एक्सप्लोरर

Chenab Rail Bridge: चिनाब ब्रिज के लिए इस मुस्लिम इंजीनियर ने दांव पर लगा दी अपनी जान! आतंकियों ने दी थी खुली धमकी

Chenab Rail Bridge: चिनाब रेल ब्रिज को खास तरीके से तैयार किया गया है, ये हर तरह के मौसम की मार को झेल सकता है. इसके अलावा भूकंप के झटकों का भी इस पर असर नहीं होगा.

Chenab Rail Bridge: दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे ब्रिज का उद्घाटन हो चुका है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका उद्घाटन किया. ये चिनाब ब्रिज कश्मीर के लोगों के लिए एक बड़ी सौगात की तरह है. पाकिस्तान की सीमा से कुछ ही किमी दूर बने इस ब्रिज से भारत को कई तरह से फायदा होगा, साथ ही कश्मीर के लोगों का व्यापार भी काफी ज्यादा बढ़ जाएगा. इससे ट्रेन सीधे कश्मीर तक पहुंचेगी और पिछले कई सालों का सपना आखिरकार पूरा होगा. इस ब्रिज को बनाने में पिछले कई सालों से तमाम इंजीनियर और अधिकारियों ने कई चुनौतियों का सामना किया, इनमें एक मुस्लिम अधिकारी भी शामिल था, जिसने अपनी जान दांव पर लगाकर ये सपना साकार करने का काम किया. 

30 सालों की मेहनत
दैनिक जागरण की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस अधिकारी का नाम निसार अहमद मीर है, जिन्होंने हर चुनौती का सामना करते हुए इस प्रोजेक्ट में अपन सब कुछ झोंक दिया और आज उन्हें इसके पूरे होने पर सबसे ज्यादा खुशी है. निसार अहमद इस प्रोजेक्ट से करीब 30 सालों से जुड़े हैं और उन्होंने लगातार इस पर काम किया. 

मारपीट का भी किया सामना
साल 1996 में रेलवे की परीक्षा पास करने के बाद निसार अहमद को इस रेलवे प्रोजेक्ट पर तैनात किया गया, यहां वो बतौर सेक्शन ऑफिसर काम करने लगे. देखते ही देखते इतने साल बीते और आखिरकार अब 2025 में जाकर ये प्रोजेक्ट बनकर तैयार हो चुका है. उनका काम रेलवे के लिए जमीन मुहैया करवाने का था, जिस पर वो जुट गए. हालांकि कश्मीर में उन्हें कई बार इसे लेकर विरोध का सामना करना पड़ा और यहां तक कि मारपीट तक झेलनी पड़ी. 

आतंकियों से मिली धमकी
कश्मीर रेलवे प्रोजेक्ट पर काम करने वाले निसार अहमद को लोकल लोगों के अलावा आतंकियों से भी धमकी मिली थी, जिसके बाद उनका पूरा परिवार डर गया. इन धमकियों को देखते हुए उन्होंने अपने परिवार को दूसरी जगह शिफ्ट कर लिया. आतंकियों ने मीर को धमकी दी थी कि अगर वो इस प्रोजेक्ट से पीछे नहीं हटे तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा. हालांकि इस सबके बावजूद उन्होंने अपना काम जारी रखा और आखिरकार वो इसमें सफल रहे. 

ये भी पढ़ें - आजादी की पहली लड़ाई तो पता होगी, लेकिन कब लड़ी गई थी आखिरी जंग?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tyson Army Dog: आतंकियों से लड़ा आर्मी डॉग टाइसन, 15 अगस्त पर मिला बड़ा सम्मान
आतंकियों से लड़ा आर्मी डॉग टाइसन, 15 अगस्त पर मिला बड़ा सम्मान
ताजमहल पर क्यों नहीं फहरा सकते तिरंगा, क्या है नियम?
ताजमहल पर क्यों नहीं फहरा सकते तिरंगा, क्या है नियम?
जनगणना में गलत जवाब दिया तो क्या होगा, क्या हो सकती है जेल?
जनगणना में गलत जवाब दिया तो क्या होगा, क्या हो सकती है जेल?
Lizard Tail: कटने के बाद भी हिलती क्यों रहती है छिपकली की पूंछ, जानें साइंस?
कटने के बाद भी हिलती क्यों रहती है छिपकली की पूंछ, जानें साइंस?

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget