एक्सप्लोरर

पाकिस्तान से लौटने के बाद विंग कमांडर अभिनंदन के साथ क्या हुआ था? जानें फाइटर प्लेन उड़ाने पर क्यों लगी थी पाबंदी

पाकिस्तान ने भारतीय BSF के जवान पूर्णम कुमार साहू को हिरासत से रिहा कर दिया है. हालांकि BSF के जवान से पहले विंग कमांडर अभिनंदन भी गलती से पाकिस्तान चले गए थे.

भारत और पाकिस्तान के बीच अब तनाव शांत हो रहा है. इसी बीच पाकिस्तान ने भारतीय BSF के जवान पूर्णम कुमार साहू को हिरासत से रिहा कर दिया है. बता दें कि जब भारत और पाकिस्तान के बीच पहलगाम आतंकी हमले के बाद तनाव का माहौल बना हुआ था. इसी बीच 23 अप्रैल को BSF का एक जवान पूर्णम कुमार साहू गलती से पाकिस्तान सीमा में चला गया. पूर्णम कुमार साहू को पाकिस्तानी रेंजर्स ने इंटरनेशनल बॉर्डर से हिरासत में ले लिया था. इसके बाद से ही उन्हें वापस लाए जाने की मांग हो रही थी. जिसके बाद अब 14 मई को करीब 20 दिन बाद पाकिस्तान ने भारत के बीएसएफ जवान पूर्णम कुमार शॉ को वापस लौटा दिया है.

इसी के बाद भारत ने भी एक पाकिस्तानी रेंजर जवान को पकड़ लिया था. बीएसएफ ने राजस्थान में भारतीय सीमा के नजदीक पाक रेंजर्स को पकड़ा था. जिसको भारतीय जवान के बदले भारत ने भी पाक रेंजर्स को पाकिस्तान को सौंप दिया है. हालांकि BSF के जवान से पहले विंग कमांडर अभिनंदन भी गलती से पाकिस्तान चले गए थे. लेकिन पाकिस्तान ने विंग कमांडर अभिनंदन को भी लौटा दिया था. ऐसे में अब एक बार फिर विंग कमांडर अभिनंदन को लेकर चर्चा शुरू हो गई है. लोग जानना चाहते हैं कि पाकिस्तान से लौटने के बाद विंग कमांडर अभिनंदन के साथ क्या हुआ था. 

कैसे पाकिस्तान पहुंचे थे विंग कमांडर अभिनंदन 

अभिनंदन भारतीय वायु सेना में विंग कमांडर हैं. उनके पिता भी एयरफोर्स में ही थे और उनके भाई भी एयरफोर्स में ही हैं. अभिनंदन 2004 में सेना में शामिल हुए थे. वहीं जम्मू-कश्मीर के पुलवामा आतंकी हमले के बाद अभिनंदन को बालाकोट एयरस्ट्राइक में जब पाकिस्तानी वायुसेना ने भारतीय क्षेत्र में घुसने की कोशिश की थी तो पाकिस्तानी एफ-16 जेट को मिग-21 बाइसन लड़ाकू विमान से मार गिराया था. लेकिन अभिनंदन ने हवाई भिड़ंत के दौरान पाकिस्तान के एफ-16 लड़ाकू विमान को मार गिराया था.

इस दौरान उनका मिग-21 विमान भी गिर गया था और वो पाकिस्तान के कब्जे वाले इलाके में पहुंच गए थे. हालांकि दो दिन बाद 1 मार्च 2019 को विंग कमांडर अभिनंदन को रिहा कर दिया गया था. विंग कमांडर अभिनंदन को पाकिस्तान ने जिनेवा कन्वेंशन के तहत वापस भेजा था. जिनेवा कन्वेंशन के तहत युद्धबंदियों को युद्ध समाप्त होने के बाद उनके मूल देशों में वापस भेजना होता है. यह एक अंतरराष्ट्रीय कानून है जो युद्ध के दौरान युद्धबंदियों के साथ मानवीय व्यवहार का प्रावधान करता है. 
 

विंग कमांडर अभिनंदन के साथ क्या हुआ था

पाकिस्तान से लौटने के बाद विंग कमांडर अभिनंदन को सबसे पहले वायुसेना की मेडिकल टीम उनकी पूरी जांच के लिए अपने साथ ले गई और उनकी पूरी जांच की गई थी. यह जांच इसलिए होती है ताकि यह पता लगाया जा सके कि उन्हें कोई शारीरिक चोट तो नहीं लगी है,  कहीं उन्हें नशे की दवाइयां तो नहीं दी गई, या फिर मानसिक या शारीरिक प्रताड़ना तो नहीं दी गई. जिनेवा कन्वेंशन के अनुसार, यह जांच करना जरूरी होता है. इन सभी बातों का रिकॉर्ड बनाया जाता है.

वहीं इसी के बाद फिर अभिनंदन को भारतीय वायुसेना को सौंप दिया गया था. लेकिन पाकिस्तान से लौटने के बाद विंग कमांडर अभिनंदन पर फाइटर प्लेन उड़ाने पर पाबंदी लगी थी, क्योंकि जब वह विमान से निकले थे, तब उन्हें चोटें भी आई थीं, इसलिए उन्हें कुछ समय के लिए विमान उड़ाने से रोका गया था. रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान से लौटने के बाद विंग कमांडर अभिनंदन को कुछ समय ग्राउंडेड कर दिया गया था, लेकिन लगभग छह महीने बाद, उन्होंने फिर से लड़ाकू विमान उड़ाना शुरू कर दिया. हालांकि वायुसेना के एक संस्थान ने उनकी मेडिकल जांच की थी और उसके बाद विंग कमांडर अभिनंदन फिर से उड़ान भरने की इजाजत दे दी गई.

ये भी पढ़ें - पत्तों की तरह जमीन पर गिरेंगे दुश्मन के ड्रोन, जानें क्या है भारत के 'भार्गवास्त्र' की ताकत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mughal Emperor: इस मुगल बादशाह ने हाथ से कुरान लिख कमाए थे 305 रुपये, जानें क्या किया था उन्होंने इन‌ पैसों का?
इस मुगल बादशाह ने हाथ से कुरान लिख कमाए थे 305 रुपये, जानें क्या किया था उन्होंने इन‌ पैसों का?
Akash Tarang System: दुश्मनों के ड्रोन को हवा में अंधा कर देगा यह सिस्टम, कैसे काम करता है भारत का आकाश तरंग?
दुश्मनों के ड्रोन को हवा में अंधा कर देगा यह सिस्टम, कैसे काम करता है भारत का आकाश तरंग?
भारत में अयोध्या तो पाकिस्तान में यहां आता है बंपर चढ़ावा, वहां कैसे मैनेज होता है सिस्टम?
भारत में अयोध्या तो पाकिस्तान में यहां आता है बंपर चढ़ावा, वहां कैसे मैनेज होता है सिस्टम?
Buried Treasure: पुराने समय में जमीन के नीचे क्यों दबाकर रखा जाता था खजाना, जानें कहां से हुई थी इसकी शुरुआत?
पुराने समय में जमीन के नीचे क्यों दबाकर रखा जाता था खजाना, जानें कहां से हुई थी इसकी शुरुआत?

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी की बंगाल चीफ ने छोड़ा साथ तो भड़कीं दीदी, बागियों को दी चुनौती, कहा- 'मुझे रोकने के लिए तो मारना...'
ममता की बंगाल चीफ ने छोड़ा साथ तो भड़कीं दीदी, बागियों को दी चुनौती- 'मुझे रोकने के लिए तो मारना...'
15 से 20 नींद की गोली फिर पति को उतारा था मौत के घाट, आगरा हत्याकांड का राज आया सामने
15 से 20 नींद की गोली फिर पति को उतारा था मौत के घाट, आगरा हत्याकांड का राज आया सामने
पद्म विभूषण पंडवानी गायिका तीजन बाई का 70 साल की उम्र में निधन, कुछ समय से चल रही थीं बीमार, रायपुर एम्स में ली अंतिम सांस
पद्म विभूषण पंडवानी गायिका तीजन बाई का 70 साल की उम्र में निधन, कुछ समय से चल रही थीं बीमार, रायपुर एम्स में ली अंतिम सांस
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
'नेतन्याहू को पता है असली बॉस कौन', ईरान से खींचतान के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान, इजरायली PM ने मांगा मिलने का समय
'नेतन्याहू को पता है बॉस कौन', ईरान से तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा बयान, इजरायली PM ने मांगा मिलने का समय
लखनऊ में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने दे दिया जीत का मंत्र, सांसद-विधायकों को सीधा संदेश
लखनऊ में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने दे दिया जीत का मंत्र, सांसद-विधायकों को सीधा संदेश
पसीने से आती थी बू तो Gym से निकाला गया शख्स, फीस लौटाकर कहा- अब मत आइए, यूजर्स ने किया रिएक्ट
पसीने से आती थी बू तो Gym से निकाला गया शख्स, फीस लौटाकर कहा- अब मत आइए
Re NEET 2026 OMR Sheet और फाइनल आंसर की जल्द होगी जारी, कब आएगा रिजल्ट और कैसे करें डाउनलोड?
Re NEET 2026 OMR Sheet और फाइनल आंसर की जल्द होगी जारी, कब आएगा रिजल्ट और कैसे करें डाउनलोड?
Embed widget