एक्सप्लोरर

CJI चंद्रचूड़ ने किया कूलिंग पीरियड का जिक्र, जानें किन पदों पर बैठे लोग तुरंत ज्वाइन नहीं कर सकते पॉलिटिक्स

देश में लंबे समय से अलग-अलग क्षेत्रों के लोग राजनीति में एंट्री कर रहे हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि सीजेआई चंद्रचूड़ ने किन लोगों के लिए राजनीति में आने से पहले एक कूलिंग पीरियड होने की बात कही है.

जजों समेत देश के बड़े सरकारी कर्मचारियों के रिटायरमेंट के बाद राजनीति में जाना चाहिए या नहीं, ये बहस लंबे वक्त से चली आ रही है. लेकिन अब जब सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश धनंजय यशवंत चंद्रचूड़ ने एक इंटरव्यू में जजों के राजनीति में आने के लिए कूलिंग परीरियड का जिक्र किया है, उसके बाद से एक बार फिर से रिटायरमेंट के बाद राजनीति में आने वाले मुद्दे पर बहस तेज हो गई है. आज हम आपको बताएंगे कि देश में किन पदों पर बैठे लोग तुरंत ज्वाइन नहीं कर सकते हैं. 

क्या बोले सीजेआई

मुख्य न्यायाधीश धनंजय यशवंत चंद्रचूड़ ने दैनिक भास्कर को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि जज के कोर्ट से रिटायर होने के बाद एक कूलिंग पीरियड होना चाहिए. मुख्य न्यायाधीश चंद्रचूड़ ने अपने इंटरव्यू में कहा कि न्यायाधीश बनकर जब आप रिटायर होते हैं, तो आपको खुद को थोड़ा वक्त देना चाहिए. वहीं अगर राजनीति में जाते हैं, तो भी आपको पर्याप्त समय देना चाहिए. 

मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि जजों को राजनीति में जाना चाहिए या नहीं, यह मामला अलग है. उन्होंने कहा कि यह बहस का मुद्दा नहीं है. लेकिन अगर राजनीति में जा रहे हैं, तो कूलिंग ऑफ पीरियड होना चाहिए. मुझे लगता है कि अगर आप एक बार जज नियुक्त हो जाते हैं, तो आजीवन जज ही रहते हैं. आप अदालत में कार्यरत हो या नहीं हो या फिर आप रिटायर हो जाएं. लेकिन आम नागरिक आपको देखता है तो सोचता है कि आप तो जज हैं.

कौन लोग तुरंत राजनीति में नहीं आ सकते?

आपने देखा होगा कि कोई भी बड़े पद का व्यक्ति कभी भी राजनीति में एंट्री मार लेता है. इसके अलावा देखा गया है कि कई डीएम, एसपी, डीजीपी समेत कई प्रशासनिक अधिकारी भी रिटायरमेंट या वॉलंटरी रिटायरमेंट के बाद राजनीति में एंट्री मारे हैं. वहीं कई सरकारी अधिकारी भी समय से पहले नौकरी छोड़कर राजनीति में कभी भी आ सकते हैं. लेकिन देश के सीएजी, गृह सचिव, कैबिनेट सचिव का राजनीति में आने के लिए एक कूलिंग पीरियड है, जिसके बाद ही वो राजनीति में प्रवेश कर सकते हैं. 

जज रिटायर होने के बाद भी जज ही रहते 

सीजेआई चंद्रचूड़ ने कहा कि जज की बोलचाल, व्यवहार ये सब रिटायर होने के बाद भी वैसा ही दिखना चाहिए. मैं किसी और के फैसले की समीक्षा नहीं करना चाहता हूं. उन्होंने कहा कि हम कहते हैं कि न्याय न केवल होना चाहिए, बल्कि होते हुए दिखना भी चाहिए. उन्होंने कहा कि मान लीजिए कि आज जज साहब अदालत में थे और कल रिटायर होकर उन्होंने किसी राजनीतिक पार्टी को ज्वाइन कर ली तो आम आदमी क्या सोचेगा?

ये भी पढ़ें: किसी ने रेफरी के मुंह पर मारी किक तो कोई कार से जीत गया रेस... ये अजीब हरकतें कर ओलंपिक से बाहर हुए थे खिलाड़ी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Middle East War Impact: मिडिल ईस्ट से आती हैं एसी की कौन-सी चीजें, जिनकी कमी से बढ़ने वाले हैं दाम?
मिडिल ईस्ट से आती हैं एसी की कौन-सी चीजें, जिनकी कमी से बढ़ने वाले हैं दाम?
UCC Bill Gujarat: देश के किन राज्यों में लिव-इन में रहने पर कराना होता है रजिस्ट्रेशन, देख लीजिए लिस्ट
UCC Bill Gujarat: देश के किन राज्यों में लिव-इन में रहने पर कराना होता है रजिस्ट्रेशन, देख लीजिए लिस्ट
झारखंड तक कैसे पहुंचा द्वितीय विश्व युद्ध का 227 किलो का जिंदा बम, तब कहां-कहां लड़ी गई थी जंग?
झारखंड तक कैसे पहुंचा द्वितीय विश्व युद्ध का 227 किलो का जिंदा बम, तब कहां-कहां लड़ी गई थी जंग?
ईरान-US की जंग रुकी तो कितने दिन में नॉर्मल होगी क्रूड ऑयल की सप्लाई, जानें कितना लगेगा वक्त?
ईरान-US की जंग रुकी तो कितने दिन में नॉर्मल होगी क्रूड ऑयल की सप्लाई, जानें कितना लगेगा वक्त?

वीडियोज

बुशहर में धमाका… हवा में जहर !|
War Update: युद्ध से कैसे होगी महंगाई स्ट्राइक? | ABP | Bharat ki Baat
Deal या जाल? Trump की रणनीति पर बड़ा सवाल
Petrol Pump पर लंबी कतार, मजबूरी में घोड़े से ऑफिस गया शख्स, Video Viral
Chitra Tripathi के किस सवाल पर तिलमिला गए Anurag Bhadoria

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel US Iran War Live: 'अब मुद्दा सिर्फ युद्ध रोकने का नहीं रहा, बल्कि...', सर्वोच्च नेता मुज्तबा खामेनेई की ट्रंप को चेतावनी
'अब मुद्दा सिर्फ युद्ध रोकने का नहीं रहा, बल्कि...', सर्वोच्च नेता मुज्तबा खामेनेई की ट्रंप को चेतावनी
अग्रिम जमानत मिलने पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की पहली प्रतिक्रिया, 'विरोधियों की बात...'
यौन उत्पीड़न मामला: अग्रिम जमानत मिलने पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
'रिस्पेक्ट चाहिए तो...', संजीव गोयनका ने IPL 2026 से पहले ऋषभ पंत और पूरी LSG टीम को दिया संदेश
'रिस्पेक्ट चाहिए तो...', संजीव गोयनका ने IPL 2026 से पहले ऋषभ पंत और पूरी LSG टीम को दिया संदेश
अली जफर ईद पर धोती-कुर्ता पहनने पर हुए ट्रोल, पाक एक्टर बोले- मेरा बनियान के बिना कुर्ता पहनना नेशनल मुद्दा बन गया
अली जफर ईद पर धोती-कुर्ता पहनने पर हुए ट्रोल, पाक एक्टर बोले- मेरा बनियान के बिना कुर्ता पहनना नेशनल मुद्दा बन गया
'अमेरिका के साथ नहीं होगी कोई बात...', पाकिस्तान की जमीन से ईरान ने ट्रंप को दिया कड़ा संदेश
'अमेरिका के साथ नहीं होगी कोई बात...', पाकिस्तान की जमीन से ईरान ने ट्रंप को दिया कड़ा संदेश
'हम दलाल देश नहीं बन सकते...', ऑल पार्टी मीटिंग में विपक्ष ने पाकिस्तान को लेकर किया सवाल तो बोले विदेश मंत्री जयशंकर
'हम दलाल देश नहीं बन सकते...', ऑल पार्टी मीटिंग में विपक्ष के PAK से जुड़े सवाल पर बोले जयशंकर
भारतीय रेलवे ने IRCTC और ठेका कंपनी पर ठोका 60 लाख का जुर्माना, यात्री ने की थी घटिया खाने की शिकायत
भारतीय रेलवे ने IRCTC और ठेका कंपनी पर ठोका 60 लाख का जुर्माना, यात्री ने की थी घटिया खाने की शिकायत
पाक क्रिकेटर इमाद वसीम की पर्सनल लाइफ में बवाल, एक्स वाइफ ने नई पत्नी को सोशल मीडिया पर किया एक्सपोज
पाक क्रिकेटर इमाद वसीम की पर्सनल लाइफ में बवाल, एक्स वाइफ ने नई पत्नी को सोशल मीडिया पर किया एक्सपोज
Embed widget