एक्सप्लोरर

Nude Parties in India: क्या होती है न्यूड पार्टी, जिसे लेकर छत्तीसगढ़ में मचा बवाल? जानें भारत में इसे लेकर क्या हैं नियम

Modern Social Gathering: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में न्यूड पार्टी को लेकर काफी बवाल मचा हुआ है. चलिए आपको बताते हैं कि न्यूड पार्टी क्या होती है और इसको लेकर भारत में क्या नियम कानून हैं.

Culture Behind Nude Events: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में इस समय न्यूड पार्टी को लेकर जारी पोस्टर को लेकर बवाल मचा हुआ है. भाजपा- कांग्रेस इसको लेकर एक दूसरे पर निशाना साध रहे हैं. इस पूरे मामले लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने भी बयान देते हुए कहा कि पुलिस को दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की पूरी छूट दी गई है. वहीं, पुलिस ने अभी तक इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. महिला आयोग, बजरंग दल और कांग्रेस ने इस पूरे मामले पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. ऐसे में सबसे मन में सवाल आता है कि जिस न्यूड पार्टी के पोस्टर को लेकर पूरे छत्तीसगढ़ में बवाल मचा हुआ है, वह होती क्या है और उसको लेकर भारत में क्या कानून है. चलिए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं.

क्या होती है न्यूड पार्टी?

आजकल सोशल मीडिया और इंटरनेट के ज़माने में अक्सर "न्यूड पार्टी" शब्द सुना जाता है. लेकिन बहुत लोग समझ नहीं पाते कि आखिर ये होती क्या है. न्यूड पार्टी का मतलब है कि एक समूह लोग आपस में एक जगह इकट्ठा होते हैं और सभी लोग बिना कपड़ों के, पूरी तरह प्राकृतिक रूप में एक-दूसरे के साथ समय बिताते हैं. इसे अक्सर एक तरह का सामाजिक या कल्चरल एक्सपीरियंस माना जाता है.

इसका मकसद क्या होता है?

न्यूड पार्टी का मुख्य उद्देश्य शरीर के प्रति सहजता और आत्मविश्वास बढ़ाना होता है. लोग इस तरह की पार्टियों में भाग लेकर अपने शरीर के बारे में किसी भी तरह के डर, शर्म या सामाजिक जजमेंट से मुक्त होने की कोशिश करते हैं. कई लोग इसे मानसिक और भावनात्मक स्वतंत्रता का माध्यम भी मानते हैं. कुछ लोग इसे सोशल कनेक्शन के रूप में भी देखते हैं. 

नियम और सुरक्षा

न्यूड पार्टी में कुछ नियम और दिशानिर्देश होते हैं ताकि सभी प्रतिभागी सुरक्षित और सहज महसूस करें. इनमें शामिल हैं-

  • सहमति: किसी को भी मजबूर नहीं किया जाता. भाग लेने वाला हर व्यक्ति अपनी इच्छा से आता है.
  • सुरक्षा: जगह सुरक्षित और निजी होती है. आमतौर पर इन पार्टियों में बाहरी लोगों का प्रवेश नहीं मिलता है.
  • सम्मान और व्यवहार: सभी लोग एक-दूसरे का सम्मान करते हैं. किसी की निजता या व्यक्तिगत जगह का उल्लंघन नहीं किया जाता.
  • कैमरा/फोन नीति: अधिकतर पार्टियों में कैमरा या फोन का उपयोग प्रतिबंधित होता है ताकि सभी सुरक्षित महसूस करें.

कहां होती हैं ये पार्टियां?

न्यूड पार्टी आमतौर पर निजी जगहों, रिसॉर्ट्स, या क्लबों में आयोजित की जाती हैं. कुछ देशों में ऐसे पार्टियों के लिए विशेष स्थल भी हैं. कई लोग इसे एक नई अनुभव की तलाश के रूप में लेते हैं.

क्या हैं इसके फायदे?

  • शरीर के प्रति आत्मविश्वास बढ़ता है: लोग अपने शरीर को स्वाभाविक रूप में स्वीकारना सीखते हैं.
  • मानसिक तनाव कम होता है: सुरक्षित और आरामदायक माहौल में लोग खुलकर रह सकते हैं.
  • सोशल कनेक्शन: लोग नए दोस्त बनाते हैं और सामाजिक अनुभव साझा करते हैं.

भारत में क्या है इसको लेकर नियम-कानून?

कई बार देश में न्यूड पार्टी से जुड़े मामले देखने को मिल जाते हैं, इसके बावजूद भारत में नियम-कानून और कल्चर के हिसाब से इस तरह की पार्टी के लिए किसी तरह की कोई अनुमति नहीं है. इस तरह की पार्टी का कल्चर पश्चिमी देशों में देखने को मिलती है, वहीं इस तरह के पार्टी का आयोजन होता है.

इसे भी पढ़ें: Cheapest Gold In Which Country: दुनिया के किस देश में सबसे सस्ता है सोना, क्या है इसकी वजह?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India Oil Imports: दूसरे देशों से खरीदने के बावजूद भारत क्यों करता है तेल एक्सपोर्ट? जानें वजह
दूसरे देशों से खरीदने के बावजूद भारत क्यों करता है तेल एक्सपोर्ट? जानें वजह
Ship Bottom Colour: समुद्री जहाजों की तली हमेशा लाल रंग की क्यों होती है? जानें दिलचस्प वजह
समुद्री जहाजों की तली हमेशा लाल रंग की क्यों होती है? जानें दिलचस्प वजह
Murasu Cyclone: अर्नब के बाद एक और आफत, क्या है मुरासु साइक्लोन, कितना खतरनाक?
अर्नब के बाद एक और आफत, क्या है मुरासु साइक्लोन, कितना खतरनाक?
UPI Payment: किन देशों में चलता है भारत का यूपीआई, यहां देखें पूरी लिस्ट?
किन देशों में चलता है भारत का यूपीआई, यहां देखें पूरी लिस्ट?

वीडियोज

Sansani | Jaipur News: जयपुर की डरावनी कहानी | ABP News
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally | Rahul Gandhi: 'महारैली' का मंच.. ज्ञानेश पर सीधी जंग ! | Congress
Chitra Tripathi | India Bloc Ramlila Maidan Rally: 'रामलीला' से हिलेगा' मोदी किला'? | Breaking | ABP
INDIA Bloc Rally Vs BJP Padyatra: BJP की पदयात्रा और विपक्ष की रैली की Inside Story | Rahul Gandhi
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally: ज्ञानेश पर लड़ाई..मोदी-शाह तक आई? | Rahul Gandhi | Congress | BJP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मिसाइल की तरह जमीन पर आ गिरा विमान', लोगों ने फ्लोरिडा हादसे पर क्या कहा?
'मिसाइल की तरह जमीन पर आ गिरा विमान', लोगों ने फ्लोरिडा हादसे पर क्या कहा?
यूपी चुनाव के लिए BJP का चक्रव्यूह तैयार, PM मोदी और अमित शाह संभालेंगे कमान
यूपी चुनाव के लिए BJP का चक्रव्यूह तैयार, PM मोदी और अमित शाह संभालेंगे कमान
देश के 5 सबसे प्रदूषित शहरों में 3 पंजाब से, दिल्ली-नोएडा का भी हाल बुरा, देखें लिस्ट
देश के 5 सबसे प्रदूषित शहरों में 3 पंजाब से, दिल्ली-नोएडा का भी हाल बुरा, देखें लिस्ट
Shah Rukh Khan Birthday Live Updates: शाहरुख खान का 61वां बर्थडे आज, होटल के बाहर दिखी एक्टर की पहली झलक, फैंस को दी फ्लाइंग किस
Live Updates: शाहरुख खान का 61वां बर्थडे आज, होटल के बाहर दिखी एक्टर की पहली झलक
न्यूजीलैंड से सीरीज जीते, लेकिन बेनकाब हुईं टीम इंडिया की 3 सबसे बड़ी कमजोरियां
NZ से सीरीज जीते, लेकिन बेनकाब हुईं टीम इंडिया की 3 सबसे बड़ी कमजोरियां
बिहार: निर्दलीय MLC की BJP में वापसी से JDU नाराज! शीर्ष नेतृत्व से बड़ी मांग
बिहार: निर्दलीय MLC की BJP में वापसी से JDU नाराज! शीर्ष नेतृत्व से बड़ी मांग
पंजाब में ईडी का 16 जगहों पर छापा, पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर पर भी पहुंची जांच टीम
पंजाब में ईडी का 16 जगहों पर छापा, पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर पर भी पहुंची जांच टीम
ऑन-कॉल पंक्चर सर्विस! बाइक को ही बना दिया दुकान, वीडियो वायरल
ऑन-कॉल पंक्चर सर्विस! बाइक को ही बना दिया दुकान, वीडियो वायरल
Embed widget