एक्सप्लोरर

हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल और एंटी-बैलेस्टिक मिसाइल में क्या होता है अंतर, कौन-सी कब होती है इस्तेमाल?

भारत ने पहलगाम हमले के बाद अब 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर चलाकर इसका बदला लिया है. भारत की तरफ से पाकिस्तान और पीओके में आतंकियों के 9 ठिकानों को मिसाइलों को ध्वस्त कर दिया गया है.

भारत ने मॉक ड्रिल से पहले पाकिस्तान में ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया है. भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान और पीओके के 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाते हुए वहां मौजूद आतंकियों को जहन्नुम भेज दिया है. भारत ने 7 मई बुधवार, देर रात इस ऑपरेशन के जरिए मरकज सुब्हान अल्लाह, बहावलपुर, मरकज तैयबा, मुरिदके, सरजल, टेहड़ा कलां , महमूना जोया, सियालकोट, मरकज अहले हदीस, बरनाला, मरकज अब्बास, कोटली, शवाई नाला कैंप, मुजफ्फराबाद और सैयदना बिलाल कैंप, मुजफ्फराबाद में जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और हिज्बुल मुजाहिदीन के ठिकानों को ध्वस्त कर दिया. इस ऑपरेशन में भारतीय वायुसेना की तरफ से राफेल के साथ हैमर और स्केल्प मिसाइलों का उपयोग किया. आपको बता दें कि स्केल्प एक क्रूज मिसाइल है. 

चलिए आपको बताते हैं कि हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल और एंटी-बैलेस्टिक मिसाइल में क्या होता है अंतर, कौन-सी कब होती है इस्तेमाल...

हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल 
हारइपसोनिक क्रूज मिसाइल वह मिसाइल होती है जो ध्वनि की गति मैक 1 से 5 गुना या उससे तेज गति से उड़ती है और दुश्मन के रडार को आसानी से चमका देते हुए दुश्मन के इलाकों को पल भर में ध्वस्त करने की क्षमता रखती है. इस तरह की मिसाइल जमीन से लगभग 90 किलोमीटर की ऊंचाई से उड़ती है और सटीक नियंत्रण के साथ दुश्मन पर हमला करती है. भारत उन देशों की लिस्ट में शामिल है जिनके पास हाइपरसोनिक मिसाइल है. हाइपरसोनिक मिसाइल लगातार गति और दिशा बदल सकती है. इसके चलते उनको इंटरसेप्ट करना मुश्किल होता है. इसको एयर, लैंड या समुद्र से आराम से दुश्मनों के ठिकानों पर लॉन्च किया जा सकता है. ये इतने कम समय में हमला करती हैं कि दुश्मन को रियक्शन का टाइम ही नहीं मिलता है.  

एंटी-बैलिस्टिक मिसाइल
एंटी-बैलिस्टिक मिसाइल वह मिसाइल होती है जो दुश्मन की तरफ से आ रही बैलेस्टिक मिसाइल को हवा में ही मार कर गिराती है. इनका मुख्य काम दुश्मन के मिसाइल को डिटेक्ट करना और हवा में ही नष्ट कर देना होता है ताकि दुश्मन के हमले से सुरक्षित बचा जा सके. इसको लॉन्च करने से पहले दुश्मन की मिसाइल को रडार से ट्रैक किया जाता है फिर इंटरसेप्टर मिसाइल लॉन्च करके उसको हवा में मार गिराया जाता है. आयरन डोम, अमेरिका का THAAD और भारत का PAD और  AAD एंटी-बैलिस्टिक मिसाइल सिस्टम है.

कौन-सी कब होती है इस्तेमाल
हाइपरसोनिक मिसाइल का उपयोग तब किया जाता है जब हमला दुश्मन के सबसे सुरक्षित स्थान जैसे बंकर, एयरबेस, रडार, कमांड सेंटर को तबाह करना हो. इसके अलावा दुश्मन के मजबूत एयर डिफेंस को चमका देना हो तब. इसको स्ट्रेटेजिक ऑपरेशन के दौरान खूब यूज किया जाता है. वहीं, एंटी-बैलेस्टिक मिसाइल का उपयोग तब किया जाता है जब दुश्मन ने आपके ऊपर बैलेस्टिक मिसाइल से हमला किया हो और उसको मार गिराना हो. ये डिफेंस के समय एक्टिव होती हैं, अटैक नहीं करतीं हैं. 

इसे भी पढ़ें- 1971 में 15 दिनों तक हरे कपड़े से छिपाया गया था ताजमहल, क्या मॉक ड्रिल में भी ऐसा होगा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेलवे को एक दिन में कितना कमाकर देती है राजधानी ट्रेनें? चौंका देगा हिसाब
रेलवे को एक दिन में कितना कमाकर देती है राजधानी ट्रेनें? चौंका देगा हिसाब
दिल्ली से By Car जाना है USA, क्या है पूरा तरीका और कितना आता है खर्च
दिल्ली से By Car जाना है USA, क्या है पूरा तरीका और कितना आता है खर्च
हिंदुओं में यमराज का कॉन्सेप्ट तो मुस्लिमों में क्या, कैसे होता है हिसाब?
हिंदुओं में यमराज का कॉन्सेप्ट तो मुस्लिमों में क्या, कैसे होता है हिसाब?
MLA या MLC, कौन ज्यादा ताकतवर? समझें दोनों की पावर
MLA या MLC, कौन ज्यादा ताकतवर? समझें दोनों की पावर

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
Maharashtra MLC Election Result Live: सभी पांच सीटों के नतीजे, कौन मार रहा बाजी? पढ़ें अपडेट
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की पांच सीटों के नतीजे, कौन मार रहा बाजी? पढ़ें अपडेट
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गेहूं बोने से पहले करें ये 5 काम, बाद में नहीं होगी परेशानी
गेहूं बोने से पहले करें ये 5 काम, बाद में नहीं होगी परेशानी
Embed widget