एक्सप्लोरर

पाकिस्तान बॉर्डर से इतनी है चिनाब ब्रिज की दूरी, जानें हमले से बचने के लिए क्या है खास

Chenab Rail Bridge: जम्मू कश्मीर में बने चिनाब ब्रिज का पीएम मोदी ने उद्घाटन कर दिया है. कश्मीर में यह पुल बहुत खास है, लेकिन क्या आपको यह पता है कि चिनाब ब्रिज और पाकिस्तान बॉर्डर से कितनी दूर है.

Chenab Rail Bridge: पीएम मोदी आज जम्मू कश्मीर में बने विश्व के सबसे ऊंचे चिनाब ब्रिज का उद्घाटन कर दिया हैं. इसके पहले पीएम ने पुल का निरीक्षण किया और अब उद्घाटन कर दिया है. जिसके बाद आज से कटरा से संगलदान के बीच 63 किमी. के रेलवे रूट पर आम लोगों के लिए रेलवे सेवाएं शुरू हो जाएंगी. यह चिनाब नदी से 359 मीटर की ऊंचाई पर स्थित दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे आर्च ब्रिज है. इसको इस तरीके से डिजाइन किया गया है कि यह हवा और भूकंप सबकुछ झेल सकता है. इसके जरिए जम्मू और श्रीनगर के बीच कनेक्टिविटी अच्छी हो जाएगी. क्या आप जानते हैं कि पाकिस्तान बॉर्डर से इस ब्रिज की कितनी दूरी है. चलिए बताते हैं. 

चिनाब ब्रिज और पाकिस्तान बॉर्डर की दूरी

चिनाब ब्रिज कश्मीर के अखनूर इलाके में स्थित है. इस जगह पर चिनाब ब्रिज का बनना भारत के लिए सामरिक तौर पर बहुत अहम है, क्योंकि इसके जरिए भारत की पकड़ कश्मीर पर ज्यादा मजबूत हो जाएगी. अगर कभी भारत औप पाकिस्तान के बीच जंग होती है तो ऐसी परिस्थिति में भारत, पाकिस्तान पर भारी पड़ेगा. यह एलओसी यानि लाइन ऑफ कंट्रोल से सिर्फ 64 किमी.दूरी पर है. एलओसी से ही भारत पाकिस्तान बॉर्डर लगता है. इस पुल की वजह है सेना के पास रसद आसानी से पहुंच सकेगी. इससे घाटी में विकास होगा और यह हर मौसम में देश से जुड़ा रहेगा. इसीलिए पाकिस्तान और चीन परेशान हो रहे हैं.  

हमले से बचने में कितना सक्षम 

जिस जगह पर यह पुल बना है, वो पूरा इलाका खतरनाक भूकंपीय जोन 5 में आता है. इस चिनाब ब्रिज को इस तरीके से बनाया गया है ति अगर 8 मैग्नीट्यूड का भी भूकंप आता है तो इस पुल को कोई नुकसान नहीं होगा. इसमें हर तरफ घूमने वाले सीसीटीवी कैमरे लगे, जिससे साल भर 24 घंटे निगरानी होती है. बम धमाके भी इस पुल का बाल बांका नहीं कर सकते हैं. इसमें एंटी-कोरोजन टेक्निक, बेहद खास स्टेनलेस स्टील, पॉलीसिलॉक्सेन पेंट और फाइबर रिइंफोर्सड प्लास्टिक का इस्तेमाल किया गया है. इससे यह लंबे वक्त तक टिकाऊ रहेगा. DRDO की मदद से इस ब्रिज को ब्लास्ट लोड के लिए भी डिजाइन किया गया है. यानि कि अगर 40 किलोग्राम या इससे ज्यादा विस्फोट होने पर भी इस पुल पर कोई असर नहीं होगा. 

पाकिस्तान के लिए गले की फांस

इस ब्रिज के बन जाने से पाकिस्तान के गले में फांस अटकी हुई है, क्योंकि यह पीओके से ज्यादा दूर नहीं है, जहां पर पाकिस्तान और चीन मिलकर चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा यानि CPEC चला रहे हैं. चिनाब ब्रिज के बन जाने से कश्मीर में भारत की मजबूत मौजूदगी हो चुकी है, इस वजह से पीओके के प्रोजेक्ट्स पर असर पड़ेगा. इसके जरिए कश्मीर में कनेक्टिविटी अच्छी बनेगी, जिससे की आतंकवाद की नकेल कसने में मदद मिलेगी और यही सब पाकिस्तान के लिए चिंता का विषय है.

यह भी पढ़ें: Chenab Rail Bridge: चिनाब ब्रिज के लिए इस मुस्लिम इंजीनियर ने दांव पर लगा दी अपनी जान! आतंकियों ने दी थी खुली धमकी

About the author निधि पाल

निधि पाल को पत्रकारिता में छह साल का तजुर्बा है. लखनऊ से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत भी नवाबों के शहर से की थी. लखनऊ में करीब एक साल तक लिखने की कला सीखने के बाद ये हैदराबाद के ईटीवी भारत संस्थान में पहुंचीं, जहां पर दो साल से ज्यादा वक्त तक काम करने के बाद नोएडा के अमर उजाला संस्थान में आ गईं. यहां पर मनोरंजन बीट पर खबरों की खिलाड़ी बनीं. खुद भी फिल्मों की शौकीन होने की वजह से ये अपने पाठकों को नई कहानियों से रूबरू कराती थीं.

अमर उजाला के साथ जुड़े होने के दौरान इनको एक्सचेंज फॉर मीडिया द्वारा 40 अंडर 40 अवॉर्ड भी मिल चुका है. अमर उजाला के बाद इन्होंने ज्वाइन किया न्यूज 24. न्यूज 24 में अपना दमखम दिखाने के बाद अब ये एबीपी न्यूज से जुड़ी हुई हैं. यहां पर वे जीके के सेक्शन में नित नई और हैरान करने वाली जानकारी देते हुए खबरें लिखती हैं. इनको न्यूज, मनोरंजन और जीके की खबरें लिखने का अनुभव है. न्यूज में डेली अपडेट रहने की वजह से ये जीके के लिए अगल एंगल्स की खोज करती हैं और अपने पाठकों को उससे रूबरू कराती हैं.

खबरों में रंग भरने के साथ-साथ निधि को किताबें पढ़ना, घूमना, पेंटिंग और अलग-अलग तरह का खाना बनाना बहुत पसंद है. जब ये कीबोर्ड पर उंगलियां नहीं चला रही होती हैं, तब ज्यादातर समय अपने शौक पूरे करने में ही बिताती हैं. निधि सोशल मीडिया पर भी अपडेट रहती हैं और हर दिन कुछ नया सीखने, जानने की कोशिश में लगी रहती हैं.

Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वर्ल्ड वॉर 3 हुआ तो किन देशों में सबसे पहले होगा सर्वनाश? खुद चेक कर लें पूरी लिस्ट
वर्ल्ड वॉर 3 हुआ तो किन देशों में सबसे पहले होगा सर्वनाश? खुद चेक कर लें पूरी लिस्ट
भारत के इस गांव में सिर्फ भूतों का राज, इंसानों की एंट्री पर लगा हुआ है बैन!
भारत के इस गांव में सिर्फ भूतों का राज, इंसानों की एंट्री पर लगा हुआ है बैन!
यह है दुनिया का सबसे महंगा चावल, जानें क्या-क्या हैं इसकी खासियत?
यह है दुनिया का सबसे महंगा चावल, जानें क्या-क्या हैं इसकी खासियत?
Euthanasia: किस देश में सबसे पहले लागू हुई थी इच्छामृत्यु, किस वजह से उस शख्स ने चुनी थी मौत?
किस देश में सबसे पहले लागू हुई थी इच्छामृत्यु, किस वजह से उस शख्स ने चुनी थी मौत?

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में दलितों को कैसे साथ लाएगी कांग्रेस? कांशीराम के वोटर्स पर राहुल गांधी की नजर, बनाया ये प्लान
यूपी में दलितों को कैसे साथ लाएगी कांग्रेस? कांशीराम के वोटर्स पर राहुल गांधी की नजर, बनाया ये प्लान
'...इसलिए उन्हें सदन में बोलने से रोका जाता है', राहुल गांधी पर रामदास अठावले का बड़ा दावा
'...इसलिए उन्हें सदन में बोलने से रोका जाता है', राहुल गांधी पर रामदास अठावले का बड़ा दावा
US Israel Iran War Live: थाईलैंड के कार्गो शिप पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में अटैक, 3 क्रू मेंबर लापता, जंग के बीच इजरायल का बड़ा फैसला 
Live: थाईलैंड के कार्गो शिप पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में अटैक, 3 क्रू मेंबर लापता; इजरायल का बड़ा फैसला 
'कोच साहब आपकी स्माइल' वाले धोनी के पोस्ट पर बोले गौतम गंभीर, बताया मैच में क्यों नहीं मुस्कुराते 
'कोच साहब आपकी स्माइल' वाले धोनी के पोस्ट पर बोले गंभीर, बताया मैच में क्यों नहीं मुस्कुराते 
The Taj Story OTT Release: पांच महीने बाद ओटीटी पर रिलीज होगी परेश रावल की ‘द ताज स्टोरी’, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
ओटीटी पर रिलीज होने जा रही ‘द ताज स्टोरी’, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
Fuel Shortage Live: एलपीजी संकट ने बढ़ाई मुसीबत, दुनियाभर में बढ़ा महंगाई का खतरा, देशभर में लंबी कतारें
Fuel Shortage Live: एलपीजी संकट ने बढ़ाई मुसीबत, दुनियाभर में बढ़ा महंगाई का खतरा, देशभर में लंबी कतारें
Burning Eyes Reasons: घंटों नहीं देखते स्क्रीन तो क्यों सूख रही हैं आपकी आंखें? जानिए ड्राई आई के छिपे कारण
घंटों नहीं देखते स्क्रीन तो क्यों सूख रही हैं आपकी आंखें? जानिए ड्राई आई के छिपे कारण
'मिडिल ईस्ट संकट पर कांग्रेस कर रही राजनीति', केरल में बोले PM मोदी, कहा- हमने अपने नागरिकों...
'मिडिल ईस्ट संकट पर कांग्रेस कर रही राजनीति', केरल में बोले PM मोदी, कहा- हमने अपने नागरिकों...
Embed widget