एक्सप्लोरर

उद्धव ठाकरे का बैग चेक करने को लेकर बवाल, जानें एयरपोर्ट पर कैसे होती है VIP की एंट्री

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के बैग की यवतमाल के वनी एयरपोर्ट पर जांच की गई, जिससे उद्धव भड़क गए. ऐसे में चलिए जानते हैं कि आखिर एयरपोर्ट पर कैसे होती है VIP की एंट्री.

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और शिवसेना के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के बैग को यवतमाल के वनी एयरपोर्ट पर चेक किए जाने को लेकर काफी बवाल हुआ. इसके बाद उद्धव नाराज हो गए और उन्होंने कहा कि क्या उन्होंने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़नवीस और अजीत पवार के बैग की भी तलाशी ली है. उद्धव ठाकरे ने कर्मचारियों से सवाल करते हुए वीडियो रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया. उद्धव ने कहा, 'मेरे बैग की जांच करने में कोई समस्या नहीं है लेकिन क्या पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के बैग की जांच की गई’. इस घटना के बाद बवाल मचा हुआ है.

वहीं इस घटना ने एक बार फिर VIP लोगों के लिए विशेष सुविधाओं और आम लोगों के लिए समान सुरक्षा प्रक्रियाओं के बीच के अंतर को उजागर किया है. इस बीच चलिए जानते हैं कि किसी एयरपोर्ट पर VIP एंट्री कैसे होती है.

यह भी पढ़ें: सिर्फ एक बूंद दूध से पता लगेंगी आठ तरह की मिलावट, जानें IIT कानपुर की पेपर किट की खासियत

क्या होती है एयरपोर्ट पर VIP की एंट्री की प्रोसेस?

VIP लोगों के लिए अलग से एंट्री गेट होते हैं जहां उनकी सुरक्षा जांच की जाती है. जहां VIP लोगों को अपनी पहचान पत्र दिखानी होती है. साथ ही VIP लोगों के लिए विशेष लाउंज होते हैं जहां वे यात्रा के दौरान आराम कर सकते हैं. बता दें एयरपोर्ट पर वीआईपी के लिए खास प्रोटोकॉल बनाए जाते हैं. यह प्रोटोकॉल यह सुनिश्चित करता है कि वीआईपी व्यक्ति अपनी यात्रा के दौरान सुविधाजनक तरीके से यात्रा कर सकें. हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि वीआईपी को सुरक्षा जांच से बाहर रखा जाता है. सुरक्षा जांच के दौरान वीआईपी व्यक्तियों को आमतौर पर खास प्राथमिकता दी जाती है, ताकि उनका समय बच सके, लेकिन यह प्राथमिकता केवल समय की बचत करने के लिए होती है, न कि सुरक्षा से समझौता करने के लिए.

यह भी पढ़ें: सिर्फ एक बूंद दूध से पता लगेंगी आठ तरह की मिलावट, जानें IIT कानपुर की पेपर किट की खासियत

इसके अलावा एयरपोर्ट पर वीआईपी व्यक्तियों के लिए विशेष लाउंज बनाए जाते हैं, जहाँ उन्हें आम यात्रियों की तुलना में बेहतर सुविधाएं मिलती हैं. इन लाउंज में बैठने की खास व्यवस्था, खाने-पीने की सुविधाएं और अन्य प्राइवेट सुविधाएं उपलब्ध होती हैं. हालांकि, वीआईपी व्यक्ति को ये सुविधाएं लेने के बावजूद, सुरक्षा जांच से गुजरना पड़ता है. वीआईपी व्यक्तियों को आमतौर पर व्यक्तिगत सुरक्षा अधिकारी (PSD) की सेवा मिलती है. यह अधिकारी एयरपोर्ट पर उनके साथ रहते हैं और उनके सुरक्षा के प्रबंध करते हैं. वीआईपी व्यक्ति को सिर्फ कुछ छूट मिल सकती है जिससे उनका समय बच सके, लेकिन फिर भी उन्हें सुरक्षा जांच से गुजरना ही पड़ता है.

यह भी पढ़ें: यूपी में कोई लड़की मेल जिम ट्रेनर रखना चाहे तो क्या वो ऐसा कर सकती है? जान लें जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किसी को हिरासत में कितनी देर रख सकती है पुलिस, क्या है कानून?
किसी को हिरासत में कितनी देर रख सकती है पुलिस, क्या है कानून?
काव्या मारन का होने वाला पति कितना अमीर, जानें उनकी कमाई?
काव्या मारन का होने वाला पति कितना अमीर, जानें उनकी कमाई?
लाइब्रेरी की सीढ़ियों से गिरकर हुई थी इस मुगल बादशाह की मौत, क्यों हुआ था ऐसा?
लाइब्रेरी की सीढ़ियों से गिरकर हुई थी इस मुगल बादशाह की मौत, क्यों हुआ था ऐसा?
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील, बोले- ‘हमारे कमरे में रात को...’
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
Embed widget