एक्सप्लोरर

इमरजेंसी ही नहीं इन फिल्मों का भी हुआ दुनियाभर में विरोध, कुछ पर आज तक भी है बैन

कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' को कई देशों में विरोध का सामना करना पड़ा रहा है. खासकर ब्रिटेन में इस फिल्म को लेकर ज्यादा हल्ला मचा है.क्या आप जानते हैं कि कई ऐसी फिल्में हैं, जिसका विरोध हो चुका है.

अभिनेत्री कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' को लेकर भारत समेत कई देशों में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. विरोध प्रदर्शन का मामला इतना बढ़ गया है कि इसको लेकर भारत के विदेश मंत्रालय को बयान भी जारी करना पड़ा है. दरअसल ब्रिटेन में फिल्म 'इमरजेंसी' के दिखाए जाने पर विरोध हुआ है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इससे पहले भी कई फिल्मों को लेकर दुनियाभर में विरोध प्रदर्शन हो चुका है. 

इमरजेंसी फिल्म को लेकर विरोध प्रदर्शन

कंगना रनौत, श्रेयस तलपड़े और अनुपम खेर की ऐतिहासिक बायोग्राफिकल ड्रामा फिल्म 'इमरजेंसी' को लेकर भारत के अलावा ब्रिटेन में भी विरोध प्रदर्शन हुआ है. जिसके बाद विदेश मंत्रालय का बयान सामने आया है. विदेश मंत्रालय ने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता सलेक्टिव नहीं हो सकती है. दरअसल, ब्रिटेन में मौजूद खालिस्तान समर्थक फिल्म 'इमरजेंसी' के विरोध में सिनेमा हॉलों में हंगामा कर रहे हैं.

विदेश मंत्रालय का बयान आया सामने

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने साप्ताहिक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हमने कई रिपोर्ट देखी है. कई हॉल में प्रदर्शित की जा रही फिल्म 'इमरजेंसी' का विरोध हो रहा है. मंत्रालय ने कहा कि हम लगातार भारत विरोधी ताकतों द्वारा हिंसक विरोध और धमकी की घटनाओं के बारे में यूके सरकार के सामने चिंता व्यक्त करते हैं. अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता सलेक्टिव नहीं हो सकती है, इसमें बाधा डालने वालों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए.

ब्रिटेन में भारी विरोध

फिल्म 'इमरजेंसी' का ब्रिटेन में भारी विरोध किया जा रहा है. विपक्षी कंजर्वेटिव पार्टी के एक सांसद ने उत्तर-पश्चिम लंदन में उनके निर्वाचन क्षेत्र के लोगों को फिल्म 'इमरजेंसी' की स्क्रीनिंग के दौरान 'नकाबपोश खालिस्तानी आतंकवादियों' द्वारा धमकी दिए जाने के मामले में गृह मंत्री से हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है.

इन फिल्मों का हो चुका है विरोध

द इंटरव्यू फिल्म 2014 में आई थी. दरअसल ये फिल्म एक डार्क कॉमेडी है. ये ऐसे इंटरव्यूवर की कहानी है, जो उत्तर कोरिया के लीडर किम जोंग उन का इंटरव्यू लेने जाता है. लेकिन CIA उन्हें किम को मारने का मिशन दे देती है. फिल्म रिलीज से पहले ही इसे इंटरनेशनल विवाद का सामना करना पड़ा था. फिल्म में उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन की काल्पनिक हत्या दिखाने की वजह से उत्तर कोरियाई सरकार ने इसका विरोध किया था. 

जीरो डार्क थर्टी फिल्म में 2013 में आई थी. इस फिल्म को भी विरोध का सामाना करना पड़ा था. ये फिल्म अमेरिका में हुए 9/11 हमले के बाद ओसामा बिन लादेन की तलाश की कहानी दिखाती है. फिल्म में तलाश में जुटी एजेंसी को जिस तरह से जानकारी पाने के लिए टॉर्चर करते हुए दिखाया गया है.

निशब्द फिल्म साल 2007 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म 'निशब्द' को लेकर खूब हंगामा हुआ था. फिल्म एक लवस्टोरी पर आधारित थी। इसमें एक उम्रदराज शख्स अपनी बेटी की सहेली से प्यार करता है. इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और दिवंगत अभिनेत्री जिया खान लीड रोल में थे. बता दें कि उस कई जगहों पर इस फिल्म के पोस्टर भी फाड़ दिए गए थे.

काम सूत्र फिल्म साल 1996 में आई थी. इस फिल्म 'काम सूत्र' को लेकर भी देशभर में विरोध हुआ था. फिल्म में कई बोल्ड और न्यूड सीन फिल्माए गए थे. बता दें कि इस फिल्म को मीरा नायर ने डायेक्ट किया था.

द डर्टी पिक्चर फिल्म को भी विदेशों में बैन का सामना करना पड़ा था. कई देशों में 'द डर्टी पिक्चर' के बोल्ड सीन्स पर आपत्ति थी. 'द डर्टी पिक्चर' को बोल्ड सीन्स के चलते कुवैत समेत कई देशों में बैन झेलना पड़ा था.

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार की फिल्म 'बेल बॉटम' को तीन अरब देशों के सेंसर बोर्ड ने एक सीन पर आपत्ति जताते हुए इस फिल्म को बैन कर दिया था. 

ये भी पढ़ें:Bharat Ratna: किस मेटल से बनाया जाता है भारत रत्न? सरकार किससे बनवाती है देश का सबसे बड़ा अवॉर्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Healthy Food Business: फिटनेस के दौर में हिट हैं हेल्दी फूड कार्ट, कम लागत में शुरू करें ये बिजनेस
फिटनेस के दौर में हिट हैं हेल्दी फूड कार्ट, कम लागत में शुरू करें ये बिजनेस
ईरान-अमेरिका शांति समझौता खत्म, किन वजहों से फिर से छिड़ सकती है जंग?
ईरान-अमेरिका शांति समझौता खत्म, किन वजहों से फिर से छिड़ सकती है जंग?
Sonia Gandhi New Book: कहां से खरीद सकते हैं सोनिया गांधी की किताब, कितनी है कीमत?
कहां से खरीद सकते हैं सोनिया गांधी की किताब, कितनी है कीमत?
मैटरनिटी लीव के दौरान जॉब से निकाल दे कंपनी तो क्या हैं कानूनी रास्ते? जानें नियम
मैटरनिटी लीव के दौरान जॉब से निकाल दे कंपनी तो क्या हैं कानूनी रास्ते? जानें नियम

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
सर्जियो गोर ने की CM फडणवीस की तारीफ तो अमृता बोलीं, 'देश की...'
सर्जियो गोर ने की CM फडणवीस की तारीफ तो अमृता बोलीं, 'देश की...'
10 विकेट लेने के बाद भी मानव सुतार को क्यों नहीं मिला 'प्लेयर ऑफ द मैच' का अवॉर्ड?
10 विकेट लेने के बाद भी मानव सुतार को क्यों नहीं मिला 'प्लेयर ऑफ द मैच' का अवॉर्ड?
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
दिल्ली की महिलाओं के खाते में कब आएगी पेंशन? सामने आई तारीख
दिल्ली की महिलाओं के खाते में कब आएगी पेंशन? सामने आई तारीख
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Embed widget