एक्सप्लोरर

सड़क पर कहीं सफेद तो कहीं बनी होती हैं पीली लाइनें, समझिए ये किसलिए बनाई जाती हैं

Line On Road: सुरक्षा के लिहाज से ये लाइनें काफी महत्वपूर्ण होती हैं. इसीलिए इन्हे बनाया जाता है. आज हम आपको इन धारियों का मतलब समझाकर रोड सेफ्टी से जुड़ी काम की जानकारी देंगे.

Road Safety Sign: सड़क पर चलते समय हमें कई तरह के ट्रैफिक साइन दिखाई देते हैं. ये साइन हमें दुर्घटना से बचाने से लिए बनाए जाते हैं. आप ज्यादातर ट्रैफिक नियमों का पालन करते होंगे, लेकिन क्या कभी आपने सड़कों पर बनी धारियों के बारे सोचा है? क्या कभी धारियों के अनुसार अपने वाहन को चलाया है? बहुत सारे लोगों को तो शायद इनका मतलब भी मालूम नहीं होगा कि ये किसलिए बनाई जाती हैं. 

सुरक्षा के लिए बनी होती हैं ये लाइनें 

दरअसल, ये धारियां सुरक्षा के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण होती हैं. इसीलिए इन्हे बनाया जाता है. आज हम आपको इन धारियों का मतलब समझाकर रोड सेफ्टी से जुड़ी काम की जानकारी देंगे. भारत में आपको सड़कों पर मुख्य रूप से पांच तरह की लाइनें नजर आएंगी.

सफेद पट्टियां (Broken white lines on road)

कई सड़कों पर कुछ-कुछ दूरी पर सफेद रंग की पट्टियां बनी होती हैं. इनका मतलब होता है कि उस सड़क पर ओवरटेक किया जा सकता है, बीच में U-Turn भी ले सकते हैं और लेन भी बदल सकते हैं. हालांकि, ऐसा करने से पहले आपको आगे-पीछे ध्यान जरूर दे लेना चाहिए.

सफेद लाइन (Continuous White Line)

बहुत-सी जगह सड़क पर आपने एक बिना टूटी सफेद लाइन दूर तक बनी हुई देखी होगी. ध्यान रखें जिस भी सड़क पर यह लाइन बनी हो, वहां आपको लेन नहीं बदलनी है, ना ही आप यहां U-Turn ले सकते हैं और ना ही ओवर टेक करना है. ऐसी लाइन का मतलब होता है कि आप जिस लेन में चल रहे हैं उसी में रहें. हालांकि, हादसा होने की संभावना होने पर या फिर मुड़ने के लिए आप लेन बदल सकते हैं. सड़कों पर इस तरह की लाइन आपको ज्यादातर पहाड़ी इलाकों में देखने को मिलेंगी, क्योंकि ऐसे इलाकों में दुर्घटना होने की संभावना ज्यादा रहती है.

पीली लाइन (Continuous Yellow Line)

सड़कों पर बहुत सी जगह आपको सीधी पीले रंग की लाइनें भी देखने को मिल सकती हैं. ये कंटीन्यूअस होती हैं और यहां आप ओवरटेक कर सकते हैं, लेकिन सिर्फ अपनी ही साइड में रहते हुए. ऐसी सड़क पर लाइन पार कर दूसरी लेन में नहीं जाना होता है. ये लाइन आमतौर पर उन सड़कों पर बनाई जाती हैं, जहां पर विजिबिलिटी लो होती है. 

दो पीली लाइनें (Double Continuous Yellow Line)

कुछ सड़कों पर अक्सर बहुत हादसे होते हैं. ऐसी सड़कों पर दो पीली लाइनें बनाई जाती हैं. ये सबसे ज्यादा सख्त नियम वाली लकीरें होती हैं. ऐसी जगह पर लेन बदलना, ओवरटेक करना और यू-टर्न लेना सख्त मना होता है. ऐसी जगह आप अपनी लेन में रहते हुए भी ओवरटेक नहीं कर सकते हैं.

पीली पट्टियां (Broken Yellow Line) 

टूटी हुई पीली लाइन वाली सड़क पर आप अपनी लेन में रहते हुए ओवरटेक कर सकते हैं और यू-टर्न भी के सकते हैं. इसके अलावा, यहां आप लाइन की दूसरी तरफ जाकर भी ओवरटेक कर सकते हैं. हालांकि, आपको इसमें भी सावधानी बरतने की जरूरत है.

यह भी पढ़ें - कहीं मकड़ी तो कहीं खाते हैं मछली की आंख, अजीबो-गरीब नाश्तों की ये लिस्ट देखकर हैरान हो जाएंगे आप!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

16.2 करोड़ में नीलाम गांधी जी का हस्तलिखित विचार, जानें इसमें क्या लिखा?
16.2 करोड़ में नीलाम गांधी जी का हस्तलिखित विचार, जानें इसमें क्या लिखा?
मेघालय हिंसा, क्या है इनर लाइन परमिट और नई पर्यटक गाइडलाइन?
मेघालय हिंसा, क्या है इनर लाइन परमिट और नई पर्यटक गाइडलाइन?
दिल्ली में क्यों नहीं बन सकती बुर्ज खलीफा जैसी इमारत, क्या हैं दिक्कतें?
दिल्ली में क्यों नहीं बन सकती बुर्ज खलीफा जैसी इमारत, क्या हैं दिक्कतें?
कौन-कौन से बॉलीवुड सितारे चलाते हैं जिम, जानें किसकी फीस सबसे ज्यादा?
कौन-कौन से बॉलीवुड सितारे चलाते हैं जिम, जानें किसकी फीस सबसे ज्यादा?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget