एक्सप्लोरर

देश की पहली कैबिनेट में शामिल थी ये इकलौती महिला, नहीं जानते होंगे नाम

आजाद भारत की पहली कैबिनेट में 14 मंत्री शामिल थे. 1952 में हुए लोकसभा चुनाव के बाद मंत्रियों की संख्या बढ़ाकर 21 कर दी गई थी. इस कैबिनेट में एक मात्र महिला मंत्री भी शामिल थीं.

1947 में जब देश को आजादी मिली तो प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की कैबिनेट में 14 मंत्रियों को शामिल किया गया था. इनमें कई दिग्गज शामिल थे, जिनमें सरदार वल्लभभाई पटेल, राजेंद्र प्रसाद, अबुल कलाम आजाद जैसे शामिल हैं. हालांकि, जब 1952 में लोकसभा चुनाव हुए तो कैबिनेट मंत्रियों की संख्या बढ़ाकर 21 कर दी गई. इस कैबिनेट में कुछ डिप्टी मिनिस्टर्स भी शामिल थे. खास बात यह है कि देश की पहली कैबिनेट में प्रथम प्रधानमंत्री नेहरू ने अपने राजनैतिक धुर विरोधियों को भी जगह दी थी.

आप सोच रहे होंगे कि हम देश की पहली कैबिनेट की बात क्यों कर रहे हैं. दरअसल, देश की पहली कैबिनेट में एक मात्र महिला मंत्री को भी शामिल किया गया था. वो कौन थीं? उन्हें कौन सा मंत्रालय मिला था? आइए जानते हैं... 

एक मात्र महिला मंत्री

देश की राजनीति और संसद में महिलाओं की हिस्सेदारी को लेकर काफी बात होती है. सरकार ने इसके लिए महिला आरक्षण बिल भी पास किया गया है. हालांकि, देश की पहली ही कैबिनेट में महिला मंत्री को शामिल किया गया था. प्रधानमंत्री नेहरू ने 1952 के लोकसभा चुनाव के बाद हिमाचल के मंडी से सांसद राजकुमारी अमृत कौर को शामिल किया था. उन्हें स्वास्थ्य मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई थी. 

पहली कैबिनेट में नेहरू के विरोधी भी

देश की पहली कैबिनेट में पंडित नेहरू ने अपने राजनीतिक विरोधियों को भी जगह दी थी. इसमें डॉक्टर बीआर अंबेडकर और श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसे नाम प्रमुख हैं. इसके अलावा नॉन लीडर एक्सपर्ट्स को कैबिनेट में शामिल करने की कवायद भी पहली कैबिनेट से ही चली आ रही है. पंडित नेहरू ने अपनी पहली कैबिनेट में भाभा ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी के डायरेक्टर सीएच भाभा को भी शामिल किया था. वह पारसी बिजनेसमैन थे, जिन्हें कॉमर्स मिनिस्ट्री की जिम्मेदारी सौंपी गई थी. 

ये नाम भी थे शामिल

देश की पहली कैबिनेट में पंडित नेहरू के अलावा, सरदार पटेल, राजेंद्र प्रसाद, मौलाना अबुल कलाम आजाद, जॉन मथाई, सरदार बलदेव सिंह, जगजीवन राम, डॉ. एचसी भाभा, रफी अहमद किदवई, राजकुमारी अमृत कौर, भीमराव अंबेडकर, आरके षणमुखम चेट्टी, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, एनवी गाडगिल. 

यह भी पढ़ें: संसद के किस द्वार से होते हुए अंदर पहुंचते हैं सांसद, क्या पीएम के लिए है अलग दरवाजा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप के पास एयरफोर्स वन तो पीएम मोदी के पास इंडिया वन, जिनपिंग के पास क्या?
ट्रंप के पास एयरफोर्स वन तो पीएम मोदी के पास इंडिया वन, जिनपिंग के पास क्या?
चीन-पाकिस्तान में कितने रुपये किलो मिल रही चीनी, बढ़े दाम के बीच जानें जवाब?
चीन-पाकिस्तान में कितने रुपये किलो मिल रही चीनी, बढ़े दाम के बीच जानें जवाब?
कहां से शुरू हुआ राखी बांधने का चलन, किस बहन ने बांधी थी पहली राखी?
कहां से शुरू हुआ राखी बांधने का चलन, किस बहन ने बांधी थी पहली राखी?
राज्यपाल को कौन देता है छुट्टी, कहां करना होता है उन्हें आवेदन?
राज्यपाल को कौन देता है छुट्टी, कहां करना होता है उन्हें आवेदन?

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget