एक्सप्लोरर

युद्ध हुआ तो चीन के अलावा कौन से देश देंगे पाकिस्तान का साथ, जानिए भारत के कितने दुश्मन

भारत वायु सेना द्वारा पाकिस्तान में ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम देने के बाद उसका पुराना दोस्त चीन समर्थन में आ गया है. चीन ने भारत की ओर से पाकिस्तान में की गई सैन्य कार्रवाई को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है.

Operation Sindoor: भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' चलाकर पाकिस्तान में बैठे आतंकियों को जहन्नुम की सैर करवाना शुरू कर दिया है. भारत ने मंगलवार देर रात पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक कर 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया. पाकिस्तान की ओर से इस हमले में 26 मौतों की पुष्टि की गई है. इसके अलावा 48 लोग घायल भी हैं. भारत की ओर से पहलगाम आतंकी हमले के 15 दिन बाद की गई कार्रवाई पर कई देशों के बयान भी सामने आए हैं.

इजराइल ने भारत की इस कार्रवाई का समर्थन किया है. इजराइल के राजदूत ने कहा है कि भारत को आत्मरक्षा का अधिकार है और वह ऑपरेशन सिंदूर का समर्थन करता है. वहीं, दूसरी ओर चीन ने इस हमले के बाद पाकिस्तान का समर्थन किया है. फिलहाल सीमा पर जंग जैसे हालात बने हुए हैं, ऐसे में चलिए जानते हैं कि अगर दोनों देशों के बीच जंग होती है चीन के अलावा पाकिस्तान का साथ कौन-कौन से देश देंगे. 

चीन फिर आया साथ

भारत की ओर से किए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद चीन एक बार फिर पाकिस्तान के समर्थन में आ गया है. चीन ने भारत की एयर स्ट्राइक पर चिंता जताई है. उसने कहा है कि भारत की सैन्य कार्रवाई दुर्भाग्यपूर्ण है, हम मौजूदा हालात को लेकर चिंतित हैं. साथी उसने दोनों देशों से संयम बरतने और हालातों को जटिल न बनाने की भी अपील की है. 

तुर्किये भी आया पाकिस्तान के समर्थन में

भारत की एयरस्ट्राइक के बाद तुर्किये भी पाकिस्तान के समर्थन में आ गया है. तुर्की के राजदूत ने इस एयरस्ट्राइक को पाकिस्तान की संप्रभुता का उल्लंघन माना है और निर्दोष लोगों की मौत पर शोक जताया है. तुर्किये ने कहा है कि कश्मीर मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों और कश्मीरी लोगों की आकांक्षाओं के आधार पर हल किया जाना चाहिए. 

अजरबैजान ने भी दिया साथ

ऑपरेशन सिंदूर के बाद अजरबैजान के विदेश मंत्रालय की ओर से भी बयान जारी किया गया है. इसमें कहा गया है कि वह पाकिस्तान के खिलाफ सैन्य हमलों की निंदा करता है, जिसमें नागरिक मारे गए और घायल हुए हैं. 

यह भी पढ़ें: हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल और एंटी-बैलेस्टिक मिसाइल में क्या होता है अंतर, कौन-सी कब होती है इस्तेमाल?

प्रांजुल श्रीवास्तव एबीपी न्यूज में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. फिलहाल फीचर डेस्क पर काम कर रहे प्रांजुल को पत्रकारिता में 9 साल तजुर्बा है. खबरों के साइड एंगल से लेकर पॉलिटिकल खबरें और एक्सप्लेनर पर उनकी पकड़ बेहतरीन है. लखनऊ के बाबा साहब भीम राव आंबेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता का 'क, ख, ग़' सीखने के बाद उन्होंने कई शहरों में रहकर रिपोर्टिंग की बारीकियों को समझा और अब मीडिया के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं. प्रांजुल का मानना है कि पाठक को बासी खबरों और बासी न्यूज एंगल से एलर्जी होती है, इसलिए जब तक उसे ताजातरीन खबरें और रोचक एंगल की खुराक न मिले, वह संतुष्ट नहीं होता. इसलिए हर खबर में नवाचार बेहद जरूरी है.

प्रांजुल श्रीवास्तव काम में परफेक्शन पर भरोसा रखते हैं. उनका मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ सूचनाओं को पहुंचाने का काम नहीं है, यह भी जरूरी है कि पाठक तक सही और सटीक खबर पहुंचे. इसलिए वह अपने हर टास्क को जिम्मेदारी के साथ शुरू और खत्म करते हैं. 

अलग अलग संस्थानों में काम कर चुके प्रांजुल को खाली समय में किताबें पढ़ने, कविताएं लिखने, घूमने और कुकिंग का भी शौक है. जब वह दफ्तर में नहीं होते तो वह किसी खूबसूरत लोकेशन पर किताबों और चाय के प्याले के साथ आपसे टकरा सकते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अन्ना आंदोलन रामलीला मैदान में हुआ, फिर जंतर-मंतर पर क्यों अड़े प्रदर्शनकारी?
अन्ना आंदोलन रामलीला मैदान में हुआ, फिर जंतर-मंतर पर क्यों अड़े प्रदर्शनकारी?
पेट्रोल-डीजल से कितना अलग LNG फ्यूल, जिससे ट्रेन दौड़ा रहा रेलवे
पेट्रोल-डीजल से कितना अलग LNG फ्यूल, जिससे ट्रेन दौड़ा रहा रेलवे
वोट चोरी सही निकली तो क्या चुनावों को रद्द कर सकता है सुप्रीम कोर्ट?
वोट चोरी सही निकली तो क्या चुनावों को रद्द कर सकता है सुप्रीम कोर्ट?
अगर सरकार सुप्रीम कोर्ट का आदेश न माने तो क्या होगा,क्या है प्रावधान?
अगर सरकार सुप्रीम कोर्ट का आदेश न माने तो क्या होगा,क्या है प्रावधान?

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
तीसरे टी20 से पहले महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे गौतम गंभीर
तीसरे टी20 से पहले महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे गौतम गंभीर
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget