एक्सप्लोरर

घाना में कितनी है हिंदू आबादी, जानें किस समुदाय का है यहां दबदबा

घाना अफ्रीका के उन देशों में शामिल है जहां हिंदू आबादी बड़ी संख्या में रहती है. चलिए, आपको बताते हैं कि घाना में कितनी है हिंदू आबादी और यहां किसका दबदबा है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 2 जुलाई 2025 को घाना यात्रा ऐतिहासिक रही. 30 साल बाद यह पहला मौका था जब किसी भारतीय प्रधानमंत्री ने घाना की धरती पर कदम रखा. जैसे ही प्रधानमंत्री एक्रॉ में एयरपोर्ट पर पहुंचे घाना के राष्ट्रपति जॉन महामा ने उनका भव्य स्वागत किया. यह दृश्य भारत और घाना के मजबूत होते सांस्कृतिक रिश्तों का प्रमाण था.

इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने घाना में बसे भारतीय समुदाय से मुलाकात की, जिसमें बड़ी संख्या में हिंदू मूल के लोग शामिल थे. मोदी ने सांझा विरासत और सांस्कृतिक संबंधों पर ज़ोर देते हुए कहा कि अफ्रीका में बसे भारतीय न केवल व्यापार का विस्तार कर रहे हैं, बल्कि भारतीय संस्कृति, भाषा और धर्म को भी जीवंत बनाए हुए हैं.

घाना में हिंदू आबादी 

घाना में हिंदू धर्म एक छोटा लेकिन मजबूत समुदाय बन चुका है. वर्तमान में यहां लगभग 30,000 हिंदू रहते हैं, जो कुल जनसंख्या का लगभग 0.1 प्रतिशत हिस्सा हैं. इनमें से एक हिस्सा भारतीय मूल का है, जिनमें अधिकतर व्यापारी हैं, जो 1947 के विभाजन के बाद घाना आए. लेकिन अब यहां के मूल अफ्रीकी लोग भी बड़ी संख्या में हिंदू धर्म अपना रहे हैं.  हिंदू मठ ऑफ अफ्रीका इसका जीता-जागता उदाहरण है, जिसकी स्थापना स्वामी घोषानंद सरस्वती ने की थी.

घाना में कैसे फैला हिंदू धर्म

19वीं और 20वीं सदी के ब्रिटिश औपनिवेशिक दौर में भारत के कई गुजराती और सिंधी व्यापारी व्यापार की तलाश में पश्चिम अफ्रीका के देशों की ओर गए. इनमें से कुछ ने घाना, जिसे उस समय गोल्ड कोस्ट कहा जाता था, को अपना ठिकाना बनाया. अपने साथ वे न सिर्फ व्यापारिक सोच लाए, बल्कि भारतीय संस्कृति, मंदिर, त्योहार और धार्मिक परंपराएं भी यहां लेकर आए.

हालांकि उस दौर में हिंदू धर्म स्थानीय समाज में बहुत ज्यादा नहीं फैला था, लेकिन जो अफ्रीकी लोग भारतीय समुदाय के संपर्क में आए, वे धीरे-धीरे हिंदू दर्शन और जीवनशैली से प्रभावित होने लगे. यही संपर्क आगे चलकर घाना में स्थानीय स्तर पर हिंदू धर्म के प्रसार की नींव बना.

इसे भी पढ़ें- आलू से लेकर अंगूर तक, जानें किन चीजों से बनती है अलग-अलग शराब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टाइगर श्रॉफ पर हमला करने वाले शूटर्स पकड़े गए, इन्हें कितने दिन की जेल होगी?
टाइगर श्रॉफ पर हमला करने वाले शूटर्स पकड़े गए, इन्हें कितने दिन की जेल होगी?
कोई कानून बनने में कितना समय लगता है, सड़क से संसद तक क्या प्रोसीजर?
कोई कानून बनने में कितना समय लगता है, सड़क से संसद तक क्या प्रोसीजर?
मंगल ग्रह के चांद से मिट्टी क्यों लाना चाहता है जापान, इससे क्या फायदा?
मंगल ग्रह के चांद से मिट्टी क्यों लाना चाहता है जापान, इससे क्या फायदा?
फ्रांस में कब-कब हुए हिंसक प्रदर्शन, हर बार क्या बदला?
फ्रांस में कब-कब हुए हिंसक प्रदर्शन, हर बार क्या बदला?

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में दशहरा कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी, 3 लेयर सिक्योरिटी रहेगी तैनात
दिल्ली में दशहरा कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी, 3 लेयर सिक्योरिटी रहेगी तैनात
Dussehra 2026: दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
फ्रांस आंदोलन में कौन थे हिंसा करने वाले नकाबपोश? जिन्होंने जला दिया इतिहास
फ्रांस आंदोलन में कौन थे हिंसा करने वाले नकाबपोश? जिन्होंने जला दिया इतिहास
'संजय राउत सुप्रीम कोर्ट जलाना चाहते हैं', शिवसेना UBT के नेता पर भड़की BJP
'संजय राउत सुप्रीम कोर्ट जलाना चाहते हैं', शिवसेना UBT के नेता पर भड़की BJP
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
Embed widget