एक्सप्लोरर

Life On Mars: मंगल पर मिल गया जिंदगी का सबूत, NASA को चट्टानों के बीच छुपा मिला 'जीवन'!

Life On Mars: नासा के पर्सिवियरेंस रोवर ने मंगल ग्रह पर जीवन को लेकर खोज की है. जेजेरो क्रेटर में रोवर ने आयरन ऑक्साइड और कार्बनिक कार्बन जैसे सबूतों को पाया. आइए जानते हैं क्या मिला खोज में.

Life On Mars: कई दशकों से वैज्ञानिक मंगल ग्रह पर जीवन की संभावना को लेकर रिसर्च कर रहे हैं. वैज्ञानिकों द्वारा किए गए पिछले मिशनों ने इस बात के संकेत दिए हैं कि कभी इस ग्रह की सतह पर पानी बहता था. इससे यहां पर जीवन के लिए एक सही वातावरण के संकेत मिलते हैं. अब मंगल ग्रह के जेजेरो क्रेटर इलाके में हुई एक खोज ने इस सवाल को फिर से खड़ा कर दिया है कि क्या अरबों साल पहले मंगल ग्रह पर जीवन था या नहीं.

ब्राइट एंजेल फॉर्मेशन में जीवन के संकेत 

जेजेरो क्रेटर के ब्राइट एंजेल फॉर्मेशन इलाके में संभावित जीवन के बारे में कुछ रासायनिक सबूत मिले हैं. इस जगह की खास बात यह है कि यहां हल्के रंग के चट्टाने हैं. इनमें मिट्टी जैसे काफी छोटे-छोटे कण हैं. इस बात का संकेत मिल रहा है कि अरबों साल पहले नदियों और झीलों के वातावरण में ये चट्टानें बनी थीं. जब इन चट्टानों पर ड्रिल किया गया तो यहां से बारीक दाने वाले मडस्टोन का पता चला. इसने ऐसी खनिजों और बनावटों का खुलासा किया जो पृथ्वी पर सूक्ष्मजीवी हरकतों से जुड़े हैं.

नासा के पर्सिवियरेंस रोवर ने इन चट्टानों के बारे में जानकारी जुटानी शुरू की और आयरन ऑक्साइड, फॉस्फोरस, सल्फर और सबसे जरूरी कार्बनिक कार्बन को इसमें पाया. आपको बता दें कि कार्बनिक कार्बन जीवन के लिए काफी जरूरी निर्माण सामग्री है, लेकिन यह उल्का पिंडों के प्रभाव से भी बन सकता है. 

कार्बनिक कार्बन का रहस्य

इसी के साथ पर्सिवियरेंस ने जी बॉन्ड का भी पता लगाया है. दरअसल यह कार्बनिक कार्बन की मौजूदगी की तरफ इशारा करता है. यह अपोलो टेंपल नाम की जगह पर सबसे ज्यादा मिला. आपको बता दे यहां पर विवियनाइट और ग्रेनाइट की भी काफी ज्यादा मात्रा थी. हालांकि, कार्बनिक कार्बन की मौजूदगी दिलचस्प तो है लेकिन यह जीवन का पूरा संकेत नहीं देती. दरअसल, इसका सीधा सा मतलब है कि कार्बन-कार्बन के बॉन्ड मौजूद हैं.

क्या जीवन की संभावना है? 

इस खोज से दो जरूरी संभावनाएं निकली हैं. पहली तो यह कि यह खनिज और संरचनाएं पूरी तरह से भूवैज्ञानिक प्रक्रिया के जरिए बनी होंगी और दूसरी यह है कि इनको बनाने में सूक्ष्मजीवों का योगदान रहा होगा. चट्टानों में जो सल्फर पाया गया है ज्यादा तापमान में ही बनता है, लेकिन मंगल ग्रह के जिस हिस्से की चट्टानों में यह मिला वहां ऐसी स्थिति का कोई सबूत नहीं है. इससे यह सवाल खड़ा होता है कि क्या अरबों साल पहले मंगल की झीलों में सूक्ष्मजीव मौजूद रहे होंगे या नहीं? शोधकर्ताओं का मानना है कि मंगल और पृथ्वी पर एक जैसी ही रासायनिक प्रक्रियाएं हुई थीं, लेकिन मंगल पर अभी भी उसके संकेत मौजूद हैं. वैज्ञानिकों का कहना है कि यदि मिले हुए सबूत जीवन से जुड़े हुए निकले तो यह खोज मानव इतिहास की सबसे बड़ी खोज होगी.

यह भी पढ़ें: हर मंदिर में एक्स्ट्रा चार्ज देकर होते हैं VIP दर्शन, जानें इससे कितने करोड़ रुपयों की होती है कमाई? VIP Darshan Temples: मंदिर में वीआईपी दर्शन का कल्चर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिना इजाजत प्रदर्शन करने पर क्या CJP पर चल सकता है मुकदमा, जानें नियम?
बिना इजाजत प्रदर्शन करने पर क्या CJP पर चल सकता है मुकदमा, जानें नियम?
लाठीचार्ज से टियर गैस तक, किस मौके पर क्या एक्शन ले सकती है पुलिस?
लाठीचार्ज से टियर गैस तक, किस मौके पर क्या एक्शन ले सकती है पुलिस?
पुलिस कब हिरासत में लेती है कब गिरफ्तार करती है, क्या है नियम?
पुलिस कब हिरासत में लेती है कब गिरफ्तार करती है, क्या है नियम?
फिर जंतर-मंतर पर कॉकरोच, CJI के कमेंट से आंदोलन तक इनकी पूरी कहानी
फिर जंतर-मंतर पर कॉकरोच, CJI के कमेंट से आंदोलन तक इनकी पूरी कहानी

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
CJP प्रोटेस्ट: 'अब उन्हें तय करना है कि...', अभिजीत दीपके से ऐसा क्यों बोली दिल्ली पुलिस?
CJP प्रोटेस्ट: 'अब उन्हें तय करना है कि...', अभिजीत दीपके से ऐसा क्यों बोली दिल्ली पुलिस?
साढ़े 9 साल बाद जड़ा शतक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैट रेनशॉ ने रचा इतिहास
साढ़े 9 साल बाद जड़ा शतक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैट रेनशॉ ने रचा इतिहास
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- '...फिर शुरू होगी लोकतंत्र की मरम्मत'
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- '...फिर शुरू होगी लोकतंत्र की मरम्मत'
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
Rust On Iron Kadhai: लोहे की कढ़ाई में लग रही जंग, जान लें बचाने का तरीका
लोहे की कढ़ाई में लग रही जंग, जान लें बचाने का तरीका
Embed widget