एक्सप्लोरर

Property Documents Rules: घर की रजिस्ट्री के कागज खो जाएं तो क्या कोई और आपके मकान पर कब्जा कर सकता है?

Property Documents Rules: कई बार ये हो जाता है कि आपकी प्रॉपर्टी के कागज गुम हो जाते हैं. ऐसे में, कोई इस मौके का गलत फायदा ना उठा सके, उसके लिए आपको कुछ जरूरी काम करने चाहिए.

Property Documents Rules: अक्सर अपने आसपास हमें प्रॉपर्टी को लेकर कई तरह के विवाद होते दिखते हैं. ऐसे विवादों को देखकर मन में यही सवाल होता है कि अगर इस तरह की स्थिति हमारे साथ बन जाए तो इससे कैसे निपटा जाए. ऐसे में प्रॉपर्टी से जुड़े कागजात बहुत जरूरी होते हैं. अगर ये कागजात कहीं खो जाएं या छूट जाएं तो उस प्रॉपर्टी को बेचने में काफी दिक्कत हो सकती है.

ये कागज ही बताते हैं कि आप इस प्रॉपर्टी के असली मालिक हैं और इस पर आपका कानूनी अधिकार है. लेकिन, अगर ये कागजात कहीं खो जाते हैं या आप कहीं रखकर भूल जाते हैं तो ऐसे में कोई दूसरा इसका गलत फायदा उठा कर आपकी प्रॉपर्टी पर कब्जा करने की कोशिश भी कर सकता है. ऐसे में हम आपको बताते हैं कि सबसे पहले आपको क्या करना चाहिए.

सबसे पहले करें FIR

जैसे ही आपको यह पता लगे कि आपके प्रॉपर्टी के कागज कहीं खो गए हैं या किसी ने चोरी कर लिए हैं तो ऐसी स्थिति में आपको तुरंत पास के पुलिस थाने में जाकर इसकी FIR लिखवानी चाहिए. FIR में बताएं कि आपकी प्रॉपर्टी के कागज खो गए हैं और उस FIR की कॉपी अपने पास जरूर रखें.

अगर संभव हो सके तो इसकी जानकारी इंस्‍पेक्‍टर जनरल ऑफ रजिस्‍ट्रेशन या सब-रजिस्‍ट्रार को भी लिख‍ित रूप में दे सकते हैं. इस लिखित जानकारी में यह जरूर बताएं कि यह स्थिति कैसे पैदा हुई, ताकि उन्हें समस्या अच्छे से समझ आ सके.

कानूनी रास्ता भी कर सकते हैं इस्तेमाल

इसके अलावा आप स्टांप पेपर पर एक अंडरटेकिंग भी जरूर बनवा लें. इसमें प्रॉपर्टी की पूरी जानकारी लिखी होगी. इसमें गुम हुए कागज, FIR और अखबार के नोटिस के बारे में जरूर लिखा होना चाहिए. इसके बाद आपको इस अंडरटेकिंग को रजिस्टर कराना होगा, नोटरी से पास कराना होगा और रजिस्ट्रार के ऑफिस में जमा भी कराना होगा. 

प्रॉपर्टी के डुप्लीकेट कागजात लें

अब अपनी प्रॉपर्टी के डुप्लीकेट कागज के लिए रजिस्ट्रार ऑफिस में डुप्लीकेट सेल डीड के लिए अप्लाई करना होगा. इसके लिए आपको FIR की फोटोकॉपी, अखबार में दिए गए एडवरटाइजमेंट की कॉपी, डुप्लीकेट शेयर सर्टिफिकेट और नोटरी से अटेस्टेड कराया हुआ अंडरटेकिंग और कुछ प्रोसेसिंग फीस रजिस्ट्रार ऑफिस में जमा कराने होंगे. जिसके बाद आपके नाम डुप्लीकेट सेल डीड जारी कर दिया जाएगा. 

यह भी पढ़ें : मच्छर मारने वाले केमिकल में ऐसा क्या होता है जिससे मच्छर मर जाता है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Organ Donation: किस उम्र तक के लोगों को लगाए जा सकते हैं 7 साल के बच्चे के अंग? समझें पूरा प्रोसेस
किस उम्र तक के लोगों को लगाए जा सकते हैं 7 साल के बच्चे के अंग? समझें पूरा प्रोसेस
क्या सोशल मीडिया पर किया गया कमेंट लगवा सकता है UAPA, जानें क्या हैं नियम?
क्या सोशल मीडिया पर किया गया कमेंट लगवा सकता है UAPA, जानें क्या हैं नियम?
Mughal Era Markets: मुगल काल में कैसे होते थे शॉपिंग मॉल, सारे सामान खरीदने के लिए किन शहरों में लगते थे बड़े बाजार?
मुगल काल में कैसे होते थे शॉपिंग मॉल, सारे सामान खरीदने के लिए किन शहरों में लगते थे बड़े बाजार?
Pm Modi Indo Pacific Mission Visit: कौन उठाता है पीएम मोदी के विदेश दौरों का खर्च, एक ट्रिप पर कितना होता है खर्च?
कौन उठाता है पीएम मोदी के विदेश दौरों का खर्च, एक ट्रिप पर कितना होता है खर्च?

वीडियोज

Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल
Govinda की बात याद कर टूट गईं Sunita Ahuja
Prince Narula और Yuvika Chaudhary के रिश्ते का सच आया सामने
Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Kirti Azad On Ram Mandir: 'कारसेवकों पर गोली चलाने के लिए मुलायम सिंह जिम्मेदार थे तो...' चढ़ावा चोरी के बीच क्यों भड़के कीर्ति आजाद
'कारसेवकों पर गोली चलाने के लिए मुलायम जिम्मेदार थे तो...' चढ़ावा चोरी के बीच क्यों भड़के कीर्ति आजाद
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
Karur Stampede: करूर भगदड़ केस में थलापति विजय को SC से राहत, DMK को फटकार- 'सुप्रीम कोर्ट को राजनीतिक लड़ाई का मंच न बनाएं'
करूर भगदड़ केस में थलापति विजय को SC से राहत, DMK को फटकार- 'सुप्रीम कोर्ट को राजनीतिक लड़ाई का मंच न बनाएं'
वैभव सूर्यवंशी के लिए संजू सैमसन बने 'बलि' का बकरा, जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से ऐसे ही नहीं कटा पत्ता
वैभव सूर्यवंशी के लिए संजू सैमसन बने 'बलि' का बकरा, ZIM टी20 सीरीज से ऐसे ही नहीं कटा पत्ता
The Odyssey First Review Out: क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
India-Indonesia Defence: जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
Mughal Era Markets: मुगल काल में कैसे होते थे शॉपिंग मॉल, सारे सामान खरीदने के लिए किन शहरों में लगते थे बड़े बाजार?
मुगल काल में कैसे होते थे शॉपिंग मॉल, सारे सामान खरीदने के लिए किन शहरों में लगते थे बड़े बाजार?
Right Way To Drink Water: गटागट पानी पीने की आदत कहीं कर न दे बीमार? डॉक्टर से जानें पानी पीने का सही नियम
गटागट पानी पीने की आदत कहीं कर न दे बीमार? डॉक्टर से जानें पानी पीने का सही नियम
Embed widget