एक्सप्लोरर

Pahalgam Terror Attack: भारत-पाकिस्तान के बीच जंग हुई तो कौन-सा देश देगा किसका साथ? जान लीजिए जवाब 

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले के बाद से ही भारत और पाकिस्तान के बीच काफी टेंशन शुरू हो गई है, माना जा रहा है कि भारत इस बार कोई करारा जवाब दे सकता है.

Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में बड़ा आतंकी हमला हुआ है, जिसमें भारत के 26 मासूम लोगों की जान चली गई. इस हमले के बाद से ही पूरा देश और भारत सरकार गुस्से में है. सरकार साफ कर चुकी है कि हमले के जिम्मेदार लोगों को बख्शा नहीं जाएगा. इसी बीच सरकार की तरफ से पाकिस्तानी दूतावास और सिंधु जल संधि पर रोक लगाने का ऐलान हुआ. साथ ही पाकिस्तान के किसी भी नागरिक को अब भारत में एंट्री नहीं मिलेगी. उधर पाकिस्तान से भी इस फैसले के बाद काफी भड़काऊ बयान सामने आ रहे हैं. ऐसे में सवाल है कि अगर भविष्य में कभी भारत और पाकिस्तान एक बार फिर भिड़ते हैं या जंग होती है तो दुनिया के कौन से देश किस पाले में होंगे?

ये होगा सबसे बड़ा खतरा
अगर भारत और पाकिस्तान के बीच जंग के हालात बनते हैं तो भारत को दो फ्रंट पर लड़ना पड़ सकता है, क्योंकि चीन लगातार पाकिस्तान के साथ दोस्ती के हाथ बढ़ाता आया है. अगर ऐसा होता है तो ये भारत के लिए काफी मुश्किल हालात हो सकते हैं. हालांकि चीन तमाम चीजों को सोचकर और युद्ध के आखिर में ये फैसला लेगा, क्योंकि अब भारत एक बड़ी ताकत बन चुका है और हालात 1962 से काफी बदल चुके हैं. 

अगर इतिहास पर नजर डालें तो चीन ने पाकिस्तान के लिए भारत से भिड़ना सही नहीं समझा है, 1965 और 1971 की जंग में हर किसी को इसी बात का डर सता रहा था कि कहीं चीन भी दूसरी तरफ से वार न कर दे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. चीन ने इन दोनों लड़ाइयों में खुद को दूर रखा और सीधे तौर पर शामिल नहीं हुआ. हालांकि इसके बाद से चीन और पाकिस्तान के बीच दोस्ती गहरी हुई है और अब हालात कुछ और हो सकते हैं. 

भारत को किन देशों का मिलेगा साथ?
इस वक्त भारत दुनिया में एक मजबूत देश के तौर पर अपनी जगह बना चुका है, ज्यादातर बड़े देशों से भारत के रिश्ते काफी अच्छे हैं. इसमें सबसे बड़ा देश दुनिया की सबसे बड़ी ताकत कहलाने वाला अमेरिका है, जिससे भारत के रिश्ते काफी बेहतर हैं. दोनों देश एक दूसरे के साथ कई तरह का ट्रेड कर रहे हैं और निवेश भी काफी ज्यादा बढ़ रहा है. 

पाकिस्तान ने भी पिछले कुछ सालों में अमेरिका से रिश्ते सुधारने की कोशिश जरूर की है, लेकिन अमेरिका आतंकवाद और बाकी चीजों की वजह से पाकिस्तान को इतनी तवज्जो नहीं देता है. इसमें ये भी याद रखने की जरूरत है कि अमेरिका का सबसे बड़ा दुश्मन ओसामा बिन लादेन भी कई सालों से पाकिस्तान में ही छिपा हुआ था. 

रूस और इजरायल का भी मिलेगा साथ?
अमेरिका के बाद भारत को दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी ताकत रूस का भी समर्थन मिल सकता है. रूस  और भारत के बीच पिछले कई सालों से रिश्ते काफी अच्छे हैं, भारत ने तमाम बड़े हथियार रूस से खरीदे हैं और ऐसी डील आगे भी होती रहेंगीं. पाकिस्तान के साथ युद्ध के दौरान रूस ने भारत का खुलकर साथ दिया था और अमेरिका के नौसेना बेड़े को वापस भेजने पर मजबूर किया था. 

इजरायल और भारत के रिश्ते भी पिछले कई सालों से मजबूत हैं, कारगिल युद्ध के दौरान इजरायल ने भारत की बड़ी मदद की थी. इस दौरान नाइट विजन कैमरे, ड्रोन और बाकी टेक्निकल चीजें इजरायल की तरफ से मुहैया कराई गई थीं. 

अकेला पड़ सकता है पाक
कुल मिलाकर ऐसे हालात में चीन के अलावा भारत के सामने कोई भी बड़ा देश खतरा बनकर नहीं उभरता दिख रहा है. भारत के साथ पंगा लेने पर पाकिस्तान को सिर्फ चीन का ही सहारा होगा, उधर मुस्लिम देशों से भी पाकिस्तान मदद मांग सकता है, लेकिन इसके आसार काफी कम हैं कि भारत के खिलाफ कोई भी इस्लामिक देश युद्ध जैसी स्थिति पैदा करेगा. वहीं अगर चीन का साथ भी नहीं मिला तो जंग में पाकिस्तान के बलूचिस्तान से लेकर पीओके तक भारत के हिस्से में आ सकता है. 

ये भी पढ़ें - भारत-पाकिस्तान ही नहीं ये देश भी हैं एक दूसरे के दुश्मन, नहीं निभाया जाता किसी भी तरह का रिश्ता

मुकेश बौड़ाई पिछले 7 साल से पत्रकारिता में काम कर रहे हैं. जिसमें रिपोर्टिंग और डेस्क वर्क शामिल है. नवभारत टाइम्स, एनडीटीवी, दैनिक भास्कर और द क्विंट जैसे संस्थानों में काम कर चुके हैं. फिलहाल एबीपी न्यूज़ वेबसाइट में बतौर चीफ कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या होता है अवमानना का नोटिस, सही साबित हुआ आरोप तो क्या होगा?
क्या होता है अवमानना का नोटिस, सही साबित हुआ आरोप तो क्या होगा?
भारत में कब-कब रद्द हुए चुनाव, जानें आजादी से अब तक का इतिहास?
भारत में कब-कब रद्द हुए चुनाव, जानें आजादी से अब तक का इतिहास?
अन्ना आंदोलन रामलीला मैदान में हुआ, फिर जंतर-मंतर पर क्यों अड़े प्रदर्शनकारी?
अन्ना आंदोलन रामलीला मैदान में हुआ, फिर जंतर-मंतर पर क्यों अड़े प्रदर्शनकारी?
पेट्रोल-डीजल से कितना अलग LNG फ्यूल, जिससे ट्रेन दौड़ा रहा रेलवे
पेट्रोल-डीजल से कितना अलग LNG फ्यूल, जिससे ट्रेन दौड़ा रहा रेलवे

वीडियोज

2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
Embed widget