एक्सप्लोरर

जब भेड़ों की वजह से हवा में उड़ते प्लेन की करानी पड़ी थी इमरजेंसी लैंडिंग... वजह काफी मजेदार है!

बात साल 2015 की है, जब ऑस्ट्रेलिया से लगभग 2000 भेड़ों को एक विमान मलेशिया जा रहा था. लेकिन, विमान को बीच रास्ते में ही आपात स्थिति में लैंड करना पड़ा. आइए जानते हैं कि ऐसा क्या हुआ था...

हवाई जहाज से यात्रा करते समय सुरक्षा सबसे प्राथमिक होती है. अगर जहाज या यात्रियों की सुरक्षा को लेकर थोड़ा भी संदेह रहता है तो जहाज की इमरजेंसी लैंडिंग करा दी जाती है. ताकि समस्या का पता लगाकर उसका समाधान किया जा सके. क्योंकि अगर किसी भी तरह की खराबी के साथ विमान आसमान में उड़ता रहेगा तो यह विमान पर सवार लोगों के साथ-साथ जमीनी लोगों के लिए भी बेहद खतरनाक रहता है. लेकिन, कभी-कभी इमरजेंसी लैंडिंग की वजह काफी अजीब होती है. ऐसी ही एक लैंडिंग के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं, जो भेड़ों की वजह से हुई थी. आइए जानते हैं...

भेड़ों की वजह से हुई थी इमरजेंसी लैंडिंग

बात साल 2015 की है, जब ऑस्ट्रेलिया से लगभग 2000 भेड़ों को एक विमान मलेशिया जा रहा था. लेकिन, विमान को बीच रास्ते में ही आपात स्थिति में लैंड करना पड़ा. दरअसल, विमान में फायर अलार्म बजने लगा जिससे क्रू मेंबर्स को लगा कि प्लेन के किसी हिस्से में आग लग गई है. बाद में पता चला कि प्लेन में कोई आग नहीं लगी थी यह बात झूठी थी. अब आपके मन में सवाल आ रहा होगा कि फिर फायर अलार्म क्यों बजा और प्लेन की लैंडिंग क्यों हुई? आइए बताते हैं.

भेड़ों के पेट निकली गैस से अलार्म बज उठा

दरअसल, विमान में आग नहीं लगी थी, बल्कि प्लेन में सवार 2000 भेड़ों के पेट से निकला गैस इतना शक्तिशाली था कि लगा आग ही लग गई. पायलट सहित बाकी क्रू मेंबर्स को भी धुआं सा महसूस हुआ था. सिंगापुर एयरलाइंस का ये एक मालवाहक विमान था, जोऑस्ट्रेलिया के सिडनी से 2000 भेड़ों को लेकर चला था. विमान को इन भेड़ों को लेकर मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर पहुंचना था पर इस घटना के कारण इसे इंडोनेशिया के बाली द्वीप पर लैंड करना पड़ा. क्योंकि, विमान में सवार भेड़ों के पेट से जो गैस निकली उसकी वजह से विमान का फायर अलार्म बज उठा था.

विमान को करनी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग 

सिंगापुर एयरलाइंस के एक प्रवक्ता ने कहा कि 26 अक्टूबर 2015 को सिंगापुर एयरलाइंस का एक मालवाहक विमान जिसका नाम कार्गो बोइंग 747 था, बकरियों की एक खेप को ले जा रहा था. लेकिन, रास्ते में ऑन-बोर्ड फायर अलार्म सिस्टम से चेतावनी मिली. जिसके चलते विमान को इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी. लैंडिंग के बाद हुई जांच में अधिकारियों बताया कि प्लेन पूरी तरह से सुरक्षित है और जिस धुएं की वजह से प्लेन का फायर अलार्म बजा था, वह धुआं नहीं बल्कि भेड़ों की पेट से निकलने वाली गैस ही थी. इस दौरान विमान को लगभग ढाई घंटे तक वहीं रुकना पड़ा था.

यह भी पढ़ें - हवाई जहाज और कार दोनों में होती है सीट बेल्ट... लेकिन दोनों का काम होता है बिल्कुल अलग!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिना इजाजत प्रदर्शन करने पर क्या CJP पर चल सकता है मुकदमा, जानें नियम?
बिना इजाजत प्रदर्शन करने पर क्या CJP पर चल सकता है मुकदमा, जानें नियम?
लाठीचार्ज से टियर गैस तक, किस मौके पर क्या एक्शन ले सकती है पुलिस?
लाठीचार्ज से टियर गैस तक, किस मौके पर क्या एक्शन ले सकती है पुलिस?
पुलिस कब हिरासत में लेती है कब गिरफ्तार करती है, क्या है नियम?
पुलिस कब हिरासत में लेती है कब गिरफ्तार करती है, क्या है नियम?
फिर जंतर-मंतर पर कॉकरोच, CJI के कमेंट से आंदोलन तक इनकी पूरी कहानी
फिर जंतर-मंतर पर कॉकरोच, CJI के कमेंट से आंदोलन तक इनकी पूरी कहानी

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'अंगूर खट्टे हैं', CJP प्रोटेस्ट के बीच ऐसा क्यों बोलीं कंगना रनौत?
'अंगूर खट्टे हैं', CJP प्रोटेस्ट के बीच ऐसा क्यों बोलीं कंगना रनौत?
जिम्बाब्वे ने भारत दौरे के लिए किया टीम का ऐलान, 16 अक्टूबर को पहला मैच
जिम्बाब्वे ने भारत दौरे के लिए किया टीम का ऐलान, 16 अक्टूबर को पहला मैच
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- '...फिर शुरू होगी लोकतंत्र की मरम्मत'
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- '...फिर शुरू होगी लोकतंत्र की मरम्मत'
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
Rust On Iron Kadhai: लोहे की कढ़ाई में लग रही जंग, जान लें बचाने का तरीका
लोहे की कढ़ाई में लग रही जंग, जान लें बचाने का तरीका
Embed widget