एक्सप्लोरर

जानिए झूठ पकड़ने वाली मशीन को कैसे चकमा दिया जाता है, अपराधी इस तरीके का करते हैं इस्तेमाल

पॉलीग्राफ मशीन कई कंपोनेंट के जरिए काम करती है. उन्हें किसी का झूठ पकड़ने के लिए शरीर की कई तरह की हरकतों पर ध्यान देना होता है. इन सभी हरकतों को कैप्चर करने के लिए इस मशीन में कई तरह के तंत्र हैं.

आपने अक्सर फिल्मों में देखा होगा कि जब किसी खुंखार अपराधी से पुलिस कुछ पूछती है और उसे लगता है कि उसका जवाब सही नहीं है तो वो अपराधी का पॉलीग्राफ टेस्ट, जिसे आप लाई डिटेक्टर टेस्ट या फिर झूठ पकड़ने वाला टेस्ट कहते हैं वो कराया जाता है. कई बार अपराधी इस टेस्ट में झूठ बोलते हैं और पकड़े जाते हैं, जबकि कई बार कुछ शातिर अपराधी इसी टेस्ट में झूठ बोलकर निकल जाते हैं और मशीन उन्हें पकड़ नहीं पाती. वो ऐसा इसलिए कर पाते हैं क्योंकि उन्हें इस मशीन को चकमा देना आता है. आज हम आपको उन्हीं तरीकों के बारे में बताएंगे कि कैसे शातिर अपराधी पॉलीग्राफ टेस्ट को झूठ बोलकर पास कर जाते हैं.

पहले जानिए ये मशीन काम कैसे करती है?

पॉलीग्राफ मशीन कई कंपोनेंट के जरिए काम करती है. यानी उन्हें किसी का झूठ पकड़ने के लिए शरीर की कई तरह की हरकतों पर ध्यान देना होता है. इन सभी हरकतों को कैप्चर करने के लिए इस मशीन में कई तरह के तंत्र लगाए गए हैं. जैसे न्यूमोग्राफ- ये घटक व्यक्ति के सांस लेने के पैटर्न को रिकॉर्ड करता है और श्वसन गतिविधि में बदलाव का पता लगाता है. दूसरा है कार्डियोवास्कुलर रिकॉर्डर यह घटक किसी व्यक्ति की दिल की गति और ब्लड प्रेशर को रिकॉर्ड करता है. तीसरा है गैल्वेनोमीटर, यह घटक त्वचा की इलेक्ट्रिकल चालकता को मापता है ताकि पसीने की ग्रंथि में बदलाव को नोटिस कर सके. वहीं चौथा है रिकॉर्डिंग डिवाइस, जो पॉलीग्राफ मशीन के अन्य घटकों के एकत्र किए गए डेटा को रिकॉर्ड करता है. इन चार मेन आधारों के माध्यम से पॉलीग्राफ मशीन काम करती है.

पॉलीग्राफ मशीन को कैसे चकमा दे सकते हैं?

पॉलीग्राफ मशीन को चकमा देने के दो सबसे आसान और बेहतर तरीके हैं. यानी अगर आप इन दो तरीकों को अपनाते हैं तो बड़ी आसानी से पॉलीग्राफ मशीन को धोखा दे सकते हैं. बड़े बड़े अपराधी, इंटेलिजेंस एजेंसी के जासूस इन्हीं तरीकों की मदद से पॉलीग्राफ मशीन को चकमा देते हैं. इनमें पहला है पूरी तरह से जेन हो जाना. यानी एक दम शांत हो जाना, जैसे आप मेडिटेशन की मुद्रा में होते हैं. शरीर और मन बिल्कुल शांत हो जाता है और कोई हरकत नहीं करता. यानी उन चीजों के जवाब ही न दें जो आपसे जुड़े न हों. फिर चाहे आपसे कुछ भी पूछा जाए. वहीं दूसरी ओर हर सवाल का बिल्कुल हड़बड़ाहट से जवाब दें, यानी आप सच बोलें तब भी हड़बड़ाहट रखें और झूठ बोलें तब भी. ऐसा करने पर मशीन आपके सच और झूठ में अंतर नहीं कर पाएगी.

ये भी पढ़ें: मुंबई के मरीन ड्राइव पर समुद्र के किनारे इतने सारे पत्थर क्यों हैं? जानिए क्या है इनका काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस्लाम में धर्म बदलने के लिए कलमा, हिंदू धर्म में क्या? जानिए
इस्लाम में धर्म बदलने के लिए कलमा, हिंदू धर्म में क्या? जानिए
कैसे खोलें अपनी शुगर मिल? कहां करना होता है आवेदन, जानें प्रक्रिया
कैसे खोलें अपनी शुगर मिल? कहां करना होता है आवेदन, जानें प्रक्रिया
क्या नेता बनने पर भी दिव्या मित्तल को मिलेगी IAS की पेंशन? जानें नियम
क्या नेता बनने पर भी दिव्या मित्तल को मिलेगी IAS की पेंशन? जानें नियम
IAS छोड़ कितने लोग बन चुके नेता, जानें किसे कितनी मिली कामयाबी?
IAS छोड़ कितने लोग बन चुके नेता, जानें किसे कितनी मिली कामयाबी?

वीडियोज

Shehzad Poonawalla के साथ हुई इस घटना की पूरी कहानी क्या है?
Kathua में CISF जवानों के बीच फायरिंग, 2 अधिकारी समेत चार जवानों की गई जान!
सिर्फ ज्ञानेश के इस्तीफे से क्या होगा?
ज्ञानेश के इस्तीफे से SIR 'दर्द' खत्म होगा?
SIR पर घमासान...किसका नफा, किसे नुकसान? विश्लेषकों का सटी​क विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
TMC के ऑडियो में क्या है? CEC ज्ञानेश कुमार पर करने वाली है खुलासा
TMC के ऑडियो में क्या है? CEC ज्ञानेश कुमार पर करने वाली है खुलासा
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
Embed widget