एक्सप्लोरर

पीएम मोदी को जापान में मिला गार्ड ऑफ ऑनर, इसका क्या मतलब और क्यों दिया जाता है यह?

गार्ड ऑफ ऑनर मेहमान के लिए सम्मान, भरोसे और दो देशों के रिश्तों की गहराई का प्रतीक होता है. हाल ही में, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब जापान के दौरे पर पहुंचे तो उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया.

जब किसी देश का प्रधानमंत्री या राष्ट्रपति विदेश दौरे पर जाता है तो वह सिर्फ एक व्यक्ति नहीं होता है. वह अपने देश का प्रतिनिधि बनकर जाता है. ऐसे में दूसरे देश के लोग उसका स्वागत बहुत खास तरीके से करते हैं, ताकि यह दिखाया जा सके कि वे उस देश और उसके नेताओं का सम्मान करते हैं. इसी सम्मान का एक खास तरीका गार्ड ऑफ ऑनर है. यह सिर्फ एक फॉर्मल इवेंट नहीं होता, बल्कि यह उस मेहमान के लिए सम्मान, भरोसे और दो देशों के रिश्तों की गहराई का प्रतीक होता है.  

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को जब जापान के दौरे पर पहुंचे तो उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया. ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जापान दौरे और गार्ड ऑफ ऑनर को लेकर हर तरफ चर्चा जारी है. लोग तरह-तरह के सवाल कर रहे हैं ऐसे में चलिए जानते हैं कि गार्ड ऑफ ऑनर क्या होता है और ये क्यों दिया जाता है. 

गार्ड ऑफ ऑनर क्या होता है?

गार्ड ऑफ ऑनर एक सैन्य परंपरा है, जिसमें एक देश की सेना एक लाइन में खड़ी होकर किसी विशेष मेहमान को सलामी देती है. इस दौरान सैनिक अपनी वर्दी में और हथियारों के साथ होते हैं. सैन्य बैंड, राष्ट्रीय गान या स्वागत संगीत बजाता है. विशेष मेहमान यानी राष्ट्राध्यक्ष या प्रधानमंत्री, सैनिकों का निरीक्षण करते हैं. यह कार्यक्रम बहुत डिसीप्लिन्ड, फॉर्मल और सिंबलिक होता है. इसमें सैनिकों का साहस और देश की सैन्य शक्ति भी दिखती है. 

जापान में गार्ड ऑफ ऑनर का मतलब क्या है?

जापान की सेना को Self-Defense Forces (JSDF) कहा जाता है, क्योंकि जापान की नीति शांति बनाए रखना है न कि आक्रमण करना. इस वजह से जापान में गार्ड ऑफ ऑनर सिर्फ सैन्य शक्ति दिखाने के लिए नहीं होता, बल्कि यह कूटनीतिक सम्मान दिखाने के लिए अंतरराष्ट्रीय संबंधों को मजबूत करने के लिए और विशेष मेहमानों के प्रति रिस्पेक्ट करने के लिए किया जाता है. यह समारोह आमतौर पर अकासाका पैलेस या प्रधानमंत्री कार्यालय में आयोजित किया जाता है. 
 
किसे दिया जाता है जापान में गार्ड ऑफ ऑनर?

जापान में गार्ड ऑफ ऑनर सिर्फ कुछ विशेष लोगों को ही दिया जाता है. विदेशी राष्ट्राध्यक्ष या प्रधानमंत्री, जैसे कि भारत के प्रधानमंत्री, अमेरिका के राष्ट्रपति आदि, इसके अलावा संयुक्त राष्ट्र या अन्य अंतरराष्ट्रीय संगठनों के बड़े अधिकारी, खास मौकों पर जापान के सम्राट या शाही परिवार के सदस्य को या शहीद सैनिकों की अंतिम विदाई पर दिया जाता है.

यह भी पढ़ें : जापान में कितनी है रुपये की कीमत, वहां के 10,000 यहां कितने हो जाते हैं?

मानसी उपाध्याय करीब दो साल से डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में काम कर रही हैं. फिलहाल वह एबीपी नेटवर्क के टेक सेक्शन में काम कर रही हैं, जहां टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने के साथ-साथ उनके लिए रिसर्च और कंटेंट तैयार करने की जिम्मेदारी संभालती हैं.

पत्रकारिता में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अक्टूबर 2024 में एबीपी नेटवर्क से इंटर्न के रूप में की. इसके बाद से वह डिजिटल कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में सक्रिय हैं. फीचर, टेक और इंफॉर्मेटिव स्टोरीज लिखने के साथ-साथ उनकी रुचि स्क्रिप्ट राइटिंग, सोशल मीडिया और रिसर्च आधारित कंटेंट तैयार करने में है.

मूल रूप से उत्तराखंड से जुड़ी मानसी ने अपनी स्कूली शिक्षा केंद्रीय विद्यालय से पूरी की. इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए (ऑनर्स) हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की. वर्तमान में वह राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म कर रही हैं.मानसी हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं पर अच्छी पकड़ रखती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दशहरा सेलिब्रेशन के बाद कितनी प्रदूषित हुई दिल्ली, यह कितना खतरनाक?
दशहरा सेलिब्रेशन के बाद कितनी प्रदूषित हुई दिल्ली, यह कितना खतरनाक?
कैसे स्टेटस सिंबल बना सिनेमा हॉल में पॉपकॉर्न खाना, इससे कितनी होती है कमाई?
कैसे स्टेटस सिंबल बना सिनेमा हॉल में पॉपकॉर्न खाना, इससे कितनी होती है कमाई?
क्या सत्ता परिवर्तन के लिए आंदोलन करना संवैधानिक नहीं, 'रिजीम चेंज' पर क्यों नाराज हुआ HC?
क्या सत्ता परिवर्तन के लिए आंदोलन करना संवैधानिक नहीं, 'रिजीम चेंज' पर क्यों नाराज हुआ HC?
दिल्ली की हवा में जहर, क्यों ठंड में सबसे ज्यादा परेशान करता है प्रदूषण?
दिल्ली की हवा में जहर, क्यों ठंड में सबसे ज्यादा परेशान करता है प्रदूषण?

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भाई, हमारी चिंता छोड़ो, टोकरा उठाओ और...', कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने PM मोदी से क्या कहा?
'भाई, हमारी चिंता छोड़ो, टोकरा उठाओ और...', कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने PM मोदी से क्या कहा?
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
Embed widget