एक्सप्लोरर

PM Modi Birthday:गिनीज बुक में दर्ज है पीएम मोदी का ये वाला बर्थ डे, किया था कुछ ऐसा कि दुनिया रह गई थी दंग

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल अपना 75वां जन्मदिन मनाएंगे. लेकिन पीएम मोदी का एक ऐसा जन्मदिन भी था जब तीन वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज किए गए थे. आइए जानते हैं पूरी जानकारी.

PM Modi Birthday: दुनिया के सबसे प्रभावशाली नेताओं में से एक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी की 17 सितंबर को अपना 75वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं. गुजरात के वडनगर में एक साधारण से परिवार से लेकर दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का नेतृत्व करने तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अब तक का सफर काफी प्रेरणादायक है. आज हम बात करने जा रहे हैं उस दिन की जब उनके जन्मदिन पर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स बने थे. आइए जानते हैं.

उनके 66 वें जन्मदिन पर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 66वां जन्मदिन काफी ज्यादा ऐतिहासिक था. दरअसल 2016 में उन्होंने अपने जन्मदिन के दौरान कई उपलब्धियां हासिल की. उन उपलब्धियां को आधिकारिक तौर पर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी दर्ज किया गया है. पहला रिकॉर्ड तब बना जब 989 बच्चों ने सिर्फ 30 सेकंड के अंदर ही दीप जलाएं. इससे एकता और उत्सव का एक खूबसूरत दृश्य बना. इसके बाद 1000 दिव्यांगों ने अपनी व्हीलचेयर का इस्तेमाल करके एक बड़ा व्हीलचेयर लोगों बनाया और इसे दूसरे वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल कर लिया गया. इसी के साथ तीसरा रिकॉर्ड तब बना जब 1700 बधिर व्यक्तियों को एक ही जगह पर 3400 श्रवण यंत्र बांटे गए. इसी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 66वें जन्मदिन पर 3 वर्ल्ड रिकॉर्ड बने.

इस बार क्या है खास

कल यानी की 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं. इसी के साथ कल से स्वामी विवेकानंद के जीवन दर्शन से प्रेरित और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता एक लघु फिल्म 'चलो जीते हैं' 2 अक्टूबर तक पूरे भारत में 500 से ज्यादा सिनेमाघर और लाखों स्कूलों में दिखाई जाएगी. आपको बता दें कि इस फिल्म के माध्यम से युवाओं और नागरिकों को काफी ज्यादा प्रेरणा मिलेगी. क्योंकि इस फिल्म में आशा और कभी हार ना मानने की भावना के संदेश दिए गए हैं.

इसी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर दिल्ली में 17 अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. इन आयोजनों में वृक्षारोपण, रक्तदान शिविर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर डॉक्युमेंट्री आदि प्रोग्राम शामिल होंगे. इसी के साथ एक विशेष कार्यक्रम 'सेवा का सम्मान' का भी आयोजन किया जाएगा. इस कार्यक्रम में चौकीदार, सफाई कर्मचारी, ड्राइवर, चपरासी आदि को सम्मानित किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: मंगल पर मिल गया जिंदगी का सबूत, NASA को चट्टानों के बीच छुपा मिला 'जीवन'!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विमान पर गिरे बिजली तो कैसे सुरक्षित रहते हैं यात्री, कैसे काम करता है फैराडे सिद्धांत?
विमान पर गिरे बिजली तो कैसे सुरक्षित रहते हैं यात्री, कैसे काम करता है फैराडे सिद्धांत?
Rahul Gandhi Security: राहुल गांधी की सुरक्षा पर हर दिन कितना पैसा खर्च होता है, देख लीजिए हिसाब-किताब?
राहुल गांधी की सुरक्षा पर हर दिन कितना पैसा खर्च होता है, देख लीजिए हिसाब-किताब?
ज्ञानेश कुमार से पहले और कौन-से CEC रह चुके हैं विवादों में? यहां जानें
ज्ञानेश कुमार से पहले और कौन-से CEC रह चुके हैं विवादों में? यहां जानें
2006 आत्महत्या से क्यों जोड़े जा रहे ज्ञानेश कुमार के तार, क्या है मलेशिया का वह मामला?
2006 आत्महत्या से क्यों जोड़े जा रहे ज्ञानेश कुमार के तार, क्या है मलेशिया का वह मामला?

वीडियोज

मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?
खामोश ज्ञानेश...सड़क पर क्लेश...संग्राम शेष?
दुनिया छोड़कर चला गया बॉलीवुड का 'क्रांतिवीर'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget