एक्सप्लोरर

जब नहीं होंगे इंसान तो कौन करेगा पृथ्वी पर राज, महाप्रलय के बाद क्या होगा? आ गई रिसर्च

पृथ्वी पर 5 बार महाविनाश हुआ और सबकुछ खत्म हो गया, उसी तरह एक बार फिर दुनिया खत्म होगी. इंसानों का अस्तित्व खत्म हो जाएगा, लेकिन आपने कभी सोचा है कि छठी बार महाविनाश के बाद पृथ्वी पर कौन राज करेगा?

हमारी पृथ्वी पर इंसानों से पहले कौन रहता था? जवाब होगा- डायनासोर. लेकिन आपसे पूछा जाए कि डायनासोर से पहले पृथ्वी पर कौन था? तो आप थोड़ा सोच में पड़ सकते हैं. दरअसल, जिस पृथ्वी पर हम रहते हैं, वह अबतक 5 बार महाप्रलय का सामना कर चुकी है. हर महाप्रलय ने पृथ्वी पर से जीवन को पूरी तरह नष्ट कर दिया. यह बात जितनी सच है, उतनी ही यह भी कि हर महाविनाश के बाद जीवन फिर से पनपा है. 

जिस तरह पृथ्वी पर 5 बार महाविनाश हुआ और सबकुछ खत्म हो गया, उसी तरह एक बार फिर दुनिया खत्म होगी. इंसानों का अस्तित्व खत्म हो जाएगा, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि छठी बार महाविनाश के बाद पृथ्वी पर कौन राज करेगा? आप भविष्य के मानव के बारे में सोच रहे होंगे, जिसके बारे में तरह-तरह के दावे किए गए हैं. हालांकि, ऐसा नहीं है. महाविनाश के बाद पृथ्वी पर राज करने वाला जीव अभी भी दुनिया में मौजूद है. एक शोध में इसकी पुष्टि हुई है. 

इसांनों के बाद किसका होगा वर्चस्व  

इसांनो के पृथ्वी पर छठी सभ्यता जन्म लेगी. वैज्ञानिकों का मानना है कि छठी सभ्यता में पानी के नीचे रहने वाला ऑक्टोपस अपना वर्चस्व जमाएगा. ऑक्सफ़ोर्ड विश्वविद्यालय के प्रोफेसर टिम कूलसन की अभूतपूर्व शोध से पता चलता है कि ये ऑक्टोपस जैसे  समुद्री मास्टरमाइंड मानव के पश्चात दुनिया में अगली सभ्यता के वास्तुकार हो सकते हैं। उनके शोध में कहा गया है कि जब इंसान पृथ्वी पर नहीं होंगे, तब यह आठ पैरों वाला समुद्री जीव पृथ्वी पर राज करेगा. 

ऑक्टोपस ही क्यों?

वैज्ञानिकों का कहना है कि ऑक्टोपस को जो चीज अन्य जीवों से अलग बनाती है, वह है उनका दिमाग. ऑक्टोपस काफी बुद्धिमान जीव है, जिनके बाद मनुष्यों की जगह अगली सभ्यता बनाने की क्षमता है. शोध में कहा गया है कि ऑक्टोपस कंप्यूटर जैसा दिमाग रखते हैं. मनुष्यों के विपरीत, वे अपनी सारी प्रोसेसिंग पॉवर एक खोपड़ी के आकार की टोकरी में रखते हैं और अपनी बुद्धि को अपने पूरे शरीर में वितरित करते हैं। उनके प्रत्येक हाथ का अपना छोटा मस्तिष्क होता है जो स्वतंत्र रूप से समस्या-समाधान कर सकता है, जिससे वे मूल क्लाउड कंप्यूटिंग सिस्टम बन जाते हैं। वैज्ञानिकों कहना है कि ऑक्टोपस मल्टीटास्किंग होते हैं, उनका एक हाथ भोजन की तलाश कर सकता है, जबकि दूसरा हाथ अन्य काम में लग सकता है. 

इंसानों की तरह करते हैं टूल्स का प्रयोग

वैज्ञानिकों का कहना है कि ऑक्टोपस इंसानों की तरह कई तरह के टूल्स का प्रयोग कर सकते हैं. उन्हें अपने मोबाइल होम्स के लिए नारियल के गोले और बोतलों प्रयोग का अस्थायी शेल्टर्स के रूप में करते हुए देखा गया है. यहां तक कि वे अपने बचाव के लिए भी औजारों का इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे यह साबित होता है कि जब अगली सभ्यता के विका की बात आती है तो वे पहले से ही अपनी निर्माण सामग्री एकत्र कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: अगर धरती पर मौजूद सारी बर्फ पिघल जाए तो क्या होगा, कैसी नजर आएगी अपनी पृथ्वी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पृथ्वी पर नहीं बनती तो कहां से आई चांदी, क्या यह पूरी तरह खत्म हो जाएगी?
पृथ्वी पर नहीं बनती तो कहां से आई चांदी, क्या यह पूरी तरह खत्म हो जाएगी?
किन किन देशों में बैन है स्टारलिंक? भारत में आया तो कितना तेज होगा इंटरनेट
किन किन देशों में बैन है स्टारलिंक? भारत में आया तो कितना तेज होगा इंटरनेट
उपचुनाव में सांसद-विधायक बने नेताओं को कब से मिलेगी सैलरी, जानें नियम?
उपचुनाव में सांसद-विधायक बने नेताओं को कब से मिलेगी सैलरी, जानें नियम?
नार्वे में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या खरीद सकते हैं?
नार्वे में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या खरीद सकते हैं?

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन

Embed widget