एक्सप्लोरर

Indian Army Uniform Colour: NDRF की भगवा यूनिफॉर्म पर बवाल, जानें फोर्सेस में कैसे तय होते हैं ड्रेस के रंग

Indian Army Uniform Colour: NDRF की भगवा रंग पर बयानबाजी तेज हो गई है. इसी क्रम में आज हम आपको बता रहे हैं कि आखिर सेना की वर्दियों का रंग कौन डिसाइड करता है और यह कैसे होता है.

Indian Army Uniform Colour: देश में भगवा रंग को लेकर कई बार बवाल देखने को मिल चुका है. कभी किसी एक्ट्रेस की भगवा रंग की ड्रेस पर विवाद हो जाता है तो कभी भगवा टिशू पेपर पर बवाल मच जाता है. अब NDRF की भगवा रंग की ड्रेस पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिलचस्प टिप्पणी करते हुए कहा कि अगर वो एनडीआरएफ की यूनिफॉर्म का रंग अगर बोलेंगे तो कई लोग नाराज हो जाएंगे. लेकिन यूनिफॉर्म का भगवा रंग देखकर लोगों को इस बात का एहसास होता है कि वो बच गए हैं. उनका यह बयान विपक्ष को हजम नहीं हो रहा है और बयानबाजी चल रही है. इसी बहस के बीच चलिए यह जान लेते हैं कि आखिर भारतीय सेना की यूनिफॉर्म का रंग कौन तय करता है. 

भारतीय सेना की ताकत

भारत की गिनती आज दुनिया के ताकतवर देशों में की जाती है. एक ओर जहां वायुसेना दुनिया की तीसरी सबसे मजबूत सेना में शामिल है, तो वहीं थल सेना दुनिया में चौथे नंबर पर है और नौसेना दुनिया की सातवीं सबसे मजबूत सेना है. तीनों ही सेनाओं को अपने-अपने क्षेत्र में महारथ हासिल है. ये जमीन, पानी और हवा कहीं से भी आने वाले खतरे को भांपकर देख को महफूज रखने का काम करती हैं. तीनों सेनाओं की वर्दी का रंग एकदम अलग होता है और उनके रंग से उनको पहचाना जा सकता है. इनकी अलग-अलग वर्दी का महत्व होता है. एयरफोर्स की वर्दी लाइट ब्लू कलर, नौसेना की व्हाइट कलर और थल सेना की वर्दी ऑलिव ग्रीन कलर की होती है. 

कैसे तय होता है वर्दी का रंग

तीनों सेनाओं के सैन्यकर्मियों की वर्दी का रंग संबंधित सैन्य दल ही करता है. वे इस बात को खुद तय करते हैं कि आखिर थल सेना, नौसेना और वायुसेना के जवान किस रंग की यूनिफॉर्म पहनेंगे. रंगों में बदलाव का अधिकार संबंधित सेनाओं के पास ही होता है. 

थल सेना की वर्दी ऑलिव ग्रीन क्यों? 

इनकी यूनिफॉर्म का रंग ऑलिव ग्रीन होता है. दरअसल द्वितीय विश्व युद्ध से पहले सभी सेनाओं की वर्दी का रंग खाकी हुआ करता था, लेकिन अब ड्रेस का कलर ऑलिव ग्रीन हो चुका है. यह रंग इसलिए चुना गया है, क्योंकि थल सेना को जंगलों जैसी कई खतरनाक जगहों पर जाना पड़ता है, ऐसे में दुश्मन उनको आसानी से न देख सकें और वे जंगल के परिवेश में घुल-मिल जाएं, इसलिए ऑलिव ग्रीन कलर को चुना गया है. 

सात अलग-अलग तरह की होती है यूनिफॉर्म

इनकी सात अलग-अलग रंग की यूनिफॉर्म होती है, जिनको पहनने का खास मौका होता है. इनके नाम हैं- सर्विस यूनिफॉर्म जो कि आधिकारिक कार्यों और परेड में पहनी जाती है. गणतंत्र दिवस परेड के लिए सेरेमोनियल यूनिफॉर्म, फील्ड प्रैक्टिस और कॉम्बेट ऑपरेशन के दौरान कॉम्बेट यूनिफॉर्म, जंगल अभियानों के लिए जंगल ड्रेस, डिनर या रिसेप्शन के लिए मेस ड्रेस, सर्दियों के लिए विंटर ड्रेस और एक्सरसाइज के लिए पीटी ड्रेस पहनी जाती है.  

नौसेना में सफेद वर्दी क्यों?

भारतीय नौसेना के लिए यूनिफॉर्म का रंग सफेद रखे जाने की भी खास वजह है. दरअसल जब जहाज पर ब्लैकआउट की स्थिति हो जाती है, ऐसे में वर्दी का रंग सफेद होने से खोज आसानी से हो पाती है और आपात स्थिति में बचाव में मदद मिलती है. समुद्र में नीले पानी में सफेद रंग को दूर से देखा जा सकता है. सफेद रंग हीट का रिफ्लेक्टर है और गर्मी से बचाने में भी मदद करता है. 

एयरफोर्स की नीली यूनिफॉर्म

इंडियन एयपफोर्स की वर्दी लाइट ब्लू कलर की होती है. इस यूनिफॉर्म को वैश्विक परिदृश्यों को ध्यान में रखकर बनाया जात है. इसके अलावा हल्का नीला रंग आकाश का प्रतिनिधित्व करता है. नीला भी एक शांत रंग है जो कि फोकस करने में मदद करता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आम लोगों तक कब तक पहुंचेगा Satellite Internet, कितना सस्ता होगा डेटा प्लान?
आम लोगों तक कब तक पहुंचेगा Satellite Internet, कितना सस्ता होगा डेटा प्लान?
ITR Penalty Rules: ITR फाइलिंग में दी गलत जानकारी, कितनी हो सकती है सजा?
ITR फाइलिंग में दी गलत जानकारी, कितनी हो सकती है सजा?
आवारा पशु से हादसे पर कौन देगा मुआवजा, सरकार या इंश्योरेंस कंपनी?
आवारा पशु से हादसे पर कौन देगा मुआवजा, सरकार या इंश्योरेंस कंपनी?
वक्त से पहले प्रोजेक्ट पूरा हुआ तो कितना बचता है पैसा?, जानें पूरा हिसाब-किताब
वक्त से पहले प्रोजेक्ट पूरा हुआ तो कितना बचता है पैसा?, जानें पूरा हिसाब-किताब

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
Embed widget