एक्सप्लोरर

राजस्थान के बकरों को लाखों में क्यों खरीद रहे दुबई के शेख, आखिर इनमें क्या है इतना खास?

Dubai Shaikh Love Rajasthani Goat: बकरीद के त्योहार के लिए दुनियाभर में तैयारी चल रही है. इसके लिए राजस्थान की बकरा मंडी में किस्म किस्म के बकरे मौजूद हैं जो कि दुबई तक पसंद किए जाते हैं.

बकरीद के त्योहार में दो दिन का वक्त बचा है. ऐसे में मुसलमान इसके लिए खास तैयारी कर रहे हैं और किस्म किस्म के बकरे खरीद रहे हैं. भारत में बकरीद 7 जून को मनाई जाएगी जबकि सऊदी अरब में 7 जून को मनाई जाएगी. इसके लिए दुनिया भर में बकरे मिल रहे हैं और अच्छी नस्ल के बकरों की लोगों में खास डिमांड है. लेकिन दुबई के लोगों को राजस्थान के बकरे बहुत पसंद आ रहे हैं. दुबई में इन बकरों की ज्यादा डिमांड है. जिनमें 7 फीट तक के बकरे भी शामिल हैं, जिनको डाइट में काजू, बादाम और दूध खाने के लिए मिलता है. चलिए इन बकरों की और खासियत भी जान लेते हैं. 

दुबई के शेख पसंद करते हैं राजस्थानी बकरे

दुबई के शेख अपनी शान-ओ-शौकत के लिए जाने जाते हैं. वे आलीशान जिंदगी जीते हैं और अपनी पसंद की कोई भी चीज दुबई मंगवा लेते हैं. जब भी उनको अच्छा नॉनवेज खाने का मन करता है तो उनको ऊंट और बकरों के लिए राजस्थान की याद सताती है. शेख ज्यादातर अपने आयोजनों के लिए राजस्थान से ही ऊंट और बकरे मंगवाते हैं. ये राजस्थानी बकरों के बड़े शौकीन हैं, इसीलिए हर साल राजस्थान से बड़ी संख्या में बकरे दुबई भेजे जाते हैं. शेख इनको लाखों रुपये में भी खरीदने के लिए तैयार रहते हैं. 

राजस्थानी बकरों की खासियत

राजस्थानी बकरों की बात करें तो उनमें 7 फीट तक के बकरे शामिल हैं. ये 120 किलो वजन के हैं और इनकी डाइट में काजू, बादाम और दूध शामिल होता है. एक बकरे की कीमत को एक लाख रुपये तक है. खबरों की मानें तो बकरीद से पहले 1000 से भी ज्यादा बकरे राजस्थान से दुबई भेजे जा चुके हैं. राजस्थान की सबसे बड़ी बकरा मंडी अजमेर में 10 से ज्यादा नस्लों के बकरे उपलब्ध हैं. व्यापारियों की मानें तो इन खास किस्म के बकरों का खास ख्याल रखा जाता है. इनको खाने में हरा चारा, जौ, लौंग का पत्ता, 10 किलो दूध और काजू-बादाम भी दिया जाता है. अच्छी डाइट की वजह से इनकी कीमत लाखों में है.

फ्लाइट से भेजे जाते हैं दुबई

खबरों की मानें तो विदेश से लोग राजस्थान में बकरे खरीदने के लिए पहुंचते हैं. खासतौर से दुबई से ज्यादा व्यापारी आते हैं. पहले तो इन बकरों को शिप से वहां भेजा जाता था, लेकिन अब फ्लाइट से उनको दुबई तक पहुंचाया जाता है. बकरों की नस्ल की बात करें तो यहां जाफरी, सिरोही, विलायती, गुजरी, मारवाड़ी, जमनापारी, सोजती, नागौरी, बरबरी शामिल है. इस बाजार में ऐसे बकरे भी शामिल हैं, जिनकी कीमत डेढ़ लाख के आसपास है. 

यह भी पढ़ें: दुबई में तेल के कुएं सूख गए तो क्या गरीब हो जाएंगे शेख, जानें रईसी पर कितना पड़ेगा असर?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sonam Wangchuk Hunger Strike: अनशन से कब-कब हिली सरकार, जानें गांधी से लेकर वांगचुक तक का इतिहास
अनशन से कब-कब हिली सरकार, जानें गांधी से लेकर वांगचुक तक का इतिहास
Strait of Hormuz Closure: होर्मुज पूरी तरह बंद हो जाए तो क्या होगा, फिर किन रास्तों से दुनिया को मिलेगी राहत?
होर्मुज पूरी तरह बंद हो जाए तो क्या होगा, फिर किन रास्तों से दुनिया को मिलेगी राहत?
Teesta River Project: बांग्लादेश ने चीन को सौंपा तीस्ता प्रोजेक्ट, जानें यह भारत के लिए कितना खतरनाक?
बांग्लादेश ने चीन को सौंपा तीस्ता प्रोजेक्ट, जानें यह भारत के लिए कितना खतरनाक?
दिल्ली का जंतर-मंतर कैसे बना लोकतंत्र की आवाज, सबसे पहले यहां कौन सा आंदोलन हुआ था?
दिल्ली का जंतर-मंतर कैसे बना लोकतंत्र की आवाज, सबसे पहले यहां कौन सा आंदोलन हुआ था?

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget