एक्सप्लोरर

कहीं मकड़ी तो कहीं खाते हैं मछली की आंख, अजीबो-गरीब नाश्तों की ये लिस्ट देखकर हैरान हो जाएंगे आप!

इंसान अपने आहार में अब ऐसी ऐसी चीजों को शामिल करता जा रहा है, जिनके बारे में सोचकर ही कुछ लोगों को घिन्न आ जाएगी. इसमें मकड़ी, मछली की आंखें और चिकन बट तक शामिल है.

Strange Snacks Around The World: प्रकृति में मांसाहारी, शाकाहारी और सर्वाहरी, सभी तरह के जीव रहते हैं. फूड चेन के हिसाब से जीवों के भोजन का चयन होता है. इंसानों ने अपने भोजन के लिए खेती करना सीखा और जानवरों का शिकार किया. इस प्रकार हम इंसान मांस और शाक-सब्जी दोनों खाते हैं. लेकिन आज के वक्त में इंसान हर तरह के जीव को अपने आहार में शामिल करता जा रहा है. शाकाहारी लोगों को मांसाहार थोड़ा अजीब लगता है, लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे नश्तों के बारे में बताएंगे, जिनमें से कुछ के बारे जानकर शायद आपको घिन्न ही आ जाए.

पाइनएपल सैंडविच

वैसे तो यह नाश्ता अनानास फल से जुड़ा है, लेकिन यह भी अपने आप में एक अजीबोगरीब नाश्ता है. अमेरिका में लोग अनानास की फिलिंग से सैंडविच बनाकर खाते हैं. इसे ब्रेड की दो स्लाइस के बीच में अनानास और मायो को भरकर तैयार किया जाता है.

टूना आईबॉल

अभी तक आपने लोगों को सिर्फ मछली खाते देखा होगा. लेकिन घिनौने व्यंजनों के लिए तो फेमस चीन और जापान में टूना आईबॉल (Tuna Eyeballs, Japan) नाम का एक स्नैक्स बहुत पसंद किया जाता है. दरअसल, यह टूना मछली की आंखों को फ्राई करके तैयार की जाने वाली एक डिश है. इसे मोमोज की तरह स्टीम करके, लहसुन, नींबू और सोया सॉस के साथ खाया जाता है.

फ्राइड टैरेंटुला

जहां एक और सारी दुनिया में लोग मकड़ियों को घर से भगाते हैं, वहीं कंबोडिया में टैरेंटुला मकड़ी को फ्राई करके खाया जाता है. 1970 के दशक में जब पोल पॉट नाम के तानाशाह के दौर में कंबोडिया में खाने-पीने की कमी हुई तो लोगों ने इस तरह की चीजों को अपने आहार में शामिल कर लिया था.

सैलो

यूक्रेन में सैलो (Salo, Ukraine) नाम की डिश बहुत पॉपुलर है. इस डिश को पोर्क यानी सुअर की चर्बी से बनाया जाता है. लोग इसे वोडका शॉट्स के साथ कच्चा खाना पसंद करते हैं.

चिकन बट

ताइवान में चिकेन बट नाम की एक डिश खाई जाती है. ये डिश चिकेन के पिछले हिस्से यानी जहां से वो मल त्यागता है, उसको फ्राई करके बनाई जाती है. 

यह भी पढ़ें - पृथ्वी के पास से गुजर रहा एफिल टावर से ढाई गुना बड़ा एस्टेरॉयड, जानिए अगर ये धरती से टकरा जाए तो क्या होगा!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत को सबसे ज्यादा कौन बेचता है सोना, उसके पास कहां से आता है इतना गोल्ड?
भारत को सबसे ज्यादा कौन बेचता है सोना, उसके पास कहां से आता है इतना गोल्ड?
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
इन देशों में भी सजता है राम दरबार, जानें कहां-कहां होती है रामलीला?
इन देशों में भी सजता है राम दरबार, जानें कहां-कहां होती है रामलीला?
भारत में फांसी के लिए कितनी पेंडेंसी? देखें आंकड़े
भारत में फांसी के लिए कितनी पेंडेंसी? देखें आंकड़े

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू

Embed widget