एक्सप्लोरर

ये है पाकिस्तान का सबसे महंगा मुर्गा, एक की कीमत में आ जाएगी मस्त कार

पाकिस्तान के इस स्पेशल मुर्गे को शामो चिकन या शामो मुर्ग कहते हैं. ये पाकिस्तान में बहुत ज्यादा पसंद किया जाता है. इनकी गर्दन और पैर काफी लंबे होते हैं.

भारत में अगर आप कोई मुर्गा खरीदने जाएं तो उसके लिए आपको 200 से 300 रुपये खर्च करने पड़ते हैं. वहीं मुर्गा देसी है तो इसके लिए 1000 से 1500 रुपये खर्च करने पड़ते हैं. जबकि, कड़कनाथ जैसे स्पेशल मुर्गे के लिए आप 2 से 5 हजार रुपये खर्च करते हैं. लेकिन क्या हो अगर हम आपसे कहें कि आपको एक मुर्गे के लिए लाखों रुपये खर्च करने होंगे. पाकिस्तान में एक ऐसा ही मुर्गा है. इसकी कीमत इतनी ज्यादा है कि आप उतने पैसे में एक मस्त सी कार खरीद सकते हैं.

पाकिस्तान का स्पेशल मुर्गा

पाकिस्तान के इस स्पेशल मुर्गे को शामो चिकन या शामो मुर्ग कहते हैं. ये पाकिस्तान में बहुत ज्यादा पसंद किया जाता है. हालांकि, मूल रूप से ये शामो थाईलैंड नस्ल का मुर्गा है. लेकिन 17वीं शताब्दी में जब ये मुर्गा थाईलैंड से जापान पहुंचा तो इसे बड़े तौर पर तैयार किया जाने लगा. जापान से ही ये मुर्गा पाकिस्तान पहुंचा और आज ये पाकिस्तान का सबसे खास मुर्गा हो गया है.

दुनिया के सबसे लंबे मुर्गों की नस्ल

शामो मुर्गे को दुनिया के सबसे लंबे मुर्गों की नस्ल में रखा जाता है. इनकी गर्दन और पैर काफी लंबे होते हैं. जब ये मुर्गा खड़ा होता है तो देखने में ऐसा लगता है जैसे हमला कर देगा. दरअसल, शामो प्रजाति लड़ाकू मुर्गों की प्रजाति है. पहले के समय में इन्हें खाने से ज्यादा लड़ाने में इस्तेमाल किया जाता था.

क्या है इस मुर्गे की कीमत

पाकिस्तान के अलग-अलग बाजार में इसकी कीमत अलग है. लेकिन वहां के एक फेमस यूट्यूबर नादिर अली ने अपने शो पर जब इस प्रजाति के एक मुर्गे को दिखाया तो उसके मालिक ने दावा किया कि इस मुर्गे की कीमत पाकिस्तान में 5 लाख रुपये है. जबकि इस मुर्गी का एक अंडा 10 हजार रुपये का बिकता है. शामो मुर्गे की मांग अब भारत में भी होने लगी है. पाकिस्तान के अलावा अरब देशों में भी इस मुर्गे की डिमांड खूब है. वहां के लोग इसे चाव से खाते हैं. वहीं भारत के बड़े बाजारों में भी आपको ये मुर्गा बिकता हुआ मिल जाएगा. हालांकि, अभी इसे भारत में बड़े पैमाने पर तैयार नहीं किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: अफ्रीका के इस जनजाति के लोग पूरी जिंदगी में सिर्फ एक दिन नहाते,  इस तरीके से रखते हैं शरीर को साफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कितना पुराना है दिल्ली का रामलीला मैदान, कौन है इसका असली मालिक?
कितना पुराना है दिल्ली का रामलीला मैदान, कौन है इसका असली मालिक?
प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी करने वाले को कितनी सजा? जानें नियम
प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी करने वाले को कितनी सजा? जानें नियम
राहुल गांधी पर कोर्ट के फैसले में लगे 8 साल, आखिर अदालतों में कितनी पेंडेंसी?
राहुल गांधी पर कोर्ट के फैसले में लगे 8 साल, आखिर अदालतों में कितनी पेंडेंसी?
बिना सत्रावसान किए कब तक स्थगित रह सकता है कोई संसद सत्र, क्या है लिमिट?
बिना सत्रावसान किए कब तक स्थगित रह सकता है कोई संसद सत्र, क्या है लिमिट?

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Live: राहुल गांधी मानहानि केस में बरी, काफिले में हादसे की जांच करेगी SIT, डीजीपी का आदेश
Live: राहुल गांधी मानहानि केस में बरी, काफिले में हादसे की जांच करेगी SIT, डीजीपी का आदेश
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
सीएम शुभेंदु अधिकारी का CJP पर बड़ा बयान, 'यह सुनिश्चित करें कि कॉकरोच...'
सीएम शुभेंदु अधिकारी का CJP पर बड़ा बयान, 'यह सुनिश्चित करें कि कॉकरोच...'
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
सुल्तानपुर कोर्ट ने किया बरी लेकिन राहुल की मुश्किलें नहीं कम! विजय मिश्रा ने लिया बड़ा फैसला
सुल्तानपुर कोर्ट ने किया बरी लेकिन राहुल की मुश्किलें नहीं कम! विजय मिश्रा ने लिया बड़ा फैसला
कितनी जलन है...पड़ोसियों ने खरोंच डाली नई-नवेली कार, वीडियो देख भड़के यूजर्स
कितनी जलन है...पड़ोसियों ने खरोंच डाली नई-नवेली कार, वीडियो देख भड़के यूजर्स
Embed widget