एक्सप्लोरर

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद पाकिस्तानी झंडे में लिपटी दिखीं आतंकियों की लाश, जानिए झंडे को लेकर क्या है पाकिस्तान में नियम

भारत की एयरस्ट्राइक में मारे गए आतंकियों को पाकिस्तान में शहीदों की तरह सम्मान दिया गया है. सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में दावा किया गया है कि आतंकियों के शवों को पाकिस्तानी झंडे में लपेटा गया.

इंडियन आर्मी के ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान को हिलाकर रख दिया है. भारत ने 6-7 मई के दरमियानी रात पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर पर मिसाइल से हमला कर आतंकियों के ठिकानों को निशाना बनाया और पूरी तरह से उनके लॉन्च पैड को तबाह कर दिया. इस हमले में आतंकी मसूद अजहर के परिवार के भी कई लोगों की मौत हुई है. भारतीय सेना की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, भारत ने पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकानों पर मिसाइल से हमला बोला. 

इस हमले के बाद पाकिस्तान की ओर से लगातार बयानबाजी हो रही है. आधिकारिक बयान के मुताबिक, हमले में 26 लोगों की मौत हुई है और 46 लोग घायल हुए हैं. पाकिस्तानी मीडिया की ओर से कहा गया है कि भारतीय सेना के हमले में मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं. भारत की इस एयरस्ट्राइक के बाद पाकिस्तान से कई तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिसमें तबाही का मंजर साफ दिख रहा है. हालांकि, कुछ तस्वीरों ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है. 

पाकिस्तानी झंडे में लिपटे दिखे आतंकियों के शव

पाकिस्तान में भारत की एयरस्ट्राइक के बाद कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं. कुछ तस्वीरों में आतंकियों के ताबूतों पर पाकिस्तानी झंडा लिपटा दिख रहा है. सोशल मीडिया पद दावा किया जा रहा है कि भारत की एयरस्ट्राइक में मारे गए आतंकियों को पाकिस्तान में शहीदों की तरह सम्मान दिया गया है और उनके शवों को पाकिस्तानी झंडे में लपेटकर ले जाया गया. वायरल तस्वीरों में पाकिस्तानी झंडे में लिपटे कुछ ताबूत एक ट्रैक्टर पर रखे दिख रहे हैं. 

क्या भारत की तरह ही है पाकिस्तान में नियम

भारत में किसी सैनिक की मौत होने पर उसे उचित सम्मान दिया जाता है. सैनिक के शव को तिरंगे में लपेटा जाता है और सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी जाती है. पाकिस्तान में भी ऐसा ही नियम है और सैनिकों के शवों को पाकिस्तानी झंडे में लपेटा जाता है. हालांकि, 'ऑपरेशन सिंदूर' में मारे गए आतंकियों को भी पाकिस्तान ने शहीदों जैसा सम्मान दिया है. ऐसा ही एक मामला 2016 में सामने आया था, जब पाकिस्तान की एक मस्जिद में हुए आत्मघाती हमले में मारे गए कैडेट्स को पाकिस्तानी झंडे में लपेटा गया था. 

पाकिस्तानी झंडे को लेकर क्या है नियम?

पाकिस्तान के फ्लैग कोड के मुताबिक, किसी शहीद के शव को पाकिस्तानी झंडे में लपेटा जाएगा. हालांकि, इस दौरान इस बात का ध्यान रखा जाना चाहिए कि किसी भी हाल में पाकिस्तानी झंडे को कब्र के साथ दफन न किया जाए. शव को दफन से पहले झंडे को हटा लिया जाता है और दफन के बाद उसे कब्र के ऊपर रखा जाता है. 

यह भी पढ़ें: क्या होती हैं लेजर गाइडेड मिसाइल? भारत से पहले इन देशों ने भी किया है इनका इस्तेमाल

प्रांजुल श्रीवास्तव एबीपी न्यूज में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. फिलहाल फीचर डेस्क पर काम कर रहे प्रांजुल को पत्रकारिता में 9 साल तजुर्बा है. खबरों के साइड एंगल से लेकर पॉलिटिकल खबरें और एक्सप्लेनर पर उनकी पकड़ बेहतरीन है. लखनऊ के बाबा साहब भीम राव आंबेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता का 'क, ख, ग़' सीखने के बाद उन्होंने कई शहरों में रहकर रिपोर्टिंग की बारीकियों को समझा और अब मीडिया के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं. प्रांजुल का मानना है कि पाठक को बासी खबरों और बासी न्यूज एंगल से एलर्जी होती है, इसलिए जब तक उसे ताजातरीन खबरें और रोचक एंगल की खुराक न मिले, वह संतुष्ट नहीं होता. इसलिए हर खबर में नवाचार बेहद जरूरी है.

प्रांजुल श्रीवास्तव काम में परफेक्शन पर भरोसा रखते हैं. उनका मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ सूचनाओं को पहुंचाने का काम नहीं है, यह भी जरूरी है कि पाठक तक सही और सटीक खबर पहुंचे. इसलिए वह अपने हर टास्क को जिम्मेदारी के साथ शुरू और खत्म करते हैं. 

अलग अलग संस्थानों में काम कर चुके प्रांजुल को खाली समय में किताबें पढ़ने, कविताएं लिखने, घूमने और कुकिंग का भी शौक है. जब वह दफ्तर में नहीं होते तो वह किसी खूबसूरत लोकेशन पर किताबों और चाय के प्याले के साथ आपसे टकरा सकते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pm Modi Australia Visit: समंदर पार से आ रहा है भारत का नया 'पावरहाउस'! यूरेनियम भंडार वाले इस देश से क्या है PM मोदी की महा-डील?
समंदर पार से आ रहा है भारत का नया 'पावरहाउस'! यूरेनियम भंडार वाले इस देश से क्या है PM मोदी की महा-डील?
अपने शासन काल में कितनी तनख्वाह लेता था बादशाह अकबर? क्या उस वक्त भी होते थे बैंक खाते
अपने शासन काल में कितनी तनख्वाह लेता था बादशाह अकबर? क्या उस वक्त भी होते थे बैंक खाते
तिजोरी में बंद है इस कोल्ड ड्रिंक का सीक्रेट फॉर्मूला! सिर्फ दो लोगों को है पता, साथ सफर करने पर भी बैन
तिजोरी में बंद है इस कोल्ड ड्रिंक का सीक्रेट फॉर्मूला! सिर्फ दो लोगों को है पता, साथ सफर करने पर भी बैन
PM Modi In Melbourne: कब तक तैयार हो जाएगा भारत का स्पेस स्टेशन, जानें अब तक कितना हो चुका काम?
कब तक तैयार हो जाएगा भारत का स्पेस स्टेशन, जानें अब तक कितना हो चुका काम?

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहबाज शरीफ का बलूचिस्तान दौरे के दिन बलूच लड़ाको ने कब्जाया शहर; बैंक, थाने समेत सरकारी इमारतें आग के हवाले
शरीफ के बलूचिस्तान दौरे के दिन बलूच लड़ाको ने कब्जाया शहर; बैंक समेत सरकारी इमारतें आग के हवाले
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Embed widget