एक्सप्लोरर

मेघालय में जहां सोनम ने कराया राजा रघुवंशी का कत्ल, वह जगह कितनी खतरनाक? जानें इसके बारे में सब कुछ

इंदौर के ट्रांसपोर्ट व्यवसायी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में अब एक बड़ा खुलासा हुआ है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हत्याकांड में उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी को ही साजिशकर्ता माना जा रहा है.

मेघालय घूमने गए राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी के मामले में नया खुलासा हुआ है. रिपोर्ट्स के अनुसार, राजा की हत्या की साजिश उनकी पत्नी सोनम ने ही रची थी. सोनम ने राजा के हत्या के लिए हत्यारों को सुपारी दी थी. फिलहाल सोनम ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में नंदगंज थाने में सरेंडर किया है और राजा की हत्या में शामिल तीनों शूटरों को गिरफ्तार कर लिया गया है. चलिए, आपको बताते हैं कि मेघालय में जहां सोनम ने कराया राजा रघुवंशी का कत्ल, वह जगह कितनी खतरनाक है. 

किस जगह हुई थी हत्या? 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राजा रघुवंशी की हत्या सोनम ने मेघालय के नोंग रियात में डबल डेकर रूट ब्रिज के पास करवाई थी. नोंग रियात काफी ही सुंदर जगह है, जो शिलांग से लगभग 28 किलोमीटर दूर है. यह अपनी खूबसूरती के अलावा प्रसिद्ध डबल डेकर रूट ब्रिज के लिए भी जाना जाता है, इसको बांस के फ्रेम्स पर बड़ के पेड़ की जड़ों को सालों‑साल उगाकर बनाया गया है अगर आप यहां जाएंगे तो आपको झरने और  पहाड़ों का सुंदर नजारा देखने को मिलेगा, जिसे देखकर आप मेघालय से शायद ही वापस आना चाहें.  

कितनी खतरनाक है यह जगह

जहां राजा रघुवंशी की हत्या हई थी, वह जगह बांग्लादेश के बॉर्डर से बस कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर स्थित है जिससे यहां खतरा बना रहता है. शुरू में यह अंदाजा लगाया जा रहा था कि सोनम को बांग्लादेश उठाकर ले गए होंगे लेकिन फिलहाल मामला उल्टा निकला है. हालांकि, यह जगह वैसे खरतनाक नहीं है यहां बड़ी संख्या में टूरिस्ट आते जाते रहते हैं. मेघालय को भारत की सबसे सुंदर और रहस्यमयी ट्रेकिंग लोकेशनों में से एक माना जाता है, लेकिन यह उतनी ही थकाऊ भी है यहां आपको पहाड़ चढ़कर जाना होता है. लेकिन यहां की प्राकृतिक खूबसूरती, डबल डेकर रूट ब्रिज, और रेनबो फॉल्स उस थकान को पूरी तरह वाजिब बना देते हैं.

सोनम ने क्यों करवाई पति की हत्या 

बताया जा रहा है कि सोनम का राज कुशवाहा के साथ अफेयर था और उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर ही राजा रघुवंशी की हत्या की साजिश रची थी. दोनों ने मिलकर हत्यारों को सुपारी दी थी, इसके अलावा रिपोर्ट यह भी निकलकर आ रही है कि राज कुशवाहा सोनम के ऑफिस में ही काम करता है. फिलहाल इस पूरे मामले का खुलास होने के बाद मेघालय के मुख्यमंत्री ने राज्य पुलिस की तारीफ की है, जिन्होंने इतने कम समय में इस केस को सुलझा दिया है. 

इसे भी पढ़ें- सोनम रघुवंशी से पहले अपने पति के लिए काल बन चुकीं ये औरतें, देख लीजिए पूरी लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tyson Army Dog: आतंकियों से लड़ा आर्मी डॉग टाइसन, 15 अगस्त पर मिला बड़ा सम्मान
आतंकियों से लड़ा आर्मी डॉग टाइसन, 15 अगस्त पर मिला बड़ा सम्मान
ताजमहल पर क्यों नहीं फहरा सकते तिरंगा, क्या है नियम?
ताजमहल पर क्यों नहीं फहरा सकते तिरंगा, क्या है नियम?
जनगणना में गलत जवाब दिया तो क्या होगा, क्या हो सकती है जेल?
जनगणना में गलत जवाब दिया तो क्या होगा, क्या हो सकती है जेल?
Lizard Tail: कटने के बाद भी हिलती क्यों रहती है छिपकली की पूंछ, जानें साइंस?
कटने के बाद भी हिलती क्यों रहती है छिपकली की पूंछ, जानें साइंस?

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget