्ट 400 किलोमीटर की रेंज में आता है तो इसका रडार कमांड एंड कंट्रोल यूनिट को एक डेटा शेयर करता है. इसके बाद कमांड और कंट्रोल यूनिट का काम शुरू हो जाता है. शेयर किए गए डेटा के आधार पर यह यूनिट यह तय करती है कि 400 किमी की रेंज में कौन ही चीज हवा में उड़ रही है, उससे कितना खतरा है, उसकी दिशा और गति क्या है. सारी जानकारी मिलने के बाद यह यूनिट एंगेजमेंट रडार को डेटा शेयर करती है, जिसके बाद यह रडार लक्ष्यों को ट्रैक करने और उन्हें निष्ट करने के लिए मिसाइलों को कमांड देता है. इसके बाद लॉन्चर का काम होता है. एक लॉन्चर में 4 मिसाइलें होती हैं, जो एक साथ या अलग-अलग समय पर लॉन्च की जा सकती हैं. 

यह भी पढे़ें: S-400 की रेंज में उड़ रहा है अपना फाइटर प्लेन तो क्या इस पर भी फायर होगी मिसाइल? ये रहा जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या तिरंगे के अलावा किसी और को सैल्यूट नहीं कर सकते पीएम-सीएम? जानें नियम
क्या तिरंगे के अलावा किसी और को सैल्यूट नहीं कर सकते पीएम-सीएम? जानें नियम
यूरोप में ही क्यों बढ़ रहा गर्मी का कहर, जानें किस महाद्वीप पर कितनी ज्यादा गर्मी?
यूरोप में ही क्यों बढ़ रहा गर्मी का कहर, जानें किस महाद्वीप पर कितनी ज्यादा गर्मी?
नितिन नवीन की नई टीम में सबसे कम पढ़ा-लिखा कौन, किसके पास सबसे बड़ी डिग्री?
नितिन नवीन की नई टीम में सबसे कम पढ़ा-लिखा कौन, किसके पास सबसे बड़ी डिग्री?
विदेश में बसने के लिए यह है दुनिया में सबसे अच्छी जगह, जानें रहने का खर्च
विदेश में बसने के लिए यह है दुनिया में सबसे अच्छी जगह, जानें रहने का खर्च

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget