एक्सप्लोरर

कोई देश परमाणु बम फेंक दे तो रेडिएशन से बचने का क्या होता है तरीका? जानें काम की बात

परमाणु हमले में सबसे खतरनाक उसका रेडिएशन होता है, जो कई किलोमीटर तक फैलता है. बम धमाके से ज्यादा मौतें इसके रेडिएशन के कारण ही होती हैं. जापान के हिरोशिमा और नागासाकी में भ्ज्ञी ऐसा ही हुआ था.

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के करीब 15 दिन बाद भारत ने पाकिस्तान में ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया है. भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकियों के 9 ठिकानों पर मिसाइल अटैक कर कई आतंकियों को मार गिराया है. इस हमले में जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा जैसे आतंकी संगठनों के ठिकानों को निशाना बनाया गया. भारत की ओर से यह कार्रवाई ऐसे समय में की गई है, जब पाकिस्तान लगातार भारत को परमाणु हमले की धमकी दे रहा है. 

बता दें, भारत और पाकिस्तान दोनों ही न्यूक्लियर पावर देश हैं. पहलगाम आतंकी हमले के बाद से ही पाकिस्तान भारत की ओर से जवाबी कार्रवाई से डरा हुआ है और भारत को परमाणु हमले की धमकी दे रहा है. हालांकि, भारत ने पाकिस्तान को उसी की भाषा में करार जवाब दे दिया है. ऐसे में अगर पाकिस्तान भी भारत पर हमला करता है और युद्ध जैसे हालात बनत हैं तो पाकिस्तान परमाणु बम का प्रयोग कर सकता है. 

धमाके से ज्यादा घातक होता है उसका रेडिएशन

परमाणु बम दुनिया का सबसे खतरनाक हथियार है. इसका इस्तेमाल आखिरी बार द्वितीय विश्व युद्ध में हुआ था, जब अमेरिका ने जापान के हिरोशिमा और नागासाकी पर परमाणु बम गिराए थे. इस हमले में जापान के हिरोशिमा में ही कुछ मिनटों में करीब 80 हजार लोगों की मौत हो गई थी. विस्फोट से इतनी गर्मी पैदा हुई थी कि कई लोग जल गए थे. वहीं, हमले के बाद इतना खतरनाक रेडिएशन फैला कि कई लोगों की मौत बाद में भी हुई. इस रेडिएशन का असर हिरोशिमा में आज भी देखने को मिलता है. वहीं नागासाकी में परमाणु हमले के बाद शहर का 80 फीसदी हिस्सा तबाह हो गया था. 

रेडिएशन से कैसे कर सकते हैं बचाव?

सबसे पहले यह जान लें कि अगर कोई देश परमाणु हमला करता है तो बचाव के लिए बहुत कम समय मिलता है, क्योंकि विस्फोट के बाद गर्मी और ऊर्जा बहुत तेजी से उत्पन्न होती और फैलती है. सबसे खतरनाक इसका रेडिएशन होता है और यह कई किलोमीटर तक फैलता है. ऐसे में रेडिएशन से बचने के लिए दूर भागने की कोशिश न करें और जहां भी जगह मिले, खुद को कैद कर लें और अगले 24 घंटे तक बाहर न निकलें. आपने जो कपड़े पहने हैं, उसे तुरंत उतार दें और इन्हें एक प्लास्टिग बैग में बंद करके इंसानों और जानवरों की पहुंच से दूर कर दें, क्योंकि कपड़ों पर रेडिएशन रहने के चांसेस सबसे ज्यादा होते हैं. इसके बाद नहाएं और खुद को साबुन से साफ करें. ध्यान रखें शरीर को ज्यादा न रगड़ें और आंख, नाक और कान को साफ कपड़े से ही साफ करें. 

यह भी पढ़ें: कितने रुपये की आती है एक हैमर मिसाइल, जिसने पाकिस्तान में नेस्तनाबूद कर दिए आतंकियों के ठिकाने

प्रांजुल श्रीवास्तव एबीपी न्यूज़ में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह बतौर फीचर डेस्क शिफ्ट हेड के रूप में काम कर रहे हैं. अपने 10 साल के पत्रकारिता करियर में वह टाइम्स नाउ नवभारत और अमर उजाला जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म में भी न्यूज़ डेस्क की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं.

प्रांजुल श्रीवास्तव के पास प्रिंट न्यूज़ में काम करने का भी अनुभव है. वह बतौर रिपोर्टर लखनऊ, रायबरेली , मुरादाबाद जैसे शहरों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं. इस दौरान वह नवभारत टाइम्स और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित अखबारों से जुड़े रहे.

पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो उन्होंने लखनऊ के बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है. वह AI संबंधित कोर्स भी कर चुके हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Election Laws: क्या चुनावी नतीजों के खिलाफ की जा सकती है अपील, किन देशों में है यह कानून?
क्या चुनावी नतीजों के खिलाफ की जा सकती है अपील, किन देशों में है यह कानून?
DNPA ACT: क्या है नया डेटा प्रोटेक्शन कानून, इससे कौन-से नियम होंगे लागू?
क्या है नया डेटा प्रोटेक्शन कानून, इससे कौन-से नियम होंगे लागू?
Dubai luxury Property: दुबई में कैसे खरीद सकते हैं घर, कितने रुपये करने पड़ते हैं इनवेस्ट?
दुबई में कैसे खरीद सकते हैं घर, कितने रुपये करने पड़ते हैं इनवेस्ट?
Karwa Chauth 2026: देश के किस शहर में सबसे पहले दिखता है करवाचौथ का चांद? जानें टाइमिंग
देश के किस शहर में सबसे पहले दिखता है करवाचौथ का चांद? जानें टाइमिंग

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget