एक्सप्लोरर

क्या सच में आधी दुनिया को तबाह कर सकता है पाकिस्तान, जानिए उसके परमाणु हथियारों में कितना दम? 

Pakistan Nuclear Weapons: स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट की 2025 की रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान के पास करीब 170 परमाणु वॉरहेड हैं, जबकि भारत के पास लगभग 172 वाॅरहेड हैं.

अमेरिका में हाल ही में पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर के विवादित बयान ने खलबली मचा दी है. फ्लोरिडा के टाम्पा में पाकिस्तानी प्रवासी समुदाय को संबोधित करते हुए मुनीर ने कहा कि अगर पाकिस्तान को भारत से युद्ध में अस्तित्व का खतरा हुआ तो वह आधी दुनिया को अपने साथ ले डूबेगा. साथ ही उन्होंने भारत के सिंधु नदी पर बनाए जाने वाले किसी भी बांध को मिसाइलों से नष्ट करने की धमकी भी दी. 

मुनीर के इन बयानों पर भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया दी. विदेश मंत्रालय ने इसे परमाणु हथियारों से लैस एक गैर-जिम्मेदार देश की मानसिकता करार दिया. मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान की सेना और आतंकी संगठनों के बीच गहरी साठगांठ के कारण उसके परमाणु हथियारों की सुरक्षा को लेकर गंभीर आशंकाएं है. 

भारत के उद्योगपति मुकेश अंबानी को भी बनाया निशाना

मुनीर ने अपने भाषण में भारत के उद्योगपति और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को भी सीधे तौर पर धमकी दी है. उन्होंने कहा कि एक ट्वीट करवाया गया था जिसमें सूरह फील यानी कुरान का 105 वां अध्याय जिसमें हाथियों की सेना के विनाश का वर्णन किया जाता है, के साथ अंबानी की तस्वीर लगाई थी. ताकि यह संदेश दिया जा सके कि पाकिस्तान आगे क्या करने की सोच रहा है. मुनीर ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि हम भारत के पूर्व से शुरुआत करेंगे जहां उसके सबसे कीमती संसाधन है और फिर पश्चिम की ओर बढ़ेंगे. इस बयान को न केवल एक उद्योगपति को दी गई व्यक्तिगत धमकी बल्कि पूरे क्षेत्र की स्थिरता और सुरक्षा के लिए गंभीर खतरे के रूप में देखा जा रहा है.

पाकिस्तान के पास कितने परमाणु हथियार

स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट की 2025 की रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान के पास करीब 170 परमाणु वॉरहेड हैं, जबकि भारत के पास लगभग 172 वाॅरहेड हैं. पाकिस्तान लगातार फिजाइल मटीरियल और डिलीवरी सिस्टम का विकास कर रहा है, लेकिन उसकी परमाणु नीति स्पष्ट नहीं है और नो फर्स्ट यूज का कोई वादा नहीं है. 

क्या सच में आधी दुनिया को तबाह कर सकता है पाकिस्तान

मुनीर का आधी दुनिया वाला दावा हकीकत में संभव नहीं है. पाकिस्तान की सबसे लंबी दूरी की मिसाइल शाहीन III की रेंज महज 2,775 किलोमीटर है जो भारत, मध्य पूर्व और पूर्वी यूरोप के कुछ हिस्सों तक पहुंच सकती है. वहीं पाकिस्तान की कुछ अन्य मिसाइल जैसे अबाबील,  गोरी II, फतेह II और बाबर III  मिसाइलों की रेंज भी 2,500 किलोमीटर से ज्यादा नहीं है. वहीं इनमें से कोई भी मिसाइल उत्तरी अमेरिका, पश्चिमी यूरोप या पश्चिम एशिया तक नहीं पहुंच सकती है. पाकिस्तान के पास इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल व  पूरी तरह से विकसित समुद्री परमाणु क्षमता भी नहीं है. 

क्या पाकिस्तान का दवा सिर्फ बयान बाजी

कुछ सैन्य विशेषज्ञों के अनुसार, पाकिस्तान के परमाणु हथियार केवल क्षेत्रीय स्तर के लिए तैयार है, जिसका मुख्य निशाना भारत रहता है. वहीं आधी दुनिया को तबाह करने जैसा बयान तकनीकी और भौगोलिक रूप  से संभव नहीं है. यह बस राजनीतिक धमकी और मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने की कोशिश है न कि वास्तविक सैन्य क्षमता का संकेत. वहीं नतीजा साफ माना जाता है कि पाकिस्तान के पास परमाणु हथियार जरूर है, लेकिन उसकी पहुंच सीमित है. आधी दुनिया को तबाह करने का दवा हकीकत से कोसों दूर है हालांकि ऐसी बयान बाजी से क्षेत्रीय तनाव और वैश्विक चिंताएं जरूर बढ़ जाती है.

ये भी पढ़ें- भारत के अपाचे से कितना ताकतवर है पाकिस्तान का जेड-10 हेलिकॉप्टर, जानिए दोनों की खासियत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टाइगर श्रॉफ से सलमान तक... किन लोगों को निशाना बना चुका है लॉरेंस बिश्नोई गैंग?
टाइगर श्रॉफ से सलमान तक... किन लोगों को निशाना बना चुका है लॉरेंस बिश्नोई गैंग?
लॉरेंस के गैंग में कितने लोग हैं, कहां-कहां फैलाई दहशत?
लॉरेंस के गैंग में कितने लोग हैं, कहां-कहां फैलाई दहशत?
‘लंकेश की लंका’ में कैसे मनाते हैं दशहरा, क्या वहां भी होता है रावण दहन?
‘लंकेश की लंका’ में कैसे मनाते हैं दशहरा, क्या वहां भी होता है रावण दहन?
इस मिठाई ने दिया था भारत छोड़ो आंदोलन में योगदान, जानें इसका इतिहास?
इस मिठाई ने दिया था भारत छोड़ो आंदोलन में योगदान, जानें इसका इतिहास?

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
कार की रोशनी हो गई है कम? इन आसान तरीकों से चमकाएं हेडलाइट
कार की रोशनी हो गई है कम? इन आसान तरीकों से चमकाएं हेडलाइट
Embed widget