एक्सप्लोरर

'रत्ती भर भी लाज नहीं है'... क्या आप जानते हैं ये रत्ती क्या होता है और बहुत दिलचस्प है ये कहानी

रत्ती के पौधे में खास तरह के बीज होते हैं, प्राचीन काल में वजन तोलने के लिए कोई खास तकनीक विकसित नहीं हुई थी. उस समय रत्ती के बीजों का इस्तेमाल सोने और चांदी को तौलने या मापने के लिये किया जाता था.

Interesting Facts: रोजमर्रा की आम बोलचाल में लोग कई बार मुहावरे और जुमलों का इस्तेमाल करते हैं. बहुत से मुहावरे हैं जो हमारे समाज में काफी प्रचलित हैं, ऐसे में कभी न कभी आपने 'रत्ती भर' शब्द जरूर सुना होगा. वैसे इसका अर्थ छोटा-सा या थोड़ा-सा से होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि रत्ती सिर्फ एक शब्द ही नहीं, बल्कि एक पौधा भी होता है. जी हां, और इस पौधे में पत्ते और फल दोनों उगते हैं. इस पौधे को आमतौर पर गूंजा के नाम से जाना जाता है. आमतौर पर ये पौधा जंगल से लेकर पहाड़ी इलाकों में आसानी से उग सकता है. आइए समझते हैं कि इस पौधे और मुहावरे का आपस में क्या कनेक्शन है.

रत्ती है एक एशियाई पौधा 

इस पौधे को गुंजा भी कहा जाता है. रत्ती के पौधे में खास तरह के बीज होते हैं, जिनके बाहर मटर की तरह खोल होता है. खोल के अंदर काले और लाल रंग के छोटे-छोटे दाने होते हैं, जिन्हें रत्ती के बीज कहते हैं. रत्ती के बीज पक जाने के बाद हवा की वजह से पेड़ से टूट कर जमीन पर गिरने लगते हैं. यह बीज पहाड़ी इलाकों में देखने को मिलते हैं.

रत्ती के बीज से तौला जाता था सोना- चांदी

प्राचीन काल में वजन तोलने के लिए कोई खास तकनीक विकसित नहीं हुई थी. ऐसे में, उस समय रत्ती के बीजों का इस्तेमाल सोने और चांदी को तौलने या मापने के लिये किया जाता था. तब जितने रत्ती के बीज में सोने या चांदी को तौला जाता था, उसे पांच रत्ती सोना या नौ रत्ती चांदी जैसे नाम दे दिए जाते थे.वो एक ऐसा दौर था जब स्थानीय सुनारों के पास रत्ती के ही बीज हुआ करते थे, जिसका इस्तेमाल वह ज़ेवरों को मापने के लिए करते थे. 

दवाओं के काम भी आते है रत्ती के पत्ते 

एक तरफ बीजों का इस्तेमाल रत्नों को मापने में किया जाता था तो दूसरी तरफ रत्ती के पत्तो का इस्तेमाल दवाई के लिए भी होता है. रत्ती के बीजों को चबाने से मुंह में हुए छालों से राहत मिलती है.दरअसल, रत्ती के पौधे की जड़ों में औषधिय पोषक तत्व पाए जाते हैं, जिनका इस्तेमाल दवा बनाने में होता है. 

रत्ती के बीजों का नहीं बढ़ता वज़न 

रत्ती के बीज ऐसे बीज होते हैं, जिनका वजन बढ़ता नहीं है. अगर आप इन बीजों को पानी में या धूप में भी रखेंगे तो तब भी इनका वज़न नहीं बढ़ेगा. यहां तक कि रत्ती के बीज को अगर आप 10 साल बाद भी तोल कर देखेंगे, तो इनका वजन पहले जितना ही रहेगा. हालांकि, इनका वजन बहुत ही कम होता है. शायद यही वजह है कि पुराने समय में लोगों ने इस बीज के ऊपर रत्ती भर का मुहावरा बना दिया, जिसका इस्तेमाल आज तक किया जा रहा  है.

यह भी पढ़ें - क्या पायलट को दाढ़ी रखने के लिए मना किया जाता है, लेकिन ऐसा क्यों किया जाता है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Air India Pilot Marijuana Drug Case : प्लेन उड़ाने से पहले पायलट के कौन-से होते हैं टेस्ट, क्यों नहीं पता चला गांजा?
प्लेन उड़ाने से पहले पायलट के कौन-से होते हैं टेस्ट, क्यों नहीं पता चला गांजा?
Gen Z के बाद Alpha भी मैदान में, इनकी आबादी कितनी और कब डालेंगे पहला वोट?
Gen Z के बाद Alpha भी मैदान में, इनकी आबादी कितनी और कब डालेंगे पहला वोट?
Independence Day 2026 : 15 अगस्त से जुड़े 25 सवाल, जिनका जवाब हर भारतीय को होने चाहिए पता
15 अगस्त से जुड़े 25 सवाल, जिनका जवाब हर भारतीय को होने चाहिए पता
Independence Day 2026 : परिवार के साथ कैसे देखें 15 अगस्त की परेड, एक क्लिक में देखें डिटेल
परिवार के साथ कैसे देखें 15 अगस्त की परेड, एक क्लिक में देखें डिटेल

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
Parliament Monsoon Session LIVE: अमित शाह की चिट्ठी के बाद भी गतिरोध जारी, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
LIVE: अमित शाह की चिट्ठी के बाद भी गतिरोध जारी, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
Train News: ट्रेन की रिजर्व सीट पर कब्जा, शिकायत भी नहीं आई काम, रेलवे भरेगा जुर्माना
Train News: ट्रेन की रिजर्व सीट पर कब्जा, शिकायत भी नहीं आई काम, रेलवे भरेगा जुर्माना
Embed widget