एक्सप्लोरर

हवाई जहाज और कार दोनों में होती है सीट बेल्ट... लेकिन दोनों का काम होता है बिल्कुल अलग!

Seat Belt Fact: आपको मालूम होगा कि कार और हवाई जहाज दोनों में ही सीट बेल्ट होती है. कार की सीट बेल्ट सीट पर बैठे इंसान को सीट पर रोककर रखती है. आज जानिए प्लेन की सीट बेल्ट का क्या काम होता है.

Seat Belts in Car Vs Airplanes: आपको मालूम है कि जब भी सड़क पर कार में सफर करते हैं तो अपनी सुरक्षा के नजरिए से सीट बेल्ट पहनना बहुत जरूरी है. इसके लिए कड़े कानून भी बनाए गए हैं. अगर आप इनका पालन नहीं करते हैं तो आप पर जुर्माना लगाया जा सकता है. लेकिन, अगर आपने कार और हवाई जहाज दोनों में सफर किया है तो आपको यह बात पता होगी कि कार और हवाई जहाज दोनों में ही सीट बेल्ट पहनना बहुत जरूरी है. सीट बेल्ट किसी भी अनहोनी के समय आपकी जान बचाने में बहुत मदद कर सकती है. 

हालांकि, लोगों को अक्सर सीट बेल्ट को लेकर लापरवाही बरतते देखा जाता है. ऐसा अक्सर देखने को मिल जाता है कि कार में सफर करते समय लोग सीट बेल्ट पहनना जरूरी नहीं समझते हैं और दुर्घटना के वक्त अपनी जान खतरे में डालने का रिस्क लेकर सड़क पर चलते हैं. ये तो हुई कार की बात, ठीक इसी तरह प्लेन में भी सीट बेल्ट पहनना बहुत जरूरी होती है. लेकिन, ये दोनों ही सीट बेल्ट एक दूसरे से थोड़ी अलग होती हैं. दोनों का काम अलग अलग होता है. आइए आज इन दोनों के बीच के फर्क को समझते हैं.

कैसे पहनी जाती है सीट बेल्ट?

पहले यह समझ लेते हैं कि कौन-सी सीट बेल्ट कैसे पहनी जाती है. कार में जो सीट बेल्ट होती है वो हमारे कंधे के ऊपर से आकर साइड वाले हुक में लगाई जाती है. जबकि, हवाई जहाज में सीट बेल्ट कमर के ऊपर से लाकर साइड हुक में लगाई जाती है. आइए जानते हैं क्यों कार से अलग होती है प्लेन की सीट बेल्ट.

प्लेन की सीट बेल्ट का काम

हवाई जहाज में सीट पर लगी सीट बेल्ट को कमर के ऊपर से लाकर साइड में लगाते हैं. यह ऐसी इसलिए होती है, क्योंकि टर्बुलेंस के वक्त प्लेन हवा में ऊपर-नीचे होता है. ऐसे में ये वेस्ट बेल्ट आपको सीट पर एक जगह पर बने रहने में मदद करती है. इसकी दूसरी वजह ये होती है कि शोल्डर वाली सीट बेल्ट लगाने के लिए सीट के बीच ज्यादा जगह की जरूरत होती है और प्लेन की सीट्स में इतना पर्याप्त स्पेस नहीं होता है. आसान भाषा में कहें तो प्लेन की सीट बेल्ट का काम आपको सीट पर एक जगह रोक रखने का होता है.

कार में सीट बेल्ट का काम

कार में हम सीट बेल्ट कंधों के ऊपर से लाकर साइड में लगाते हैं. कार में चलते वक्त होने वाली दुर्घटना ज्यादा प्रभावशाली होती है. कार में दुर्घटना के समय झटका लगने पर इंसान को आगे की ओर धक्का लगता है. ऐसी स्थिति में शोल्डर वाली सीट बेल्ट इंसान को झटका लगने पर आगे जाने से रोकती है. इससे कार में बैठे व्यक्ति को चोट लगने की संभावना कुछ हद तक कम हो जाती है. शोल्डर सीट बेल्ट कार में अचानक झटका लगने पर इंसान को कार की विंडशील्ड से बाहर गिरने से बचाती है. कार की सीट बेल्ट का मुख्य रूप से सीट पर बैठे व्यक्ति को सीट से बांधे रखना होता है.

यह भी पढ़ें: जिस ट्रेन में सफर करते हैं, उसे कितना जानते हैं आप? बताइए एक्सप्रेस, मेल और सुपरफास्ट में क्या है अंतर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या ऑस्कर विजेता बेच भी सकता है अपनी ट्रॉफी, जानें कब-कब हुई इसकी नीलामी?
क्या ऑस्कर विजेता बेच भी सकता है अपनी ट्रॉफी, जानें कब-कब हुई इसकी नीलामी?
LPG Delivery Process: शिवालिक-नंदादेवी शिप से आई LPG कितने वक्त में पहुंचेगी आपके घर? जान लें पूरा प्रोसेस
शिवालिक-नंदादेवी शिप से आई LPG कितने वक्त में पहुंचेगी आपके घर? जान लें पूरा प्रोसेस
Indian Warship In Strait of Hormuz: क्या स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में वॉरशिप तैनात कर सकता है भारत, जानें क्या है इसके नियम?
क्या स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में वॉरशिप तैनात कर सकता है भारत, जानें क्या है इसके नियम?
दुनिया के किन देशों के बीच चलती हैं ट्रेनें, देख लें लिस्ट
दुनिया के किन देशों के बीच चलती हैं ट्रेनें, देख लें लिस्ट

वीडियोज

Iran- Israel War: 'डांसिंग डेथ का मारा इजरायल' ! | World War | Sansani |
Iran- Israel War: 7 हजार से ज्यादा ठिकानों पर हमले- Trump | World War | Breaking | Abp News
'इजरायल सभी मुस्लिम देशों का दुश्मन'- Iran
LPG की किल्लत से जनता परेशान?
चुनाव से पहले तबादलों के पीछे का 'असली सच' क्या?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel-Iran War: जंग खत्म करना चाहते हैं अमेरिका और ईरान? हमलों के बीच अराघची और ट्रंप के दूत में पहली बार हुई बात
Israel-Iran War: जंग खत्म करना चाहते हैं अमेरिका और ईरान? हमलों के बीच अराघची और ट्रंप के दूत में पहली बार हुई बात
लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार वरुण गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात, सामने आई ये तस्वीर
लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार वरुण गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात, सामने आई ये तस्वीर
ट्रंप की धमकी नहीं आई काम, होर्मुज पर किसी ने नहीं दिया साथ, गुस्से में बोले- 'मुझे किसी की जरूरत नहीं'
ट्रंप की धमकी नहीं आई काम, होर्मुज पर किसी ने नहीं दिया साथ, गुस्से में बोले- 'मुझे किसी की जरूरत नहीं'
IPL से पहले रोहित शर्मा की दमदार प्रैक्टिस, मुंबई इंडियंस कैंप में जुड़ते ही वायरल हुआ वीडियो
IPL से पहले रोहित शर्मा की दमदार प्रैक्टिस, मुंबई इंडियंस कैंप में जुड़ते ही वायरल हुआ वीडियो
'केक किधर है?', आलिया भट्ट को बर्थडे विश कर रहे पैप्स से रणबीर कपूर ने पूछा ऐसा सवाल, वीडियो वायरल
'केक किधर है?', आलिया भट्ट को बर्थडे विश कर रहे पैप्स से रणबीर ने पूछा ऐसा सवाल, वीडियो वायरल
Opposition Suspension: लोकसभा में 8 विपक्षी सांसदों का निलंबन हटा, स्पीकर पर कागज फेंकने पर हुए थे सस्पेंड
लोकसभा में 8 विपक्षी सांसदों का निलंबन हटा, स्पीकर पर कागज फेंकने पर हुए थे सस्पेंड
मनाली टूर पर निकले 10वीं के बच्चों ने ट्रेन में लगाया कूड़े का अंबार, वीडियो देख आएगा गुस्सा
मनाली टूर पर निकले 10वीं के बच्चों ने ट्रेन में लगाया कूड़े का अंबार, वीडियो देख आएगा गुस्सा
रेलवे में 11 हजार से ज्यादा असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जानें कब से कर सकते हैं अप्लाई
रेलवे में 11 हजार से ज्यादा असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जानें कब से कर सकते हैं अप्लाई
Embed widget