एक्सप्लोरर

Poisonous Bird: इस चिड़िया के अंदर सांप से भी जहरीला जहर, इसको छूने भर से जा सकती है जान

अधिकांश लोग जानते हैं कि सांप एक जहरीला जानवर है. लेकिन क्या आपने कभी किसी जहरीले पक्षी के बारे में सुना हैं क्या? आज हम आपको एक ऐसे जहरीले पक्षी के बारे में बताएंगे, जिसका जहर बहुत खतरनाक है.

दुनिया में बहुत सारे जानवर जहरीले होते हैं. सांप को भी सबसे ज्यादा जहीराला जानवर माना जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक पक्षी ऐसी भी है, जिसका जहर सांप से भी ज्यादा खतरनाक है. आज हम आपको इस जहरीले पक्षी के बारे में बताएंगे.

इस पक्षी का नाम

आज हम आपको जिस पक्षी के बारे में बता रहे हैं, इसके जहर की तुलना किंग कोबरा सांप से की जाती है. हालांकि बाकी पक्षियों की तरह ये भी पक्षी दिखने में बहुत सुंदर और मासूम लगती है. लेकिन अगर किसी व्यक्ति ने गलती से इसका पंख भी छू लिया तो पैरालाइज होने से लेकर कुछ मिनट के अंदर जान तक जा सकती है. बता दें कि इस चिड़िया को हुडेड पितोहुई या गिनी पितोहुई कहते हैं.

बता दें कि हुडेड पितोहुई मुख्य तौर पर पापुआ न्यू गिनी में पाए जाते हैं. स्थानीय लोग इस पक्षी को बकवास या कचरा पक्षी भी कहते हैं. इसके पीछे की वजह इस पक्षी का जहरीली होना है. बर्डस्पॉट की एक रिपोर्ट के मुताबिक 1990 तक इस चिड़िया के जहरीले होने के बारे में खास जानकारी नहीं थी. 1990 में पहली बार कैलिफोर्निया एकेडमी ऑफ साइंस के इकोलॉजिस्ट जैक डम्बसर ने इसके जहरीले होने का पता लगाया था. 

इस पक्षी पर रिसर्च

जानकारी के मुताबिक जैक, पापुआ न्यू गिनी में हुड वाले पितोहुइस पर अध्ययन कर रहे थे. इसी दौरान उन्होंने हुडेड पितोहुई पर रिसर्च शुरू की थी. जब इस पक्षी को जाल से छोड़ने लगे तो गलती से उनके हाथ में कट लग गया और तेज जलन होने लगी. जिसके कुछ मिनट बाद हाथ सुन्न पड़ गया था. इसके बाद जलन से बचने के लिए जैक डम्बस ने कट वाली उंगली मुंह में डाल ली थी. कुछ सेकेंड में उनके होंठ और जीभ जलने लगे और बेहोशी जैसी हालत हो गई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था. 

हालांकि इसके बाद जैक डम्बसर को समझ में आया कि उन्होंने दुनिया का पहला जहरीला पक्षी खोज निकाला है. इसके बाद डम्बसर ने अपने रिसर्च में ये देखना शुरू किया कि आखिर पितोहुई के ऊतकों में ऐसे कौन से रसायन हैं, जो इतने जहरीले हैं. जानकारी के मुताबिक दो साल की रिसर्च के बाद साल 1992 में वह इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि हुडेड पितोहुई में बैट्राचोटॉक्सिन पाया जाता है, जो दुनिया का सबसे घातक न्यूरोटॉक्सिन जहर है.

जो इसके टीश्यू से लेकर स्किन और पंख तक में होता है. बता दें कि कोबरा में भी न्यूरोटॉक्सिन ही पाया जाता है. वैज्ञानिकों के मुताबिक हुडेड पितोहुई खुद इस जहर का उत्पादन नहीं करते, बल्कि उनके शरीर में इस विष सबसे बड़ा सोर्स उसका भोजन है. हुडेड पितोहुई मुख्य तौर पर बीटल्स को अपना शिकार बनाते हैं, जिसे मलेरिया बीटल भी कहा जाता है. 

ये भी पढ़ें: Bullet Train: कौन सी डिवाइस बुलेट ट्रेन को करेगी गाइड, आखिर ये डिवाइस ट्रेन के लिए कैसे करेगी काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest: ABVP से देश के शिक्षा मंत्री तक... ऐसा रहा धर्मेंद्र प्रधान का राजनीतिक सफर
ABVP से देश के शिक्षा मंत्री तक... ऐसा रहा धर्मेंद्र प्रधान का राजनीतिक सफर
India Hydrogen Train: क्या आम ट्रेन से तेज है हाइड्रोजन ट्रेन, जानें दो किलोमीटर का सफर कितनी देर में करती है तय?
क्या आम ट्रेन से तेज है हाइड्रोजन ट्रेन, जानें दो किलोमीटर का सफर कितनी देर में करती है तय?
ये है दुनिया का सबसे सुरक्षित ठिकाना जहां परमाणु बम भी बेअसर, जानें कितने लोगों को मिल सकती है पनाह?
ये है दुनिया का सबसे सुरक्षित ठिकाना जहां परमाणु बम भी बेअसर, जानें कितने लोगों को मिल सकती है पनाह?
सिंधु नदी की वजह से भारत को कैसे मिला 'इंडिया' नाम, जानें क्या है इसका इतिहास?
सिंधु नदी की वजह से भारत को कैसे मिला 'इंडिया' नाम, जानें क्या है इसका इतिहास?

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
'वे कायर और....', जानें PM आवास के बाहर से पुलिस हिरासत में लेने पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी
'वे कायर और....', जानें PM आवास के बाहर से पुलिस हिरासत में लेने पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी
Embed widget