एक्सप्लोरर

क्या पायलट को दाढ़ी रखने के लिए मना किया जाता है, लेकिन ऐसा क्यों किया जाता है?

ऐसा नहीं है कि पायलट बिल्कुल भी दाढ़ी नहीं रख सकते हैं, सभी एयरलाइंस के अलग नियम होते हैं. यही वजह है कि कुछ पायलट आपको छोटी दाढ़ी में दिख सकते हैं, आइए जानते हैं पायलट के लिए दाढ़ी से जुड़े नियम...

Why Pilots cannot keep long beards: हवाई जहाज का सफर जितने रोमांचक होता है, इसमें उतनी ही सावधानी बरतने की जरूरत भी होती है. आसमान में उड़ते हुए यात्रियों की सुरक्षा सबसे पहली जिम्मेदारी होती है. ऐसे में एयरलाइन कंपनियों के कुछ नियम होते हैं, जिनका पालन करना ही होता है. प्लेन में यात्रियों के लिए अलग नियम होते हैं और क्रू मेंबर्स के लिए भी कुछ नियम होते हैं. ऐसा ही एक नियम पायलट के लिए भी होता है. वह नियम है दाढ़ी न रखने का, आपने देखा भी होगा कि पायलट क्लीन शेव में रहते हैं. सवाल है कि आखिर प्लेन उड़ाने का उनकी दाढ़ी क्या लेना-देना है? अगर आपके मन में भी यही सवाल आ रहा है तो इसका जवाब आपको आगे मिलने वाला है...

कुछ पायलट रखते हैं छोटी दाढ़ी

हालांकि, ऐसा नहीं है कि पायलट बिल्कुल भी दाढ़ी नहीं रख सकते हैं, सभी एयरलाइंस के कुछ अपने अलग नियम होते हैं. यही वजह है कि कुछ पायलट आपको छोटी दाढ़ी में दिख सकते हैं तो कुछ बिल्कुल क्लीन शेव में होते हैं, लेकिन पायलट किसी फिल्मी हीरो की तरह लंबी और स्टाइलिश दाढ़ी बिल्कुल नहीं रख सकते हैं. दरअसल, इसकी वजह भी सुरक्षा से जुड़ी हुई है. कैसे...? आइए बताते हैं.

इसलिए नहीं रखने दाढ़ी

चूंकि हवाई जहाज हजारों फीट की ऊंचाई पर उड़ते हैं. ऐसे में प्लेन के हर कर्मचारी का हर तरह की परिस्थिति के लिए तैयार रहना बेहद जरूरी होता है. प्लेन में सबसे नाजुक परिस्थिति तब आती है, जब ऊंचाई पर पहुंचकर प्लेन में ऑक्सीजन की कमी होती है. दरअसल, हवाई जहाज के अंदर हवा के दबाव को आम लोगों के हिसाब से सेट किया जाता है, जो प्लेन के बाहर के दबाव से ज्यादा होता है. लेकिन, ज्यादा ऊंचाई पर जाने के बाद यह संभावना होती है कि केबिन के अंदर की हवा का दबाव कम हो जाए.

इस वजह से हो सकती है परेशानी

ऐसी स्थिति होने पर यात्रियों समेत फ्लाइट के सभी कर्मियों को ऑक्सीजन मास्क पहनना पड़ता है. इसी तरह पायलट को भी ऑक्सीजन मास्क पहनना होता है. ऐसे में अगर पायलट की दाढ़ी बढ़ी हुई रहेगी तो उन्हें मास्क लगाने में दिक्कत हो सकती है, जिससे मास्क सही तरीके से उसके चेहरे पर फिट नहीं बैठेगा. अगर ऐसा होता है तो ऑक्सीजन की कमी से पायलट की जान भी जा सकती है. 

पायलट को किसी भी तरह का खतरा होना मतलब सारे यात्रियों की जान पर खतरा मंडराना होता है. इसलिए उन्हें क्लीन शेव रहने ने लिए ही कहा जाता है. हालांकि, एक कारण ये भी है कि प्राइवेट एयरलाइन्स अपने पायलेट और बाकी कर्मियों को प्रेजेंटेबल दिखाना चाहती हैं, जिससे यात्रियों पर अच्छा इंप्रेशन पड़े. इस खास वजह से भी पाइलेट को दाढ़ी नहीं रखने दिया जाता है.

यह भी पढ़ें - कार के टायर पर बहुत सारे नंबर क्यों लिखे होते हैं? इनमें छिपी होती है ये जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लगभग 4 लाख साल पहले हुआ था दुनिया का पहला मर्डर, जानें कैसे हुई थी हत्या?
लगभग 4 लाख साल पहले हुआ था दुनिया का पहला मर्डर, जानें कैसे हुई थी हत्या?
नए प्लैनेट पर जीवन की उम्मीद, पृथ्वी से दूर मिला पृथ्वी जैस ग्रह!
नए प्लैनेट पर जीवन की उम्मीद, पृथ्वी से दूर मिला पृथ्वी जैस ग्रह!
चुनाव के बाद EVM का क्या होता है, क्या इन्हें जला सकता है चुनाव आयोग?
चुनाव के बाद EVM का क्या होता है, क्या इन्हें जला सकता है चुनाव आयोग?
क्या है स्मित मच्छार जाति का इतिहास, भारत में इनकी आबादी कितनी?
क्या है स्मित मच्छार जाति का इतिहास, भारत में इनकी आबादी कितनी?

वीडियोज

CJP का अगला मोर्चा Gyanesh Kumar के खिलाफ? सामने आईं 4 मांगें | Dharmendra Pradhan | SIR | EC
SIR Controversy: SIR पर संग्राम...विपक्ष के सवालों के बीच EC ने क्यों बदला तरीका? | Gyanesh Kumar
Chitra Tripathi | Fly Dubai Accident: 174 जिंदगी बचाने वाला 'हिंदुस्तानी हीरो' | ABP News
Fly Dubai Accident: Captain Smit Machchhar ने कैसे बचाई 174 जानें..PM Modi से बताया पूरा सच
SIR Controversy | Mumbai CJP Protest: EC ने माना 'शुद्ध' नहीं SIR? Seedha Sawal | BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Video: 'मेरा रंग दे बसंती...', CJP के मंच से विशाल ददलानी ने गाया गाना, झूमा क्राउड
Video: 'मेरा रंग दे बसंती...', CJP के मंच से विशाल ददलानी ने गाया गाना, झूमा क्राउड
परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वडिंग के इस्तीफे के बाद नियुक्ति
परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वडिंग के इस्तीफे के बाद नियुक्ति
ऑल-टाइम बेस्ट फील्डर्स इलेवन, धोनी-जडेजा समेत 4 भारतीय शामिल; युवराज सिंह को नहीं मिली जगह
ऑल-टाइम बेस्ट फील्डर्स इलेवन, धोनी-जडेजा समेत 4 भारतीय शामिल; युवराज सिंह को नहीं मिली जगह
'दृश्यम 3' बनी 2026 की दूसरी बिगेस्ट ओपनर, तोड़े 'बॉर्डर 2' समेत 9 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' बनी 2026 की दूसरी बिगेस्ट ओपनर, तोड़े 'बॉर्डर 2' समेत 9 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'
'भारी कीमत चुकानी पड़ेगी', फ्लाईदुबई कॉकपिट घटना पर नेतन्याहू का बड़ा बयान
'भारी कीमत चुकानी पड़ेगी', फ्लाईदुबई कॉकपिट घटना पर नेतन्याहू का बड़ा बयान
‘TVK, भाजपा की एक शाखा...’, एमके स्टालिन का CM विजय पर हमला
‘TVK, भाजपा की एक शाखा...’, एमके स्टालिन का CM विजय पर हमला
दिल्ली में 700 लोग हिरासत में लिए गए, BJP बोली- 'विरोध-प्रदर्शन जायज, लेकिन…'
दिल्ली में 700 लोग हिरासत में लिए गए, BJP बोली- 'विरोध-प्रदर्शन जायज, लेकिन…'
Embed widget